DiscoverTaaza Khabar - Daily News Headlines
Taaza Khabar - Daily News Headlines
Claim Ownership

Taaza Khabar - Daily News Headlines

Author: SRM Podcasts

Subscribed: 0Played: 1
Share

Description

रोज़मर्रा की खबरें, न्यूज़ बुलेटिन। संचालन: SRM PODCASTS. Visit srmpodcasts.com
Daily News Bulletin.
10 Episodes
Reverse
30th November Ep 10: गृह मंत्री अमित शाह ने कहा की वो तीन विवादस्पद कृषि कानून को लेकर विचार करने को तैयार हैं अगर किसान अपने प्रदर्शन की जगह बदल लें।  रविवार की रात जे पी नड्डा के घर अमित शाह और कई बड़े भाजपा नेताओं की बैठक।  पिछले तीन दिन से किसान कर रहे हैं राजधानी दिल्ली में प्रदर्शन। राजस्थान में लगेगा रात्रि कर्फ्यू।  राजस्थान के 13 जिलों में 1 से 31 दिसंबर तक रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक लगेगा रात्रि कर्फ्यू। कोटा, जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर, अजमेर, अलवर, भीलवाड़ा, नागौर, पाली, टौंक, सीकर और गंगानगर में लगेगा कर्फ्यू।  सामानों की आवाजाही और शादी समारोह में छूट रहेगी। किसानों के समर्थन में हरियाणा की सभी खाप पंचायते। कल दिल्ली जाएंगे खाप प्रधान।  ANI के मुताबिक हरियाणा के खाप प्रधान और दादरी से विधायक सोमवीर सांगवान ने कहा की राज्य की सब पंचायतों ने सर्वसम्मति से किसानो के समर्थन में आने का फैसला किया है। सीरम इंस्टिट्यूट ने दाखिल किया १०० करोड़ का मुकदमा। यह मुकदमा उस वालंटियर के खिलाफ दायर किया गया है जिसने कहा था की सीरम के वैक्सीन का उसपर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा था।  सीरम इंस्टिट्यूट ने इस दावे को ख़ारिज किया है।
28th November daily news headline Ep 9: उत्तर प्रदेश में गैर कानूनी धर्मपरिवर्तन को खिलाफ अध्यादेश को मंजूरी। शनिवार सुबह राज्यपाल आनंदी बेन ने दी अध्यादेश को मंजूरी। गैरकानूनी तौर पर धर्म परिवर्तन करने पर होगी दस साल तक की कठोर सज़ा।  पदेश सरकार के प्रवक्ता ने ये भी बताया की सामूहिक धर्म परिवर्तन पर भी कड़े प्रावधान हैं। जम्मू कश्मीर में DDC चुनाव का पहले चरण का मतदान जारी।  43 निर्वाचन क्षेत्रों में हो रहा है चुनाव। कुल 1427  उम्मीदवार मैदान में हैं और सात लाख मतदाता कर सकेंगे अपने मताधिकार का इस्तेमाल।  370 हटने के बाद ये होगा पहला चुनाव। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन से की बात। ट्रेड और डिफेन्स में सहयोग बढ़ाने पर सहमति। दोनों नेताओं ने कोरोना ने से बड़ी समस्याओं और चुनौतियों पर चर्चा की। हज़ारों की संख्या में प्रदर्शन करें आज दिल्ली पहुंच सकते हैं किसान।  किसान कानून बिल के खिलाफ प्रदर्शन करने पहुँच सकते हैं किसान।  दिल्ली पुलिस ने दे दिया है किसानों को शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की अनुमति।
22nd November Ep 8: दिल्ली में कोरोना के अब तक के एक दिन के सर्वाधिक मामले। पिछले 24  घंटे में 5879  नए केस। महाराष्ट्र में भी आए कल 5760 केस। भारत में कोरोना के कुल मामले 91 लाख के पार। राजस्थान के आठ जिलों में लगेगा कर्फ्यू। रात 8 से सुबह 6 बजे तक घरों में रहेंगे लोग, मास्क न पहनने पर 200 की जगह 500 रु. जुर्माना। शनिवार रात हुई आपात कैबिनेट मीटिंग के बाद जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर, अजमेर, कोटा, अलवर और भीलवाड़ा में रात 8 से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया गया। कॉमेडियन भारती सिंह हुईं गिरफ्तार। नारकोटिक्स ब्यूरो ने ड्रग्स के सिलसिले में उनको गिरफ्तार किया है। भारती के ऑफिस से 86.5 ग्राम गांजा मिला है। भारती के साथ उनके पति हर्ष लिंबचिया को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों पति-पत्नी ने गांजा के सेवन करने की बात को कबूला। सुरक्षा बालों के साथ मुठभेड़ में तीन माओवादी मारे गए। बिहार के गया जिलें में शनिवार रात सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़। 205  कोबरा और बिहार पुलिस ने मिल कर दिया ऑपरेशन को अंजाम।
