DiscoverNL Charcha
NL Charcha

NL Charcha

Author: Newslaundry.com

Subscribed: 419Played: 19,643
Share

Description

हफ्ते भर के समाचार का समावेश| संचालन: अतुल चौरसिया https://www.newslaundry.com/hindi Click here to support Newslaundry: http://bit.ly/paytokeepnewsfree

Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

429 Episodes
Reverse
एनएल चर्चा के इस अंक में मुख्य रूप से आस्था के महापर्व छठ पूजा, दिवाली के बाद दिल्ली-एनसीआर में लगातार गंभीर श्रेणी में बने हुए वायु प्रदूषण और उस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयानों, उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद द्वारा बनाए गए ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ और ओवैसी द्वारा चंद्रशेखर को मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किए जाने और कांग्रेस संसदीय बोर्ड की चेयरमैन सोनिया गांधी के इटली से भारत तक के सफर पर आधारित संस्मरण पर विस्तार से चर्चा की गई. वहीं, एनवीडिया प्रमुख जेनसन हुआंग के कथित विवाहेतर संबंध और जासूसी के संदेह के बीच शेयरधारकों द्वारा मुकदमा दायर करने, जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सीआरपीएफ चेकपोस्ट पर आतंकी हमले में तीन जवानों के घायल होने और चिनाब घाटी में दो विशेष पुलिस अधिकारियों के शव बरामद होने, शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत द्वारा सुनेत्रा पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी के 20 से 22 विधायकों के पार्टी छोड़ने का दावा करने, अक्टूबर में खुदरा महंगाई दर के लगातार 12वें महीने बढ़कर दो साल में पहली बार 6 फीसदी के पार पहुंचने, अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पण और ट्रैवल डॉक्यूमेंट को लेकर भारत व बांग्लादेश के बीच जारी बयानबाजी, और असम के डिगारू रेलवे स्टेशन के पास सैरांग एक्सप्रेस के इंजन व पांच डिब्बे पटरी से उतरने आदि ख़बरें भी हफ्ते भर चर्चा में रहीं. इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान पटना से वरिष्ठ पत्रकार व लेखिका गीता श्री, ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन के विजिटिंग फेलो व वरिष्ठ पत्रकार रशीद किदवई और न्यूज़लॉन्ड्री टीम से वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी और विकास जांगड़ा ने हिस्सा लिया. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया. सोनिया गांधी की किताब से चर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल सवाल करते हैं, “इन चालीस पचास सालों में जो हो रहा था केंद्र में जो परिवार था उसमें दो बड़ी शहादतें हुईं, उसमें बाबरी मस्जिद है और पार्टी के भीतर की भी उठापटक है, तो इसे लेकर जिज्ञासा पैदा होना लोगों में ज़ाहिर सी बात है. यानी इस पूरे घटनाक्रम को वह कैसे देख रहा था जो लाइन के उस पार था, जो मंच के ऊपर मौजूद था.”अतुल सवाल करते हैं, “आत्मकथा जो होती है उससे बड़ी एक ईमानदारी की उम्मीद की जाती है अलग अलग घटनाओं के प्रति, तो क्या सोनिया गांधी की जो आत्मकथा है यह उसपर खरी उतरती है?”इस सवाल के जवाब में रशीद किदवई कहते हैं, “कोई भी आत्मकथा लिखी जाती है कि उसे लेकर यही कहा जाता है कि वह पूरी ईमानदारी से लिखी गई है जिसका हमें सम्मान करना चाहिए, ये किताब दो भागों में लिखी गई है एक वह जो सोनिया गांधी ने दिल से लिखा है और दूसरा दिमाग़ से लिखा गया है.” सुनिए पूरी चर्चा -टाइमकोड्स:00:00 - इंट्रो और ज़रूरी सूचना3:31 - सुर्खियां11:00 - सोनिया गांधी की किताब 55:34 - झाग के बीच छठ पूजा01:19:50 - सब्सक्राइबर्स के पत्र 01:24:35 - यूपी का नया मोर्चा01:25:59 - सलाह और सुझावनोट: चर्चा में अपने पत्र भेजने के लिए यहां क्लिक करें.