DiscoverChant and Sing with Golokians
Chant and Sing with Golokians
Claim Ownership

Chant and Sing with Golokians

Author: Team Golokexpress

Subscribed: 1Played: 15
Share

Description

Chant and Sing Golokians is official podcast of Golok Express comprises of collection of Bhajans, Mantras & Poems sing by Golokians as a expression of love and gratitude towards Shri Hari. 


To get in touch with GolokExpress


Youtube_GolokExpress


Telegram_GolokExpress


Facebook_GolokExpress


To get in touch -Whatsapp/Telegram- 7018026821 or info@golokexpress.org

426 Episodes
Reverse
भावार्थ...  कार्तिक माह भगवान को बहुत प्रिय है! कार्तिक माह में भी अंतिम 5 दिन जिन्हें भीष्म पंचक कहा जाता है  भगवान को सबसे ज्यादा प्रिय है! अगर हमने चतुर्मास में कुछ भी नहीं किया है तो इन 5 दिनों में हम यदि पूरी श्रद्धा,विश्वास और निष्ठा से भगवान की पूजा अर्चना करें तो हमें पूरे चतुर्मास का फल मिल जाता है! इसलिए भक्तजनों के लिए यह 5 दिन बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण होते हैं! भीष्म पितामह भगवान के महान भक्त हुए हैं! यह 12 महाजनों में से एक है इनको इच्छा मृत्यु का वरदान प्राप्त था अपनी मृत्यु के समय इन्होंने भगवान की बहुत सुंदर स्तुति की है उसी को भीषण स्तुति के नाम से जाना जाता है! इस स्तुति को सुनने मात्र से हमें भगवान श्री हरि की शुद्ध प्रेमा भक्ति प्राप्त होती है! To watch GolokExpress videos click on the link below :  Youtube_GolokExpress To get in touch with GolokExpress on telegram click the link below :  Telegram_GolokExpress To get in touch with GolokExpress on facebook click  the link below :  Facebook_GolokExpress To get in touch -Whatsapp/Telegram- 7018026821 or info@golokexpress.org
भावार्थ...         इस भजन के माध्यम से एक भक्त राधारानी के प्रति पूर्णता शरणागति के भाव को व्यक्त कर रहा है! राधा रानी को बरसाने वाली कहा जाता है क्योंकि वह अपने भक्तों पर कृपा बरसाती है राधा रानी की कृपा से ही हमें शुद्ध प्रेमा भक्ति प्राप्त होती है! To watch GolokExpress videos click on the link below :  Youtube_GolokExpress To get in touch with GolokExpress on telegram click the link below :  Telegram_GolokExpress To get in touch with GolokExpress on facebook click  the link below :  Facebook_GolokExpress To get in touch -Whatsapp/Telegram- 7018026821 or info@golokexpress.org
 भावार्थ...  इस सुंदर कविता की रचना निधि जी ने की है! इस कविता के माध्यम से निधि जी प्रभु के प्रति अपने शुद्ध प्रेमा भक्ति के भाव को व्यक्त कर रही हैं! जब एक शुद्ध भक्त भगवान की गुण और लीलाओं का नित्य निरंतर वर्णन सुनता है तो उसके मन में भगवान के प्रति मिलने की एक अत्यंत प्रबल इच्छा जागृत होती है! इसी सुंदर भाव को एक कविता के रूप में निधि जी ने हम सब के साथ यहां सांझा किया है! To watch GolokExpress videos click on the link below :  Youtube_GolokExpress To get in touch with GolokExpress on telegram click the link below :  Telegram_GolokExpress To get in touch with GolokExpress on facebook click  the link below :  Facebook_GolokExpress To get in touch -Whatsapp/Telegram- 7018026821 or info@golokexpress.org
भावार्थ....        इस भजन के माध्यम से एक भक्त भगवान श्री हरि से यह प्रार्थना कर रहा है कि हे प्रभु आपने अपने प्यारे प्यारे भक्तों के ऊपर कृपा दृष्टि करके उन्हें इस भवसागर से पार उतारा है, हे प्रभु मुझ दीन हीन पर भी कृपा दृष्टि कीजिए और मुझे भी इस भवसागर से पार कीजिए! To watch GolokExpress videos click on the link below :  Youtube_GolokExpress To get in touch with GolokExpress on telegram click the link below :  Telegram_GolokExpress To get in touch with GolokExpress on facebook click  the link below :  Facebook_GolokExpress To get in touch -Whatsapp/Telegram- 7018026821 or info@golokexpress.org
