DiscoverBallabol - The Cricket Podcast
Ballabol - The Cricket Podcast
Claim Ownership

Ballabol - The Cricket Podcast

Author: Aaj Tak Radio

Subscribed: 18Played: 223
Share

Description

Welcome to Ballabol, your ultimate destination for all things cricket! Join us as we dive into the world of cricket and bring you the latest news, insights, and analysis. Our expert hosts discuss match highlights, player performances, team strategies, and everything else that makes cricket the thrilling sport it is. Whether you're a die-hard fan or just keep checking the scorecards, our engaging conversations will keep you hooked. Tune in to Ballabol for an immersive cricket experience that will leave you wanting more. Subscribe now on any audio platform (Spotify, Apple Podcasts, Google Podcasts, Jio Saavn etc.) and stay up to date with all the action on and off the field!

क्रिकेट का मज़ा उठाइये, आज तक रेडियो के नए पॉडकास्ट 'बल्लाबोल' के साथ. इसमें आपको मैच एनालिसिस के साथ, मज़ेदार इनसाइट्स, जोक्स और क़िस्से भी सुनने के लिए मिलेंगे..हर सोमवार. पॉडकास्ट को सब्सक्राइब कर लीजिए और क्रिकेट के दरिया में कुमार केशव और मोहम्मद इक़बाल के साथ डुबकी लगाइए.
250 Episodes
Reverse
IND vs NZ वेलिंग्टन टेस्ट ड्रॉ हो गया, पर क्या शुभमन गिल ने जल्दी हाथ मिलाकर ग़लती कर दी? सिराज को प्लेइंग 11 से बाहर रखने की वजह क्यों गले से नहीं उतरती, और वॉशिंगटन सुंदर की जगह रवींद्र जडेजा क्यों खेलने चाहिए थे? इस एपिसोड में निखिल नाज़ और कुमार केशव के साथ क्राइस्टचर्च टेस्ट की तैयारी, संभावित बदलाव और पिच-कंडीशंस पर पूरी चर्चा. इसके अलावा एशिया कप राइजिंग स्टार्स में पाकिस्तान A के हाथों इंडिया A की हार के ज़िम्मेदार अकेले तिलक वर्मा क्यों नहीं हैं, कप्तान के तौर पर उनसे क्या ब्लंडर हुआ और क्या इस तरह के टूर्नामेंट के ज़रिये पाकिस्तान का भला कर रही BCCI? साथ ही महेंद्र सिंह धोनी के IPL रिटायरमेंट पर कुछ दिलचस्प क़िस्से, सुनिए 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में निखिल नाज़ और कुमार केशव के साथ. होस्ट & प्रड्यूस: कुमार केशवसाउंड मिक्स: सूरज सिंह
इंडिया अंडर-19 टीम ने एशिया कप फाइनल में असंभव लग रही जीत कैसे हासिल की, सेलिब्रेशन को लेकर हुए विवाद पर खिलाड़ियों ने क्या बताया? न्यूज़ीलैंड को ODI सीरीज़ में 3-1 से हराकर भी कई सवालों के जवाब नहीं ढूंढ पाई टीम इंडिया, इस सीरीज में बल्लेबाज़ों की बैंड क्यों बज गई, साउथ अफ्रीका में वनडे वर्ल्ड कप के लिए क्या ऐसे ही कंडीशन मिलेंगे, SENA देशों में इंडियन बैटर्स का ट्रैक रिकॉर्ड क्यों परेशान करता है? टेस्ट सीरीज़ के लिए कितनी तैयार है गिल की टीम, वेलिंग्टन में भारतीय टीम का रिकॉर्ड बेहद खराब, लेकिन न्यूजीलैंड को क्या चिंता सता रही होगी, पहले टेस्ट मैच में इंडिया की प्लेइंग 11 क्या हो सकती है और कुलदीप यादव को टेस्ट टीम से क्यों बाहर किया गया? इन सवालों के जवाब जानिए 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में. साथ ही सैंडपेपरगेट की पूरी क्रोनोलॉजी के बारे में क्या पता चला, उस्मान ख़्वाजा या पैट कमिंस में कौन झूठ बोल रहा और जय शाह के एकबार फिर ICC चेयरमैन बनने पर दिलचस्प चर्चा भी सुनिए.होस्ट & प्रड्यूस: कुमार केशवसाउंड मिक्स: पीयूष कुमार / सूरज सिंह