पत्रकारों की राय-क्या देखा, पढ़ा और सुना जाएगीता श्री किताब - वतन में पराया किताब - मामलुक विकास जांगड़ा लेख - Has the populist far right finally entered a period of decline globally?फिल्म - बथ्था अतुल चौरसिया किताब - मामलुक चर्चा में पिछले सप्ताह देखने, पढ़ने और सुनने के लिए किसने क्या सुझाव दिए, उसके लिए यहां क्लिक करें.ट्रांसक्रिप्शन: तस्नीम फातिमाप्रोडक्शन : हसन बिलालसंपादन: हसन बिलाल Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
एनएल चर्चा के इस अंक में मुख्य रूप से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लगे झटके और अमेरिकी कांग्रेस में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत के साथ मध्यावधि चुनावों के परिणामों, विश्व बैंक की ताजा रिपोर्ट के अनुसार भारत में अत्यधिक गरीबी दर में ऐतिहासिक गिरावट और देश भर में ठंड की आहट के साथ उत्तर भारत में एक बार फिर गहराते वायु प्रदूषण के संकट पर विस्तार से चर्चा की गई.वहीं, आंतरिक विवाद के 3 महीने बाद चुनाव आयोग द्वारा शीर्ष आईटी अधिकारी की निगरानी बहाल, ओडिशा में बाढ़ राहत कार्य के दौरान भाजपा विधायक द्वारा धमकी दिए जाने के बाद युवा आईएएस अधिकारी हतोत्साहित, प्रमुख ग्रामीण स्वच्छता योजना का विस्तार कर बजट में 7,000 करोड़ रुपये का प्रावधान, 'अपराध' शब्द पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की टिप्पणी पर उपजे विवाद, चुनाव आयोग द्वारा 4 और राज्यों तथा 2 केंद्र शासित प्रदेशों में एसआईआर की घोषणा, केरल उच्च न्यायालय की टिप्पणी कि 'लोकतंत्र में धरना और भूख हड़ताल का कोई स्थान नहीं है', अग्निवीर योजना में बड़े बदलाव के तहत 75% अग्निवीरों को 2 साल का विस्तार देने और स्थायी सेवा का द्वार खोलने, सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले कि 'मजिस्ट्रेट के समक्ष पेशी की 24 घंटे की अवधि औपचारिक गिरफ्तारी से नहीं बल्कि हिरासत के समय से गिनी जाएगी', सियांग बांध के खिलाफ हिंसक प्रदर्शनों के बाद अरुणाचल प्रदेश को मिला नया डीजीपी और स्ट्रैट ऑफ होर्मुज में ईरान द्वारा भारत और तीन अन्य देशों के जहाजों को पारगमन प्रतिबंधों से छूट देने जैसी ख़बरें भी हफ्ते भर चर्चा में रहीं. इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान 'द हिंदू' के सीनियर असिस्टेंट एडिटर और विदेश मामलों के वरिष्ठ पत्रकार कलोल भट्टाचार्य, 'द माइग्रेशन स्टोरी' की विशेष संवाददाता ऐश्वर्या मोहंती और न्यूज़लॉन्ड्री टीम से वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी और विकास जांगड़ा ने हिस्सा लिया. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.चर्चा के दौरान उत्तर भारत में बढ़ते प्रदूषण पर बात करते हुए अतुल कहते हैं, "दिल्ली में प्रदूषण का दौर शुरू हो चुका है, सरकार के दावों के विपरीत कुछ खास बदलाव प्रदूषण के स्तर में नज़र नहीं आ रहा है, एक्यूआई में भी बढ़ोत्तरी हुई है जो अब 400 से 450 तक पहुंच गया है.” इस विषय पर हृदयेश कहते हैं, “अभी दिल्ली में दो कारणों से प्रदूषण हुआ है, एक तो दशहरे के बाद लोकल लेवल पर प्रदूषण बढ़ा है लेकिन सिर्फ उसको दोष नहीं दे सकते, पराली के मामले हरियाणा और दिल्ली में कम हुए हैं उसके बावजूद 2026 में अभी तक कुल 2300 से ऊपर पराली जलाई गई हैं जिसमें ज़्यादातर पंजाब के इलाक़े से हैं. लेकिन हम बात को पराली या पटाखों तक सीमित नहीं कर सकते, पराली केवल पांच या छः हफ्ते की समस्या है.” आखिर दिल्ली और उत्तर भारत के प्रदूषण की असल वजह क्या है?