20th November Ep 7: गुजरात में बंद रहेंगे 23 नवम्बर से स्कूल और कॉलेज।  अहमदाबाद में भी रात 9 बजे से सुबह 6  बजे तक लगा रहेगा कर्फ्यू। कोरोना के बढ़त हुए मामलों को देखते हुए उठाया गया कदम।  कोरोना के आ चुके हैं अहमदाबाद में अबतक 45000  मामले। बिहार के शिक्षा मंत्री मेवालाल चौधरी ने भ्रष्टाचार के आरोप को लेकर दिया इस्तीफा। मेवालाल चौधरी के ऊपर आरोप है की उन्होंने बिहार कृषि विश्विद्यालय में कुलपति की नियुक्ति को लेकर धांधली की। 16 नवम्बर को ली थी मेवालाल चौधरी ने मंत्री पद की शपथ। जमात-उद-दावा के सरगना हाफिज सईद को दस साल की जेल। आतंकी फंडिंग के मामले में दोषी पाया गया है हाफिज सईद को।  हफ़ीज़ सईद है मुंबई 26/11 हमले का मास्टरमाइंड। पाकिस्तान की आतंक निरोधी अदालत ने सईद की संपत्ति जब्त करने का निर्देश दिया है और 1.1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। SEBI ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर सहारा समूह से मांगे 626 अरब रुपये।   (SEBI) ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि सहारा अपने निवेशकों से ली पूरी राशि को 15 फीसद सालाना ब्याज के साथ जमा करने के कोर्ट के साल 2012 और 2015 के आदेश का पालन करने में विफल रहा है।
19th November Ep 6: दिल्ली में कोरोना की शुरुआत से अब तक की एक दिन में सबसे ज़्यादा मौतें।  पिछले 24  घंटे में हुई कोरोना से 131  मौत। इससे पहले 12 नवम्बर को 104  लोगो की मौत हुई थी। करना संक्रमण के दिल्ली में कुल पांच लाख मामले पार।  पिछले 24  घंटे में 7486  कोरोना के नए मामले। जम्मू कश्मीर के नगरोटा जिले में सेना और सुरक्षा बलों के बीच में भिड़ंत। दोनों और से चल रही गोलीबारी के बीच चार आतंकवादियों की मौत। बस में बैठ कर जम्मू से कश्मीर जा रहे थे आतंकवादी। इससे पहले पुलवामा जिले में बुधवार को सुरक्षा बालों पर ग्रेनेड फेंकने की कोशिश की गई थी जिसमे 12  सिविलियन्स हुए थे घायल। ट्विटर इंडिया ने मानी अपनी गलती। डेटा प्रोटेक्शन बिल पर संसद की संयुक्त समिति को एक ऐफ़िडेविट के ज़रिए माफ़ी माँगी है। ट्विटर ने पिछले महीने एक पोस्ट में लद्दाख़ को चीन का हिस्सा दिखा दिया था। मीनाक्षी लेखी जो कमिटी की अध्यक्ष है उन्होंने आज एक विडियो के द्वारा यह जानकारी साझा की। ट्विटर ने अपनी गलती में सुधार करने के लिए 30 नवम्बर तक का वक्त माँगा है। वीके ससिकाला ने भरा दस करोड़ का जुर्माना, वकील ने कहा की समय से पहले हो सकती हैं रिहा। आय से अधिक सम्पति के मामले में सजा काट रही है ससिकाला। वहीँ तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने स्पष्ट किया है कि शशिकला की संभावित रिहाई से हमारी पार्टी और सरकार उनसे और उनके परिवार से दूरी बनाए रखने के रुख में बदलाव नहीं होगा।
