DiscoverStorybox with Jamshed Qamar Siddiqui
Storybox with Jamshed Qamar Siddiqui
Claim Ownership

Storybox with Jamshed Qamar Siddiqui

Author: Aaj Tak Radio

Subscribed: 130Played: 3,901
Share

Description

जमशेद क़मर सिद्दीकी के साथ चलिए कहानियों की उन सजीली गलियों में जहां हर नुक्कड़ पर एक नया किरदार है, नए क़िस्से, नए एहसास के साथ. ये कहानियां आपको कभी हसाएंगी, कभी रुलाएंगी और कभी गुदगुदाएंगी भी. चलिए, गुज़रे वक्त की यादों को कहानियों में फिर जीते हैं, नए की तरफ बढ़ते हुए पुराने को समेटते हैं. सुनते हैं ज़िंदगी के चटख रंगों में रंगी, इंसानी रिश्तों के नर्म और नुकीले एहसास की कहानियां, हर इतवार, स्टोरीबॉक्स में.

Jamshed Qamar Siddiqui narrates the stories of human relationships every week that take the listener on the rollercoaster of emotions, love, and laughter. Stories are written by Jamshed and by his fellow writers that talks about the various colors of life conflicts from father-son relationships to love triangle. Stories that let you be someone else for some time to see this world from a different angle.
223 Episodes
Reverse
पुरानी दिल्ली की एक हवेली में रहते हैं नवाब इमदाद हुसैन, जिनके पास मीर, ग़ालिब और दूसरे बड़े शायरों के हाथों लिखे नायाब ख़तों का ख़ज़ाना है. बड़े-बड़े शायरी प्रेमी इन ख़तों को पाने के लिए लाखों-करोड़ों रुपये खर्च करने को तैयार हैं. लेकिन इन ख़तों की असली कहानी कुछ और ही है! नवाब साहब के तहखाने में छिपा है एक ऐसा राज़, जिसे जानकर अच्छे-अच्छे पारखियों के होश उड़ जाएं. इसी बीच नवाब साहब के बेटे शारिक की मुलाक़ात होती है काविश से. पहली नज़र का इश्क़ धीरे-धीरे परवान चढ़ता है, लेकिन एक दिन शारिक को अपने ही पिता की ऐसी हकीकत पता चलती है, जो उसकी पूरी दुनिया हिला देती है. क्या शारिक अपने पिता को कभी माफ़ कर पाएगा? क्या एक झूठ किसी की ज़िंदगी बचा सकता है? और आख़िर वो कौन-सा ख़त था, जिसने शारिक की दुनिया फिर से खूबसूरत बना दी? साहित्य आज तक के मंच से स्टोरीबॉक्स में सुनिए एक बेहद दिलचस्प कहानी ‘पुरानी दिल्ली वाले नवाब साहब का क़िस्सा’ जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.
एक अनोखी मर्डर मिस्ट्री जिसमें क़ातिल ने अपने गुनाह के इकलौते चश्मदीद के दिमाग से वो याद ही मिटा दी जिसमें उसने कत्ल होते हुए देखा था. कैसे किया उसने ये नामुमकिन सा काम और कामयाब होने के बाद उसे क्यों हुआ अफसोस. देखिए एक ऐसी मर्डर मिस्ट्री जिसमें हर पल नया रोमांच है… आप जो देख रहे हैं वो हकीकत नहीं है. ये है एक साइकोलॉजिकल खेल जिसमें चश्मदीद अपना ही बेटा था. इस बार STORYBOX with JAMSHED में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी लेकर आए हैं एक बेहद रोमांचक, रहस्यमयी और दिमाग को उलझाकर रख देने वाली Psychological Thriller Hindi Kahani का दूसरा और आखिरी हिस्सा.साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह
एक पेंटिंग... एक खौफ़नाक कत्ल... और एक ऐसा दिमाग, जो हकीकत और कल्पना के बीच फ़र्क ही नहीं कर पाता! कानपुर के एक बड़े चमड़ा कारोबारी का बेटा. एक ऐसी Psychological बीमारी, जिसमें इंसान जो सोचता है, उसे दिखाई देने लगता है. लेकिन मुश्किल ये है कि जब उसे कुछ दिखाई देता है, तो उसे लगता है कि ये सिर्फ़ उसका भ्रम है! क्या सच है और क्या कल्पना? क्या जो आंखें देख रही हैं, वो हकीकत है या दिमाग का रचा हुआ कोई खेल? हकीकत और भ्रम के इसी उलझे हुए जाल में छिपा है एक खौफ़नाक कत्ल. एक मर्डर मिस्ट्री, जिसका पहला सुराग मिलता है एक पेंटिंग से! आखिर उस पेंटिंग में ऐसा क्या है? कानपुर के इस चमड़ा कारोबारी के परिवार में ऐसा कौन सा राज़ छिपा है, जिसका रिश्ता एक मर्डर से है? और क्या इस उलझी हुई पहेली को सुलझा पाएगा वो शख्स, जिसके लिए सच और कल्पना के बीच की लकीर ही मिट चुकी है? इस बार स्टोरीबॉक्स में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी लेकर आए हैं एक बेहद रोमांचक, रहस्यमयी और दिमाग को उलझाकर रख देने वाली Psychological Thriller Hindi Kahani.
इलाहाबाद की मिट्टी में कुछ तो है! यहां पानवाला भी ऐसी बात कह जाता है कि बड़े-बड़े बुद्धिजीवी सोच में पड़ जाएं, रिक्शेवाले की बकैती में भी ऐसा इंटेलेक्ट मिलेगा कि आप किताबें पलटना भूल जाएंगे! प्रयागराज यानी पुराने इलाहाबाद के इसी अनोखे मिज़ाज की एक दिलचस्प कहानी लेकर आए हैं जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से. क़िस्सा है इलाहाबादी बकैती के उस्ताद एक ऐसे चचा का जिनकी बातें, तर्क और अंदाज़-ए-बयां सुनकर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे. साथ ही इस एपिसोड में सुनिए मशहूर शायर फ़िराक़ गोरखपुरी से जुड़ा एक बेहद दिलचस्प क़िस्सा. और इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में आए दो अंग्रेज़ी के प्रोफ़ेसरों का वो किस्सा भी, जिसमें छिपा है इलाहाबाद का ख़ास अंदाज़ और उसकी बेमिसाल हाज़िरजवाबी. सुनिए Storybox का ये ख़ास एपिसोड और जानिए इलाहाबाद की उस दुनिया को, जहाँ ह्यूमर, इंटेलेक्ट, साहित्य और ज़िंदगी एक साथ मिलते हैं. Narrator: Jamshed Qamar SiddiquiSound Mix: Suraj Singh
लखनऊ और कानपुर, इन दो शहरों के लोगों में हमेशा एक खास तरह की नोक-झोंक रहती है. लखनऊ वालों को लगता है कि कानपुर में तहज़ीब नाम की कोई चीज़ नहीं और कानपुर वालों की नज़र में लखनऊ के सारे लोग फ़र्ज़ी नवाब हैं! एक तरफ़ लखनऊ की नज़ाकत और नफ़ासत, तो दूसरी तरफ़ कानपुर का ठेठ अंदाज़ और बेबाक मिज़ाज. इन दोनों शहरों के बीच की ये खट्टी-मीठी नोक-झोंक किसी से छिपी नहीं है. लेकिन क्या हो कि अगर इन दो शहरों की लड़ाई किसी की शादी तक पहुंच जाए? सुनिए पूरी कहानी जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से स्टोरीबॉक्स के इस एपिसोड में.Narrator - Jamshed Qamar SiddiquiSound - Piyush Kumar
loading
Comments