DiscoverThe Bollywood Radio
The Bollywood Radio
Claim Ownership

The Bollywood Radio

Author: The Bollywood Radio

Subscribed: 13Played: 324
Share

Description

फ़िल्मी दुनिया की दिलचस्प कहानियां, वो किस्से जो आपने अब तक नहीं सुने होंगे।
तो देखिए सिनेमा, सुनिए किस्से।
YouTube - @thebollywoodradio
Facebook - The Bollywood Radio

THE BOLLYWOOD RADIO
सुनता है सारा इंडिया
1500 Episodes
Reverse
90 के दशक में मूवी मैगज़ीन ने राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन का एक इंटरव्यू किया. उस दौर में इसे असंभव माना जाता था मगर ये हुआ. इस इंटरव्यू में राजेश खन्ना दिल से बोले थे और अमिताभ बच्चन दिमाग से.
जब राजेश खन्ना फिल्मों में आए तब दिलीप कुमार बहुत बड़े स्टार थे। एक स्थापित कलाकार जिन्हें देखकर एक पीढ़ी बड़ी हो चुकी थी। सालों पहले दिलीप कुमार ने एक इंटरव्यू दिया जिसमें तमाम बातों के साथ ही राजेश खन्ना पर भी बात की। सुनिए पूरा किस्सा
राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया ने साल 1973 में शादी कर ली थी। तब डिंपल कपाड़िया की उम्र बहुत कम थी। काका के निधन के सालों बाद एक इंटरव्यू में डिंपल कपाड़िया ने अपनी निजी जिंदगी पर खुलकर बात की थी। सुनिए पूरा किस्सा #rajeshkhanna #dimplekapadia #podcast #thebollywoodradio #podcasting
राजेश खन्ना का निधन कैंसर के चलते साल 2012 में हुआ था। काका के निधन के सालों बाद मौसमी चटर्जी और मुमताज़ राजेश खन्ना को लेकर एक-दूसरे से भिड़ गईं। मौसमी चटर्जी ने कुछ ऐसा कहा कि मुमताज़ उन्हें जवाब दिए बिना नहीं रह पाईं। सुनिए पूरा किस्सा
रेखा के पति मुकेश अग्रवाल ने जब दिल्ली के अपने फॉर्म हाउस में खुदकुशी की. तब रेखा अमेरिका में थीं. जब तक भारत लौटीं यहाँ उन्हें इस मौत का जिम्मेदार ठहराया जा चुका था. मुकेश अग्रवाल की मां ने रेखा को डायन तक कहा था.
लता मंगेशकर ने आगे कहा, 'मीना कुमारी को अपने बालों पर गर्व था. मेरे बाल देखकर वो बोलीं, 'कितने लंबे बाल हैं आपके'. तब मैंने भी कहा कि इन्हें मैंने कभी नहीं काटा'. आपको बता दें कि फिल्म 'पाकीजा' में लता मंगेशकर ने मीना के लिए गाए हैं. फिल्म के गानों की रिहर्सल के दौरान मीना कुमारी लता मंगेशकर के घर भी जाती थीं.
लता मंगेश्कर (Lata Mangeshkar) अब इस दुनिया में नहीं रहीं। धर्मेंद्र (Dharmendra), लता के जाने से बेहद सदमे हैं। लता मंगेश्कर एक्टर के सुख-दुख की साथी थीं। लता मंगेश्कर संग धर्मेंद्र का रिश्ता कैसा था, चलिए जानें।
राजेश खन्ना ने सुपर स्टारडम का जो दौर देखा वो दोबारा किसी को नसीब नहीं हुआ और ये बात किसी भावना में बह कर नहीं लिखी और कही जाती. इसके पीछे एक डेटा है जो अभी तक कितने सितारों का पीछा करते हुए 21वीं सदी के दो दशक पार कर गया मगर कोई भी ऐसा सितारा नहीं हुआ जिसने राजेश खन्ना की बैक टू बैक 15 सुपर-डुपर हिट फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ा हो. राजेश खन्ना की बेटे सलमान खान से तुलना पर पिता सलीम खान ने चुप्पी तोड़ी है. सुनिए पूरा किस्सा Rajesh Khanna Salman Khan Salim Khan #rajeshkhanna #salmankhan #salimkhan #podcast #thebollywoodradio #podcasting
राजेश खन्ना ने अपने से 16 साल छोटी एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया संग शादी रचाई थी. उनकी शादी 1973 में हुई थी. इस शादी से राजेश-डिंपल को दो बेटियां ट्विंकल और रिंकी खन्ना हुईं. हालांकि बेटियों के जन्म के बाद साल डिंपल ने राजेश खन्ना से अलग हो गई थीं. वह शादी के नौ साल बाद साल 1982 में पति का घर छोड़ अलग रहने लगीं और खुद बेटियों का पालन पोषण करने लगी थी. कई बार अटकलें लगाई गई कि डिंपल को राजेश खन्ना ने तलाक दे दिया था लेकिन ऐसा नहीं था. डिंपल भले ही राजेश खन्ना से अलग रही लेकिन उन्होंने कभी उन्हें तलाक नहीं दिया. सुनिए पूरा किस्सा।