भावार्थ...  यह सुंदर कविता की रचना रेनू जी ने की है!इस कविता के माध्यम से रेनू जी सबको दिवाली की शुभकामनाएं दे रही है! दीपावली का त्यौहार पूरे भारतवर्ष में बहुत धूमधाम के साथ मनाया जाता है! इस दिन श्री रामचंद्र जी मां सीता और लक्ष्मण जी के संग 14 वर्ष का वनवास काट कर अयोध्या लौटे थे और श्री राम जी के स्वागत के लिए अयोध्यावासियों ने पूरी अयोध्या में दीपमाला की थी! इसी परंपरा को आज तक बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है! इस दिन मां लक्ष्मी जी की भी विशेष पूजा अर्चना की जाती है! इस दिन पटाखे चलाकर लोग अपनी खुशी का इजहार करते हैं लेकिन हमें यह समझना होगा कि प्रकृति को प्रदूषण से बचाने की जिम्मेदारी भी हम सब की बनती है हमारे चारों ओर का वातावरण जितना ज्यादा शुद्ध होगा उतने ही अच्छे से हम अपने जीवन को व्यतीत कर सकेंगे! To watch GolokExpress videos click on the link below :  Youtube_GolokExpress To get in touch with GolokExpress on telegram click the link below :  Telegram_GolokExpress To get in touch with GolokExpress on facebook click  the link below :  Facebook_GolokExpress To get in touch -Whatsapp/Telegram- 7018026821 or info@golokexpress.org
 भावार्थ... इस सुंदर कविता की रचना आरती जी ने की है! इस कविता के माध्यम से आरती जी सब को दीपावली की शुभकामनाएं दे रही है! दीपावली का त्यौहार पूरे भारतवर्ष में बहुत धूमधाम के साथ मनाया जाता है! इस दिन मां लक्ष्मी जी का विशेष पूजन किया जाता है! दीपावली कार्तिक मास में आती है और कार्तिक मास में दीपावली के अलावा और भी ढेर सारे धार्मिक उत्सव मनाए जाते हैं! इन उत्सवों के माध्यम से हम भगवान श्री हरि के साथ अपने संबंध को मजबूत बनाते हैं क्योंकि कार्तिक मास में किया गया जप, तप,दान दान हमें हजारों गुना फल देता हैं और कार्तिक मास में दीपदान का विशेष महत्व है इस मास में दीपदान करके हम श्री राधा दामोदर भगवान को प्रसन्न करते हैं! इस महीने में भगवान ने बहुत सारी दिव्य लीलाएं की है जब हम उन लीलाओं का गुणगान करते हैं तो हमारा संबंध भगवान के साथ मजबूत बनता है और साथ ही साथ हमें दिव्य आनंद की अनुभूति भी होती है! To watch GolokExpress videos click on the link below :  Youtube_GolokExpress To get in touch with GolokExpress on telegram click the link below :  Telegram_GolokExpress To get in touch with GolokExpress on facebook click  the link below :  Facebook_GolokExpress To get in touch -Whatsapp/Telegram- 7018026821 or info@golokexpress.org
भावार्थ...  इस भजन के माध्यम से पूर्ण शरणागति के भाव को व्यक्त किया गया है! जब हम नियमित रूप से सत्संग, साधना, सेवा,सदाचार को अपने जीवन में उतारते हैं तो प्रभु के प्रति हमारा प्रेमाभाव उत्पन्न होता है जिसके फलस्वरूप प्रभु को पाने की  तीव्र चाह हमारे हृदय में उत्पन्न होती है और हम प्रभु को पाने के लिए अपना भरपूर प्रयास करते हैं लेकिन हमारे प्रयास के साथ-साथ प्रभु की कृपा का होना भी बहुत अनिवार्य है इसी कृपा को पाने के लिए इस भजन के माध्यम से एक भक्त भगवान श्री हरि से प्रार्थना कर रहा है कि हे प्रभु आप मेरा हाथ थाम लीजिए ताकि मैं इस भवसागर से पार उतर सकूं! To watch GolokExpress videos click on the link below :  Youtube_GolokExpress To get in touch with GolokExpress on telegram click the link below :  Telegram_GolokExpress To get in touch with GolokExpress on facebook click  the link below :  Facebook_GolokExpress To get in touch -Whatsapp/Telegram- 7018026821 or info@golokexpress.org