भारत में चार महीने में पहली बार कोरोना के रोज़ाना मामले तीस हज़ार से कम। देश भर में कोरोना के अब तक 8874291 मामले। कुल सक्रिय मामलों की संख्या साढ़े चार लाख के क़रीब। कोरोना से हो चुकी है एक लाख तीस हज़ार मौतें। उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर में पंद्रह साल की रेप पीड़ित की मौत। पीड़ित परिवार के मुताबिक़ दुष्कर्म के बाद की थी जलाने की कोशिश। तीन महीने पहले हुआ था बलात्कार। सभी आरोपी जेल में। उत्तराखंड हाई कोर्ट की नोटिस के ख़िलाफ़ महाराष्ट्र के गवर्नर कोश्यारी गाए सप्रीम कोर्ट। उत्तराखंड में दायर याचिका के मुताबिक़ कोश्यारी ने मुख्यमंत्री रहते हुए नहीं जमा किया था सरकारी बंगले का किराया। सप्रीम कोर्ट ने कहा की सीबीआई के पूर्व डिरेक्टर की जाँच सीबीआई द्वारा करना प्राकृतिक न्याय सिद्धांतों का उल्लंघन है। मीट के कारोबारी कुरेशि के ऊपर चल रहा है भ्रष्टाचार का मामला, पूर्व डिरेक्टर ए॰पी॰ सिन्हा और रणजीत सिंह भी हैं जाँच के दायरे में।
17th November EP 4: नितीश कुमार ने सांतवी बार ली बिहार के मुख्यमंत्री की शपथ।  भाजपा के तारकिशोर प्रसाद और रेनू देवी बने उपमुख्यमंत्री। पंद्रह मंत्रियों ने भी ली शपथ। सात भाजपा, 6  जदयू  और एक-एक मंत्री VIP और  HAM से। पहली बार 2005 में बिहार के मुख्यमंत्री बने थे नितीश कुमार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग आज ब्रिक्स शिखर सम्मलेन में साझा करेंगे मंच।  रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निमंत्रण पर, मोदी "वैश्विक स्थिरता, साझा सुरक्षा और अभिनव विकास" विषय पर वर्चुअल ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। मई में हुए भारत और चीन सीमा गतिरोध के बाद यह दूसरा मौका होगा जब प्रधानमंत्री मोदी साझा कर रहे वर्चुअल प्लेटफार्म। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने दो जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों को गिरफ्तार किया।  स्पेशल सेल के डिप्टी कमिश्नर  संजीव यादव ने कहा कि दोनों संदिग्धों को मध्य दिल्ली के सराय काले खां में मिलेनियम पार्क के पास से पकड़ा गया जब पुलिस को उनकी मौजूदगी के बारे में सूचना मिली थी। पुलिस ने कहा कि उनके पास से दो स्वचालित पिस्तौल और 10 कारतूस बरामद किए गए हैं। भारत बायोटेक ने चरण 3 का ट्रायल शुरू किया, मॉडेरना का कहना है कि उनकी वैक्सीन 95 प्रतिशत प्रभावी। Johnson and Johnson  ने भी अपने मौजूदा ट्रेल के सिवा दूसरे फेज के तीन ट्रायल लांच किये।
11th November EP 3: बिहार चुनाव के नतीजे घोषित।  NDA को मिली 125 सीटें।  तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद रही सबसे बड़ी पार्टी।  75 सीटों पर जीता चुनाव। वाम दलों का भी बेहतर रहा प्रदर्शन।  CPI-ML को मिली 12 सीटें वहीँ AIMIM ने भी जीती 5 सीट। कोरोना के चलते नए नियमों की वजह से चलती रही देर रात तक मतगड़ना। ग्यारह राज्यों में उपचुनावों के नतीजे भी घोषित।  59 सीट पर हुआ था चुनाव। भाजपा ने जीती 59 में से 41 सीटें।  मध्य प्रदेश में 19, गुजरात में 8, यूपी में 6 और मणिपुर में 4 सीटें मिली भाजपा को। छत्तीसगढ़ और हरयाणा की सीट कांग्रेस के नाम। मध्यप्रदेश में बनी रहेगी भाजपा की सरकार। भारत के सक्रिय covid-19 मामले 106 दिनों के बाद पहली बार 5 लाख से कम हुए। स्वस्थ्य मंत्रालय ने कहा की यह हमारे लिए एक बड़ी उपलब्धि है। भारत में कोरोना के कुल 4,94,657 मामले।  कोरोना से हो चुकी है अभ तक 1,27,571 लोगो की मौत। आईपीएल के फाइनल में मुंबई इंडियंस की जीता।  दिल्ली कैपिटल्स ने बनाए थे 156 रन।  मुंबई ने चेस करते हुए 19 ओवर के अंदर ही ख़त्म किया मैच। ट्रेंट बोल्ट रहे प्लेयर ऑफ़ दी मैच, जोफ्रा आर्चर को मिला प्लेयर ऑफ़ दी टूर्नामेंट का खिताब।