एक इंटरव्यू में फरीदा जलाल कहती हैं कि आराधना के बाद राजेश खन्ना 'द राजेश खन्ना' बन गए थे। शूटिंग के दौरान मैंने उनके ऊपर उतना ध्यान नहीं दिया, इसलिए वो मुझसे नाराज हो गए थे। मैं अपनी ही दुनिया में रहती थी। लेकिन वो वास्तव में बहुत अच्छे एक्टर थे। फरीदा जलाल ने राजेश खन्ना के स्टारडम पर भी बात की। उन्होंने कहा- मैं देखती थी कि लोग कैसे उनके लिए पागल हैं। लड़कियां उनके पैरों में गिर रही हैं। वो सब उनसे अपनी बाहों और चेहरे पर ऑटोग्राफ ले रही हैं। मुझे ये सब देखकर अच्छा नहीं लगता था। वो घमंड से मेरी तरफ देखते और कहते 'देखा'? उनके जैसा स्टारडम मैंने कभी नहीं देखा।
Rajesh Khanna and Anju Mahendru दोनों करीब सात साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बाद अलग हो गए थे। सालों बाद एक इंटरव्यू में अंजू ने राजेश खन्ना डिंपल कपाड़िया और अपने अलग होने पर खुलकर बात की। सुनिए पूरा किस्सा
महाभारत के अनुशासन पर्व में शरशैय्या पर लेटे भीष्म पितामह से युधिष्ठिर ने पूछा - संभोग के दौरान किसे ज्यादा सुख मिलता है स्त्री या पुरुष? सुनिए पूरी कथा। The Mythology Radio
राजेश खन्ना की सुपरहिट फिल्म दाग़ समय के साथ-साथ और भी जवां होती जा रही है। इसकी कहानी ऐसा लगता है कि जैसे आज के दौर की बोल्डनेस लिए हुए है। इसके गाने सुपरहिट रहे। इस फिल्म की सबसे ख़ास बात ये है कि यश चोपड़ा ने इस फिल्म के लिए जो हिम्मत दिखाई वो काबिले तारीफ़ है। सुनिए किस्सा।
राजेश खन्ना पार्टी में पूरी बोतल पी जाया करते थे लेकिन अगले दिन समय पर काम पर पहुंचते थे. राजेश खन्ना पार्टी के जितने शौकीन थे काम को लेकर भी उतने ही पैशनेट थे. रातभर पार्टी करने के बाद भी वो अगले दिन कई-कई फिल्मों की शूटिंग करने पहुंच जाते थे और यही बात उनको सबसे अलग बनाती थी. रंजीत ने राजेश खन्न के बारे में बताया कि आमतौर पर जब हम लोग पार्टी करते थे तो अगले दिन 2 बजे तक नींद नहीं खुलती थी लेकिन वो 10 बजे की शिफ्ट में पहुंच जाते थे. उनका ब्रेकफास्ट, लंचटाइम और डिनर सभी का एक टाइम था जिसे वो समय-समय पर पूरा किया करते थे. सुनिए पूरा किस्सा।
राजेश खन्ना हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के पहले सुपरस्टार थे। इसके बाद और पहले सितारे तो बहुत आए और गए लेकिन सुपरस्टार कोई नहीं बना। ये बात उस दौर के लोग अच्छी तरह समझ सकते हैं। आज के इस Podcast में हम आपको राजेश खन्ना की ज़िंदगी की पचास अनसुनी कहानियां सुनाएंगे। सुनिए पूरा Podcast
राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन की साथ में पहली फिल्म आनंद 12 मार्च साल 1971 को रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म के लिए ऋषिकेश मुखर्जी ने पहले राज कपूर और फिर किशोर कुमार को लेने का ख्याल रखा था लेकिन राजेश खन्ना ने ये फिल्म झटक ली। सुनिए फिल्म आनंद की मेकिंग का किस्सा।
साल 1972 में एक फिल्म आई शाहजादा। इस फिल्म का निर्माण बोनी कपूर और अनिल कपूर के पिता सुरिंदर कपूर ने किया था। ये फिल्म तब बननी शुरू हुई जब राजेश खन्ना अपने सुपर स्टारडम के शिखर पर थे। सुरिंदर कपूर के पास राजेश खन्ना की फीस चुकाने के पैसे नहीं थे मगर काका ने ये फिल्म की। कैसे और क्यों? । ये किस्सा आपका दिन बना देगा।
Sanjay Leela Bhansali की वेब सीरीज हीरामंडी रिलीज़ हो चुकी है। ये लाहौर में तवायफों की कहानी है। जो आज़ादी से पहले बड़ी शान से रहा करती थीं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इन्हीं गलियों से रहा है Pran साहब का रिश्ता, सुनिए पूरा किस्सा।
पंजाबी सिंगर अमर सिंह चमकीला की ज़िंदगी पर बनी फिल्म ने एक बार फिर चमकीला की ज़िंदगी में झांकने के लिए लोगों को बेताब कर दिया है। चमकीला के गाने सुपरहिट हुए थे। लोग दीवाने थे। आज के इस Podcast में सुनिए अमर सिंह चमकीला की पूरी कहानी।
Rajesh Khanna ने जब अचानक से खुद से 15 साल छोटी Dimple Kapadia से शादी की तो इसका सबसे बड़ा असर Rishi Kapoor पर पड़ा। डिंपल कपाड़िया ने सिर्फ ऋषि कपूर की पहली हीरोइन थीं बल्कि वो उनका पहला प्यार भी थीं। सालों बाद ऋषि कपूर ने जब अपनी आत्मकथा खुल्लम खुल्ला लिखी तो उसमें दिल खोलकर सारी बातें कह दीं। सुनिए पूरा किस्सा।
loading
Comments