Discover"Jio Dil Se" Poetry By Deepika Mishra
"Jio Dil Se" Poetry By Deepika Mishra
Claim Ownership

"Jio Dil Se" Poetry By Deepika Mishra

Author: Deepika Mishra

Subscribed: 0Played: 0
Share

Description

My poetries are all about what I feel about life and its experiences. It's a motivational process where we can learn and grow together by sharing our thoughts and experiences. So I am welcoming you all with my thoughts and inviting you to share what do you think about this.

So let's start!

36 Episodes
Reverse
मेरी क़ामयाबी तो उन पलों में है जो मैंने जी लिए है और आगे भी जीना चाहूंगी, अपने मैं को मन में दबाकर क्या मैं कामयाब बन जाऊंगी। अपने मैं को सार्थक कर पाना ही मेरे लिए कामयाबी है, आपके लिए कामयाबी क्या है, मेरे साथ जरूर शेयर करियेगा।
वो एक लड़की है, पराया धन है, उसे अपने घर जाना है, क्या एक लड़की का कोई अपना आशियाना है, ये तो बात हुई उसके लड़की होने की, पर क्या उसके कार्य क्षेत्र पर भी उसके लड़की होने का कोई प्रभाव पड़ता है, आईये बात करते है इस बारे में।
एक तरफ़ है मानवता और दूसरी तरफ़ है वर्चस्व की लड़ाई, बड़ा और बड़ा बनने की सनक ने मचाई चारों तरफ़ तबाही।लड़ाई और युद्ध किसी भी समस्या का हल हो सकता है क्या? युद्ध से सिर्फ़ विनाश और विध्वंस हो सकता है, किसी भी हिंसा का शिकार एक परिवार होता है जो कि अपने चहेतों को खोकर इसकी कीमत चुकाता है।चोट की पीड़ा कितनी गहरी होती है ,इस बात का एहसास तभी होता है जब वो खुद को लगती है, किसी अपने को खो देने का गम या बिझड़ जाने का गम पूरे जीवन भर कचोटता है, ये हम तब ही जान पाते है जब खुद उस दुःख से रूबरू हुए हो।इसलिए कोई भी फैसला लेने से पहले ये जरूर सोचा जाना चाहिए कि इसका प्रभाव हम पर, हमारे परिवार पर, हमारे समाज पर, हमारे देश पर और पूरे विश्व पर क्या पड़ेगा।
ना कहना भी बहुत जरूरी है, जहाँ मन ना लगे वहाँ रहना क्या जरूरी है? उस गली जाना नहीं है बस औरों के लिए वो राह पकड़ लेना क्या जरूरी है, इन्हीं सवालों को पूछता हुआ आज का ये एपिसोड। आपको कैसा लगा जरूर मुझे बताइयेगा।
चलो फिर कुछ नया करते है,करके अपने डर को एक बक्से में बंद, अपने सपनों की तिज़ोरी खोलते है, चलो फिर कुछ नया करते है।आज का एपिसोड उन्हीं सारी अनिश्चितताओं को पीछे छोड़ एक नई शुरुआत करने की संभावनाओं को बल देने का है।कुछ नया करने का है।
loading
Comments