10th November 2020 EP 2: आज आएंगे बिहार चुनाव के नतीजे।  ज़्यादातर एग्जिट पोल में राजद, कांग्रेस और लेफ्ट के महागठबंधन को मिल रही बहुमत।  243 सीटों पर आना है नतीजा।  मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश , गुजरात समेत 56 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे भी आज आएंगे। मध्य प्रदेश के नतीजे बदल सकते हैं मौजूदा सरकार। भारत-चीन के सीमा विवाद के बाद पहली बार एक ही प्लेटफार्म पर नज़र आएंगे मोदी और जिनपिंग। दोनों नेता शंघाई कारपोरेशन संघठन के शिखर सम्मलेन में लेंगे हिस्सा।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्स सम्मलेन के लिए 17 नवंबर और G-20 शिखर सम्मेलन के लिए 21-22 नवंबर को साझा करेंगे एक वरिटुअल प्लेटफार्म चीनी राष्रपति के साथ। नए खेती कानून को लेकर के केंद्र सरकार मिलेगी पंजाब के किसानों से। किसान संगठनों के 31 प्रतिनिधियों से मुलाक़ात करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रेल मंत्री पीयूष गोयल और कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने फैसले का स्वागत किया है और किसानों से राज्य में पैसेंजर ट्रेनों की नाकाबंदी को हटाने का आग्रह किया है।  रेलवे को हो चूका है अबतक1200 करोड़ का नुक्सान। आज है आईपीएल का फाइनल।  मुंबई इंडियंस का मुक़ाबला होगा दिल्ली कैपिटल्स से।  इससे पहले 2013,2015,2017 और 2019 का आईपीएल जीत चुकी है मुंबई।   मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं रोहित शर्मा और दिल्ली कैपिटल्स के श्रेयस अय्यर।
भारत ने पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस संक्रमण के 45,903 नए मामलों की सूचना दी। देश में अब तक कोरोना संक्रमण के 85,53,657 मामले आए है। 490 नई मौतों के साथ, देश में मृत्यु का आंकड़ा 1,26,611 हो गया। पिछले 24 घंटों में 2,992 मामलों में कमी के बाद कुल 5,09,673 सक्रिय मामले हैं। कुल 79,17,373 बीमारी से ठीक हो गए हैं, जबकि पिछले 24 घंटों में 48,405 लोगों को छुट्टी दी गई है। राष्ट्रीय ग्रीन ट्रिब्यूनल ने एनसीआर के सभी जिलों में पटाखों पर बैन लगा दिया है।  यह बन उन शहरों पर भी है जहाँ पर हवा की क्वालिटी ख़राब या बदतर है।  यह बैन 9 नवम्बर से 30 नवम्बर तक रहेगा। पटाखों पर  प्रतिबंध बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए लगाया गया है। बॉलीवुड के प्रमुख फिल्म निर्माताओं ने दिल्ली हाई कोर्ट में "कुछ मीडिया हाउसों द्वारा गैर जिम्मेदाराना रिपोर्टिंग" के खिलाफ मुकदमा दायर किया था।  लगभग एक महीने के बाद अदालत ने आज दो चैनलों - रिपब्लिक टीवी और टाइम्स नाउ से कहा कि "कोई भी अपमानजनक सामग्री" सोशल मीडिया पर अपलोड या उनके चैनलों पर प्रदर्शित नहीं की जानी चाहिए। आमिर खान, शाहरुख खान, सलमान खान, अक्षय कुमार, अजय देवगन, करण जौहर, आदित्य चोपड़ा और फरहान अख्तर सहित फिल्म उद्योग के कुछ सबसे बड़े नाम मीडिया हाउसों के खिलाफ अभूतपूर्व कानूनी कार्रवाई में एक साथ आए। अदालत ने आज चैनलों से कहा की मिडिया ट्रायल नहीं होना चाहिए। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने आज सुबह महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख से बात की और जेल में अर्नब गोस्वामी की सुरक्षा और स्वास्थ्य पर चिंता व्यक्त की। श्री गोस्वामी और दो अन्य को 2018 में अन्वय नाइक और उसकी मां की आत्महत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था, कथित तौर पर रिपब्लिक टीवी के सेट पर अपने काम के लिए बकाया भुगतान नहीं किया गया था अन्वय नाइक की। जिसके बाद उन्होंने आत्महत्या की।
Comments