भावार्थ.... इस वंदना में भगवान धन्वंतरि जी के सौंदर्य और गुणों का वर्णन किया गया है!भगवान धन्वंतरि जी विष्णु भगवान के 12 अवतार है! इन्हें औषधि का देवता कहा जाता है!भगवान धन्वंतरि जी की वंदना करने से हमें आरोग्यता का वरदान मिलता है! भगवान धन्वंतरि जी सभी के मनोरथो को पूर्ण करने वाले हैं! यह वंदना मानव कल्याण के लिए अत्यंत लाभकारी हो भगवान धन्वंतरी से यही हमारी प्रार्थना है! To watch GolokExpress videos click on the link below :  Youtube_GolokExpress To get in touch with GolokExpress on telegram click the link below :  Telegram_GolokExpress To get in touch with GolokExpress on facebook click  the link below :  Facebook_GolokExpress To get in touch -Whatsapp/Telegram- 7018026821 or info@golokexpress.org
 भावार्थ...          इस भजन के माध्यम से एक भक्त राधा रानी से प्रार्थना कर रहा है कि हे महारानी मैं जब भी आपका नाम पुकारता हूं तो मुझे ऐसे लगता है जैसे कि आप मेरे अंग संग हो! दुनिया के लिए जब भी हम सजते हैं तो उसमें दिखावा होता है लेकिन जब भगवान के लिए हम सजते हैं तो उसमें अपना एक अलग ही आनंद होता है! हे श्री राधे मैं जब भी अपनी मांग सजाती हूं,जब भी मैं चूड़ी पहनती हूं, जब भी मैं बिंदिया लगाती हूं तो मुझे ऐसा लगता है जैसे मानो कि आप मेरे अंग संग हो! आपका नाम लेने से जो आनंद की अनुभूति होती है उसको मैं शब्दों में बयान नहीं कर सकती! आप यूं ही हमेशा मेरे अंग संग रहना और अपनी कृपा दृष्टि हम सब भक्तों पर बरसाए रखना! To watch GolokExpress videos click on the link below :  Youtube_GolokExpress To get in touch with GolokExpress on telegram click the link below :  Telegram_GolokExpress To get in touch with GolokExpress on facebook click  the link below :  Facebook_GolokExpress To get in touch -Whatsapp/Telegram- 7018026821 or info@golokexpress.org
भावार्थ....            करवा चौथ का व्रत पूरे भारतवर्ष में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है! इस दिन सुहागने सोलह सिंगार करके अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत को करती है! इस भजन के माध्यम से एक पत्नी अपने मन के भाव भगवान श्री हरि के आगे रख रही है कि हे प्रभु मेरे सुहाग की लंबी उम्र करना उनकी रक्षा करना और सदा उनके अंग संग रहना!हे प्रभु मेरी विदाई मेरे पति के कांधे पर हो मेरी आपके चरणो में यही अर्जी है! To watch GolokExpress videos click on the link below :  Youtube_GolokExpress To get in touch with GolokExpress on telegram click the link below :  Telegram_GolokExpress To get in touch with GolokExpress on facebook click  the link below :  Facebook_GolokExpress To get in touch -Whatsapp/Telegram- 7018026821 or info@golokexpress.org
 भावार्थ...  इस सुंदर कविता की रचना मोना जी ने की है! इस कविता के माध्यम से मोना जी भगवान के प्रति पूर्णता शरणागति के भाव को व्यक्त किया हैं! जब हम नित्य निरंतर सत्संग, साधना,सेवा और सदाचार को अपने जीवन में उतारते हैं तो हमारे हृदय में प्रेमा भक्ति का संचार होता है जिसके फलस्वरूप हम पूर्णता भगवान के ऊपर निर्भर हो जाते हैं! हमारे जीवन में फिर जैसी भी परिस्थिति हो हम हमेशा भगवान की कृपा को अनुभव करते हुए उनका गुणगान करते हैं! यह भक्ति का उच्चतम स्तर है! To watch GolokExpress videos click on the link below :  Youtube_GolokExpress To get in touch with GolokExpress on telegram click the link below :  Telegram_GolokExpress To get in touch with GolokExpress on facebook click  the link below :  Facebook_GolokExpress To get in touch -Whatsapp/Telegram- 7018026821 or info@golokexpress.org