सुनिए पूरी चर्चा -टाइमकोड्स:00:00 - इंट्रो और ज़रूरी सूचना5:07 - सुर्खियां10:20 - बिहार के मुख्यमंत्री का बयान 23:09 - बढ़ता प्रदूषण का स्तर 42:17 - भारत की गरीबी की दर में गिरावट 52:35 - अमेरिका के मध्यावधि चुनाव 01:20:27 - सब्सक्राइबर्स के पत्र 01:25:59 - सलाह और सुझावनोट: चर्चा में अपने पत्र भेजने के लिए यहां क्लिक करें.पत्रकारों की राय-क्या देखा, पढ़ा और सुना जाएऐश्वर्या मोहंतीलेख - ‘My telephone number is 25240’हृदयेश जोशीफिल्म - पायर किताब - लेटर्स फॉर अ नेशन कल्लोल भट्टाचार्य किताब - अ बंच ऑफ़ ओल्ड लेटर्स वेबसाइट - nehruarchives.in विकास जांगड़ा नागार्जुन की कविता - अकाल और उसके बाद अतुल चौरसिया डॉक्यूमेंट्री - न्यूरेम्बर्ग चर्चा में पिछले सप्ताह देखने, पढ़ने और सुनने के लिए किसने क्या सुझाव दिए, उसके लिए यहां क्लिक करें.ट्रांसक्रिप्शन: तस्नीम फातिमाप्रोडक्शन : हसन बिलालसंपादन: हसन बिलाल Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
एनएल चर्चा के इस अंक में मुख्य रूप से डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण अधिनियम और सुप्रीम कोर्ट द्वारा केंद्र को जारी नोटिस के बीच मीडिया की स्वतंत्रता पर मंडराते खतरे, मणिपुर में सुरक्षा बलों के संयुक्त अभियानों के दौरान 17 लोगों की गिरफ्तारी व 24 हथियार जब्त किए जाने के बाद गहराते सामाजिक-राजनीतिक संकट, और ओडिशा व आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में 87,000 से अधिक लोगों को विस्थापित करने वाले चक्रवात 'अर्णव' के कहर पर विस्तार से चर्चा की गई.वहीं, केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए दीवाली से पहले महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की मंजूरी, पश्चिम एशिया संघर्ष में अब तक 22 भारतीयों की मौत की विदेश मंत्रालय द्वारा पुष्टि, एमएलसी चुनाव परिणामों में एनडीए को 16, एसपी को 5 और कांग्रेस को 1 सीट मिलने, यूपी सरकार द्वारा हिंसक 'सत्ता परिवर्तन' गतिविधियों में शामिल लोगों पर सरकारी नौकरियों का बैन, चुनाव आयोग की एसआईआर प्रक्रिया में 6 राज्यों की मतदाता सूची से केवल 1,600 विदेशी नागरिकों की पहचान होने, अरुणाचल प्रदेश में बांध परियोजना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हिंसक होने पर 69 लोगों पर एंटी-टेरर लॉ लागू करने, चुनाव आयोग द्वारा सुप्रीम कोर्ट में फॉर्म 6 में संशोधन न होने का हलफनामा देने, कर्नाटक में 1 करोड़ नाम हटाने के बाद 4.5 करोड़ मतदाताओं की अंतिम सूची जारी होने, जामिया में छात्र संघ चुनावों की निश्चित समय-सीमा को लेकर 18वें दिन भी अनशन जारी रहने, 2018 के मानहानि मामले में राहुल गांधी के बरी होने, मुंबई पुलिस प्रमुख के अनुरोध पर राज ठाकरे द्वारा मोदी-अदानी डॉक्यूमेंट्री पोस्ट हटाने, राहुल गांधी द्वारा टाटा ग्रुप के 'आपराधिक विनाश' और भारत इंक की 'चुप' पर सवाल उठाने, और अरुणाचल सीमा पर चीन के साथ आईटीबीपी का गतिरोध जारी रहने आदि ख़बरें भी हफ्ते भर चर्चा में रहीं.