न्यूजीलैंड दौरे पर भले ही भारतीय टीम ने DLS मैथड के जरिए मैच अपने नाम कर लिए हों, लेकिन एक्सट्रीम कंडीशंस में टीम इंडिया के बल्लेबाजों की पोल पूरी तरह खुल चुकी है! क्या वर्ल्ड कप 2027 के लिए ये बैटिंग भरोसा जगाती है? हार्दिक पंड्या के ट्रेड से मुंबई इंडियंस ने गलती कर दी? रजत पाटीदार ने 50 ओवर फॉर्मेट से दूरी बनाकर क्या ग़लती कर दी है और उस्मान ख्वाजा के Sandpapergate खुलासे से क्या ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट का पूरा सिस्टम सवालों के घेरे में है? U-19 क्रिकेट में पाकिस्तान के हाथों इंडिया की हार, क्यों फेल रहे आर्यवीर सहवाग और अन्वय द्रविड़? साथ ही टेस्ट क्रिकेट से मोहम्मद शमी की विदाई पर चर्चा, सुनिए 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में कुमार केशव और निखिल नाज़ के साथ.होस्ट & प्रड्यूस: कुमार केशवसाउंड मिक्स: पीयूष कुमार
साउथ अफ्रीका ने केपटाउन टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाकर बता दिया है कि वो 'चोकर्स' नहीं बल्कि 'कमबैक किंग' हैं. उधर, भारत ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ T20 सीरीज तो जीत ली, लेकिन आखिरी दो मैच हारने के बाद टीम की रणनीति, गौतम गंभीर के फैसलों और भारत की T20 बादशाहत पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. भुवनेश्वर कुमार और वरुण चक्रवर्ती का भविष्य, संजू सैमसन बनाम वैभव सूर्यवंशी, और क्या दोनों को प्लेइंग 11 में मिल सकती है जगह? न्यूज़ीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत का पलड़ा भारी क्यों है? रोहित शर्मा के मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभालने की अटकलें, और हार्दिक पंड्या के ट्रेड का पूरा सच, सुनिए 'बल्लाबोल' का यह मज़ेदार एपिसोड निखिल नाज़ और कुमार केशव के साथ.प्रड्यूस: कुमार केशवसाउंड मिक्स: सूरज सिंह
इंडिया ने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ टी20 सीरीज़ जीत ली है. फ़िलहाल इंडिया 3-0 से आगे है. तीसरे मैच में अभिषेक शर्मा का बल्ला जमकर बोला और इंडिया ने दमदार जीत हासिल की. वेलिंगटन की पिच पर कितनी आसान थी बैटिंग, कमबैक कर रहे भुवनेश्वर कुमार की बोलिंग को लेकर तुलनाएं और आलोचनाएं कितनी जायज़ हैं और कप्तान श्रेयस अय्यर की बैटिंग में कंसिस्टेंसी की कमी क्यों दिखती है? शिवम दुबे क्यों प्लेइंग 11 से बाहर हैं, दूसरे मैच में इंडिया की जीत क्यों ज़्यादा अच्छी लगी, तिलक वर्मा का क्लच नॉक, गौतम गंभीर का नंबर 8 तक बैटर खिलाने के दांव, हार्दिक पंड्या के रिप्लेसमेंट पर रोचक चर्चा. इसके अलावा न्यूजीलैंड की टीम कहाँ पिछड़ रही है, इंडिया A vs न्यूज़ीलैंड A पहले अनऑफिसियल टेस्ट से क्या पॉज़िटिव-नेगेटिव मिले और साउथ अफ़्रीका-ऑस्ट्रलिया टेस्ट सीरीज़ में किसका पलड़ा भारी? सुनिए 'बल्लाबोल' का ये एपिसोड निखिल नाज़ और कुमार केशव के साथ.होस्ट & प्रड्यूस: कुमार केशवसाउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह
loading
Comments