अर्थ सहित भावार्थ... कार्तिक मास प्रभु श्री हरि को सबसे ज्यादा प्रिय है! कार्तिक मास में जप तप करने का बहुत अधिक महत्व है और कार्तिक मास में किए जाने वाले जप तप का साधक को 10 गुना अधिक फल मिलता है! इस मास में दीपदान का बहुत अधिक महत्व है और भक्तजन दीपदान करते हुए दामोदर अष्टकम का पाठ करते हैं क्योंकि दामोदर अष्टकम प्रभु श्री हरि को बहुत अधिक प्रिय है! दामोदर अष्टकम में प्रभु श्री हरि की सुंदर बाल लीला का वर्णन किया गया है! जिसमें मां यशोदा रस्सी से बालकृष्ण को बांध देती हैं!दामोदर का अर्थ है -रस्सी से भगवान के उदर को बांधना! केवल प्रेमा भक्ति से ही भगवान को बांधा जा सकता है! To watch GolokExpress videos click on the link below :  Youtube_GolokExpress To get in touch with GolokExpress on telegram click the link below :  Telegram_GolokExpress To get in touch with GolokExpress on facebook click  the link below :  Facebook_GolokExpress To get in touch -Whatsapp/Telegram- 7018026821 or info@golokexpress.org
भावार्थ....  इस सुंदर कविता की रचना रोशनी जी ने की है! इस कविता के माध्यम से रोशनी जी मां दुर्गा के गुणों और महिमा का बखान कर रही है! नवरात्रों में मां दुर्गा की विशेष पूजा आराधना की जाती है! भक्तजन मां दुर्गा की पूजा अर्चना करके मां जगत जननी का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं! मां दुर्गा ने दुष्ट राक्षसों का वध करके संपूर्ण जगत की रक्षा की है! ऐसी कल्याणयमी मां के चरणों में बारंबार नमन है! To watch GolokExpress videos click on the link below :  Youtube_GolokExpress To get in touch with GolokExpress on telegram click the link below :  Telegram_GolokExpress To get in touch with GolokExpress on facebook click  the link below :  Facebook_GolokExpress To get in touch -Whatsapp/Telegram- 7018026821 or info@golokexpress.org
भावार्थ... इस भजन के माध्यम से माता रानी की महिमा का गुणगान किया गया है! माता रानी अपने भक्तों पर हमेशा कृपा दृष्टि बनाकर रखती है! To watch GolokExpress videos click on the link below :  Youtube_GolokExpress To get in touch with GolokExpress on telegram click the link below :  Telegram_GolokExpress To get in touch with GolokExpress on facebook click  the link below :  Facebook_GolokExpress To get in touch -Whatsapp/Telegram- 7018026821 or info@golokexpress.org
 भावार्थ...  इस स्तुति के माध्यम से मां दुर्गा के गुणों और लीलाओं का व्याख्यान किया गया है! जो भी भक्त इस दुर्गा कवच का नित्य निरंतर पाठ करता है उसका कभी भी अहित नहीं होता है और मां की कृपा दृष्टि भक्तों पर हमेशा बनी रहती है! To watch GolokExpress videos click on the link below :  Youtube_GolokExpress To get in touch with GolokExpress on telegram click the link below :  Telegram_GolokExpress To get in touch with GolokExpress on facebook click  the link below :  Facebook_GolokExpress To get in touch -Whatsapp/Telegram- 7018026821 or info@golokexpress.org
 भावार्थ...  इस आरती के माध्यम से मां दुर्गा जी की गुण, सौंदर्य और लीलाओं का वर्णन किया गया है! आरती के माध्यम से हम अपने मन के भाव को बहुत ही अच्छी तरह से भगवान तक पहुंचाने में सक्षम होते हैं! जब हम पूरी श्रद्धा और विश्वास से प्रतिदिन आरती करते हैं तो भगवान के साथ हमारा एक मजबूत संबंध बन जाता है! जिससे हम भगवान की कृपा का पात्र बनते हैं! To watch GolokExpress videos click on the link below :  Youtube_GolokExpress To get in touch with GolokExpress on telegram click the link below :  Telegram_GolokExpress To get in touch with GolokExpress on facebook click  the link below :  Facebook_GolokExpress To get in touch -Whatsapp/Telegram- 7018026821 or info@golokexpress.org