इस हफ्ते चर्चा में 'द फ्रंटियर मणिपुर' के कार्यकारी संपादक पाओजेल चाओबा, 'मॉल्टिक्स' की वरिष्ठ पत्रकार निवेदिता शांडिल्य और न्यूज़लॉन्ड्री टीम से वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी और बसंत कुमार ने हिस्सा लिया. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.चर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल कहते हैं, “डिजिटल डाटा पर्सनल डाटा प्रोटेक्शन क़ानून को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया है. इस क़ानून को लेकर बहुत सारी चिंताएं हैं जिसमें सबसे ज़्यादा असर खोजी पत्रकारिता पर पड़ेगा यदि यह क़ानून लागू होता है.”इस विषय पर हृदयेश कहते हैं, “यह बिल लाया गया और क़ानून बनाया गया था इस भावना के साथ कि आम आदमी के डाटा के संरक्षण के लिए लाया गया है और आम आदमी ने इसका समर्थन भी किया. अब इस क़ानून में समस्या यह है कि इसमें पत्रकारिता या खोजी पत्रकारिता को कोई छूट नहीं दी गई है साथ ही सूत्र की सुरक्षा पर भी खतरा है.”सुनिए पूरी चर्चा - टाइमकोड्स:00:00 - इंट्रो और ज़रूरी सूचना4:56 - सुर्खियां21:37 - निजता के कानून को लेकर चिंता 01:02:00 - सब्सक्राइबर्स के पत्र 01:14:12 - मणिपुर में हिंसा का दौर 01:25:33 - सलाह और सुझावनोट: चर्चा में अपने पत्र भेजने के लिए यहां क्लिक करें.पत्रकारों की राय-क्या देखा, पढ़ा और सुना जाएन्यूज़लॉन्ड्री की रिपोर्ट्स यूट्यूब पर देखें हृदयेश जोशीरिपोर्ट - After Uttarakhand, it’s MP: CM Yadav spent Rs 230 cr to sell a Rs 30 lakh cr ‘MoU’ mirageबसंत कुमार रिपोर्ट - After Uttarakhand, it’s MP: CM Yadav spent Rs 230 cr to sell a Rs 30 lakh cr ‘MoU’ mirageरिपोर्ट - IAS शिखर, IPS पत्नी प्रशाखा के परिवार के 40 विला-कॉटेज:ढाई साल में एक ही कंपनी से खरीदे, दोनों बेटों और सास-ससुर के नाम भी प्रॉपर्टीइंटरव्यू - डेटा प्रोटेक्शन बिल: ‘‘क्या केंद्र सरकार लोगों के पर्सनल डेटा पर नियंत्रण करना चाहती है” निवेदिता शांडिल्यरिपोर्ट - ‘RSS Friends’ registers in U.S. to step up outreach, correct inaccuraciesरिपोर्ट - यमुना की बदहाली और जहरीले झाग का सच: कालिंदी कुंज घाट से ग्राउंड रिपोर्टअतुल चौरसिया डॉक्यूमेंट्री - अनाबॉम्बर रिपोर्ट - After Uttarakhand, it’s MP: CM Yadav spent Rs 230 cr to sell a Rs 30 lakh cr ‘MoU’ mirageचर्चा में पिछले सप्ताह देखने, पढ़ने और सुनने के लिए किसने क्या सुझाव दिए, उसके लिए यहां क्लिक करें.ट्रांसक्रिप्शन: तस्नीम फातिमाप्रोडक्शन : हसन बिलालसंपादन: हसन बिलाल Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
एनएल चर्चा के इस अंक में मुख्य रूप से यूरोप से लेकर दुनिया भर में पनप रहे सामाजिक व राजनीतिक असंतोष और विरोध प्रदर्शन, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के भारत दौरे और उद्योगपतियों से उनकी मुलाकातों, कुख्यात जेफरी एपस्टीन के साथ केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की तस्वीर सामने आने पर खड़ा हुआ राजनीतिक विवाद और दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता खराब होने के बाद लागू किए गए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP-1) पर विस्तार से चर्चा की गई. वहीं, कांग्रेस द्वारा उत्तर प्रदेश की मतदाता सूची में 16,000 नाम हटाने की धांधली के आरोपों के बाद चुनाव आयोग द्वारा अधिकारियों पर एक्शन, सीजेपी नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को जेल से रिहा होने के बाद दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच का समन, अर्थशास्त्री प्रभाकर, प्रकाश राज और नेहा बोरा का 23 अक्टूबर को देशव्यापी एंटी-एसआईआर प्रदर्शनों में शामिल होना, और मुंबई में बढ़ते वायु प्रदूषण पर बॉम्बे हाईकोर्ट की तीखी टिप्पणी और इसके अलावा मणिपुर में ताजा हिंसा में तीन लोगों की मौत और मुख्यमंत्री आवास के बाहर शव छोड़े जाने की घटना, उत्तराखंड सरकार द्वारा मदरसों में शुक्रवार की छुट्टी खत्म करने का फैसला, बीकानेर हाउस से प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा की विरोध प्रदर्शन वाली तस्वीरों को हटाना, सिंगर दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को पुलिस द्वारा अनुमति न देना, बिहार में म्यांमार के रास्ते तस्करी कर लाए जा रहे 'कोटा' ड्रग्स का बढ़ता जाल, सऊदी अरब के दम्माम एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा यूक्रेन व पश्चिम एशिया में शांति प्रयासों को समर्थन देने का बयान आदि ख़बरें भी हफ्ते भर चर्चा में रहीं.इस हफ्ते चर्चा में सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता शाहरुख आलम, वरिष्ठ पत्रकार मीतू जैन और न्यूज़लॉन्ड्री टीम से वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी और विकास जांगड़ा ने हिस्सा लिया. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.चर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल सवाल करते हैं, “यह जो सीजेपी की बेल की प्रक्रिया हमने देखी, सौरव दास और आशुतोष रांका की बेल और बांड को लेकर जो देरी हुई क्या यह ऐसा मामला था, संगीन मामला था जिसमें इतनी देरी की ज़रूरत थी और दिल्ली पुलिस की जो भूमिका रही दो बार एक्सटेंशन मांगा गया यह कितना ज़रूरी था?”इस सवाल के जवाब में शाहरुख़ कहती हैं, “पर्सनल बांड मांग क्यों रहे हैं और सवाल यह भी है कि भारतीय लोकतंत्र में यह कब हुआ की विरोध करना लॉ एंड आर्डर की समस्या बन गई? मेरे नज़दीक विरोध प्रदर्शन राजनीतिक समस्या है, यह मूलभूत अधिकारों का मुद्दा है. इसको आप लॉ एंड आर्डर का प्रॉब्लम कब से मानने लगे? 2012 में जब रामलीला मैदान वाला मामला सुप्रीम कोर्ट गया तब यह लॉ एंड आर्डर का प्रॉब्लम नहीं माना गया था.”सुनिए पूरी चर्चा - टाइमकोड्स:00:00 - इंट्रो और ज़रूरी सूचना5:56 - सुर्खियां07:45 - विरोध लोकतांत्रिक अधिकार 53:48 - सब्सक्राइबर्स के पत्र 01:05:37 - दिल्ली में GRAP-1 01:25:33 - सलाह और सुझावनोट: चर्चा में अपने पत्र भेजने के लिए यहां क्लिक करें.पत्रकारों की राय-क्या देखा, पढ़ा और सुना जाएन्यूज़लॉन्ड्री की रिपोर्ट्स यूट्यूब पर देखें हृदयेश जोशीजानें कि वायु प्रदूषण कितनी तरह से लोगों को प्रभावित कर रहा है!मीतू जैन किताब - अवर काइंड ऑफ़ गेम्स विकास जांगड़ा डॉक्यूमेंट्री - हिटलर लेख - प्रसार भारती इज़ नॉट अ पब्लिक ब्रॉडकास्टर अतुल चौरसिया किताब - अंगद का पांव चर्चा में पिछले सप्ताह देखने, पढ़ने और सुनने के लिए किसने क्या सुझाव दिए, उसके लिए यहां क्लिक करें. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