 भावार्थ..  इस सुंदर कविता की रचना मोना जी ने की है! इस कविता के माध्यम से मोना जी ने मां के नव दुर्गा रूपों का बहुत ही सुंदर ढंग से वर्णन किया है! अपने भक्तों पर कृपा बरसाने हेतु मां दुर्गा ने भिन्न-भिन्न स्वरूपों को धारण किया है! नवरात्रों में मां भगवती के इन नौ स्वरूपों का विशेष पूजा वंदन किया जाता है! To watch GolokExpress videos click on the link below :  Youtube_GolokExpress To get in touch with GolokExpress on telegram click the link below :  Telegram_GolokExpress To get in touch with GolokExpress on facebook click  the link below :  Facebook_GolokExpress To get in touch -Whatsapp/Telegram- 7018026821 or info@golokexpress.org
 भावार्थ...       इस सुंदर कविता की रचना कंचन जी ने की है! इस कविता के माध्यम से कंचन जी नवरात्रि की विशेषताओं का वर्णन कर रही है! भारतवर्ष में नवरात्रों को बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है! भक्तजन अपने घरों में 9 दिन बड़े हर्ष और उल्लास से मां भगवती का पूजन करके मां भगवती से आशीर्वाद प्राप्त करते हैं! To watch GolokExpress videos click on the link below :  Youtube_GolokExpress To get in touch with GolokExpress on telegram click the link below :  Telegram_GolokExpress To get in touch with GolokExpress on facebook click  the link below :  Facebook_GolokExpress To get in touch -Whatsapp/Telegram- 7018026821 or info@golokexpress.org
 भावार्थ...        इस सुंदर कविता की रचना निधि जी ने की है! इस कविता में निधि जी ने बहुत ही गुढतम विषय  के बारे में चर्चा की है! प्रभु कण-कण में विराजमान है परंतु अज्ञानता के कारण हम उन्हें केवल मंदिरों और मूर्तियों में ही ढूंढते हैं लेकिन जब गुरु के माध्यम से हमारे जीवन में ज्ञान आता है तो हमें फिर यह समझ आ जाता है कि प्रभु हर जीवात्मा के हृदय में परमात्मा रूप में विराजमान है जिस समय यह गूढ़ ज्ञान हमें समझआ जाता है तो फिर हम बाहामुखी से अंतर्मुखी बन जाते हैं! यह भक्ति का उच्चतम स्तर है!इस स्तर को वही प्राप्त कर सकता है जो गुरु के दिखाए मार्ग पर निरंतर चलता रहेगा और अपने जीवन में सत्संग साधना सेवा और सदाचार को अपनाएगा! To watch GolokExpress videos click on the link below :  Youtube_GolokExpress To get in touch with GolokExpress on telegram click the link below :  Telegram_GolokExpress To get in touch with GolokExpress on facebook click  the link below :  Facebook_GolokExpress To get in touch -Whatsapp/Telegram- 7018026821 or info@golokexpress.org
 भावार्थ...  इस सुंदर कविता की रचना रेनू जी ने की है! इस कविता के माध्यम से रेनू जी मां दुर्गा के गुणों का व्याख्यान कर रही है! नवरात्रों में मां दुर्गा की विशेष पूजा अर्चना की जाती है! भक्तजन बड़े हर्ष और उल्लास से मां भगवती की पूजा और अर्चना करके प्रसाद रूप में उनकी कृपा को पाकर अपने आप को धन्य मानते हैं! To watch GolokExpress videos click on the link below :  Youtube_GolokExpress To get in touch with GolokExpress on telegram click the link below :  Telegram_GolokExpress To get in touch with GolokExpress on facebook click  the link below :  Facebook_GolokExpress To get in touch -Whatsapp/Telegram- 7018026821 or info@golokexpress.org
loading
Comments