एनएल चर्चा के इस अंक में मुख्य रूप से स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शनों, दिल्ली पुलिस द्वारा मीडिया कवरेज के दौरान 30 से अधिक पत्रकारों की गिरफ्तारी व पुलिसिया दमन और विपक्ष द्वारा 'वोट चोरी' के खिलाफ एकजुट होकर आंदोलन करने पर विस्तार से चर्चा की गई. इसके साथ ही कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में आयोजित 'तिरंगा मार्च', गृह मंत्री अमित शाह द्वारा राहुल गांधी पर 'घुसपैठियों को बचाने' का आरोप, और अभिनेता इमरान खान को मुंबई छोड़ने के पुलिसिया नोटिस पर भी विस्तृत बातचीत हुई.वहीं, बिहार के वैशाली जिले में गंडक-गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत, मेरठ के चर्चित 'ब्लू ड्रम' हत्याकांड में अदालत द्वारा पत्नी और प्रेमी को फांसी की सजा, केंद्रीय राज्य मंत्री एल. मुरुगन का इस्तीफा, भारत-चीन व्यापार घाटा पहली बार 100 अरब डॉलर के पार पहुंचना, एयर इंडिया की फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट में 'हाइजैक 7500' कोड के कारण जयपुर डायवर्जन का भ्रम, मध्य प्रदेश के सिवनी जिला अस्पताल में 6 महीने के भीतर 80 नवजातों की मौत पर बवाल और बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना द्वारा ब्रिक्स सम्मेलन में न जाने पर अंतरिम सरकार के फैसले की आलोचना आदि ख़बरें भी हफ्ते भर चर्चा में रहे.इस हफ्ते न्यूज़लॉन्ड्री टीम से अवधेश कुमार, अनमोल प्रितम और आकांख्या राउत ने चर्चा में हिस्सा लिया. चर्चा का संचालन वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी और न्यूज़लॉन्ड्री की प्रमुख संपादक मनीषा पांडे ने किया.चर्चा की शुरुआत करते हुए मनीषा कहती हैं, “10 अक्टूबर को जो प्रोटेस्ट की योजना थी वह तो सफल नहीं हो पाती है लेकिन हम पहली बार दिल्ली में इतनी फ़ोर्स देखते हैं और शाम होते होते सात हज़ार लोग हिरासत में ले लिए जाते हैं जिसमें 30 पत्रकार थे. पत्रकारों के लिए हिरासत नई बात नहीं है लेकिन इतने बड़े पैमाने पर और धड़ल्ले से लोगों को डिटेन किया गया यह पहली बार शायद दिल्ली में हुआ होगा.”इस विषय पर अनमोल कहते हैं, “20 जुलाई वाला जो प्रोटेस्ट था, उस समय भी पत्रकारों को पुलिस की लाठियां पड़ी थीं लेकिन वह यह था कि पुलिस प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई कर रही है कोई बीच में पड़ गया लेकिन पत्रकारों को टारगेट करके नहीं मारा गया. इसके विपरीत 10 अक्टूबर बार वाली कार्रवाई अलग थी सुबह से ही पुलिस ने तय कर दिया था कि मीडिया यहीं से कवर करेगी और यह बेहद मुश्किल था उन पत्रकारों के लिए जो मोबाइल से शूट कर रहे थे. साथ ही सुरक्षा बलों को स्पष्ट निर्देश थे कि कोई भी बीच में आए तो उसे हिरासत में ले लिया जाए चाहे वह कोई यूट्यूबर हो, इन्फ्लुएंसर हो या पत्रकार.”सुनिए पूरी चर्चा -टाइमकोड्स:00:00 - इंट्रो और ज़रूरी सूचना5:56 - सुर्खियां07:45 - CJP और इस आंदोलन का भविष्य 42:56 - कांग्रेस का प्रदर्शन 01:1:37 - मीडिया की भूमिका 01:25:33 - सलाह और सुझावनोट: चर्चा में अपने पत्र भेजने के लिए यहां क्लिक करें.पत्रकारों की राय-क्या देखा, पढ़ा और सुना जाएमनीषा पांडे न्यूज़लॉन्ड्री की रिपोर्ट्स यूट्यूब पर देखें हृदयेश जोशीन्यूज़लॉन्ड्री की रिपोर्ट्स यूट्यूब पर देखें लेख - अर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इज़ कैप्टिलज़िम्स फाइनल डेस्टिनेशन अनमोल प्रितम प्रोटेस्ट से जुड़ी रिपोर्ट्स यूट्यूब पर देखें कहानी - प्रजावादी समाजवाद आकांख्या रॉउत किताब - फीस्ट ऑफ़ वल्चर अवधेश कुमार रिपोर्ट - लाठी वाली गाड़ी का सच: कनॉट प्लेस में गुंडागर्दी करने वाले चेहरेचर्चा में पिछले सप्ताह देखने, पढ़ने और सुनने के लिए किसने क्या सुझाव दिए, उसके लिए यहां क्लिक करें.ट्रांसक्रिप्शन: तस्नीम फातिमाप्रोडक्शन : हसन बिलालसंपादन: हसन बिलाल Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
loading
Comments