DiscoverBihar ki Khabrein
Bihar ki Khabrein
Claim Ownership

Bihar ki Khabrein

Author: livehindustan - HT Smartcast

Subscribed: 0Played: 0
Share

Description

बिहार के बारे में निष्पक्ष जानकारी देने वाले इस पॉडकास्ट में, आपको 'बिहार राज्य की ख़बरें' सुनाई जाएंगी। यहाँ पर राजनीति, क्राइम, मनोरंजन, साहित्य, और अन्य कई अहम ख़बरें मिलेंगी। लाइव हिंदुस्तान के इस पॉडकास्ट में आप हर रोज़ सुने विकास और राजनीति से जुड़ी खबरें।
141 Episodes
Reverse
अयोध्‍या में श्रीरामजन्‍मभूमि पर बन रहे भव्‍य राममंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होनी है। रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए मंदिर कमिटी की ओर से निमंत्रण भी भेजा रहा है। इस बीच राम मंदिर के निर्माण पर हो रहे खर्च को लेकर बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने सवाल उठा दिया है। तेजस्वी यादव मधुबनी के झंझारपुर में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी को मात देने के लिए 26 विपक्षी दलों ने मिलकर I.N.D.I.A एलायंस का गठन किया था। अभी तक सीट शेयरिंग के मुद्दे पर गठबंधन के दलों के बीच मतभेद की खबरें रही थीं।। इसके बाद बिहार के सीएम नीतीश कुमार के नाराज होने की भी खबर सामने आ गई। इंडिया की चौथी बैठक में ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल ने मल्लिकार्जुन खरगे का नाम पीएम पद के उम्मीदवार के तौर पर आगे कर दिया। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
बिहार की राजनीति में हलचल देखने को मिल रही है। दिल्ली में जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बीच ललन सिंह के इस्तीफे की अटकलें लगाई जा रही हैं। इसी बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार और लालू यादव पर निशाना साधा है। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Rahul Gandhi Bharat Nyay Yatra: Giriraj Singh बोले- अच्छा हो ज्ञान यात्रा निकाले राहुल गांधी Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
INDIA Alliance की बैठक के बाद से क्या नीतीश कुमार नाराज है.. क्या JDU में भी कुछ बड़ा होने वाला है. सभी सवालों के जवाब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिए. उन्होंने सुशील मोदी का नाम लिए बिना कहा, आजकल अंड-बंड बोलते रहते हैं सब. हमारा पार्टियों में कुछ होने वाला है. नीतीश ने INDIA अलायंस से नाराजगी की खबरों को खारिज किया. उन्होंने कहा, नहीं, जरा भी नाराज नहीं हैं. हमको नहीं कुछ चाहिए. हम पार्टी में सब कुछ ठीक है. नीतीश कुमार ने आगे कहा कि एक होकर काम कर रहे हैं. Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
प्रवर्तन निदेशालय ने रेलवे में हुए जमीन के बदले नौकरी घोटाला मामले में तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद और उनके बेटे उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के खिलाफ समन जारी किया है। ईडी के समन को लेकर तेजस्वी यादव की ओर से प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा है कि एजेंसियों के बुलाने पर हम तो पहले भी जाते रहे हैं। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
INDIA गठबंधन की बैठक में शामिल होने लालू यादव और तेजस्वी यादव दिल्ली पहुंचे.. पटना एयरपोर्ट पर ही लालू यादव के तेवर दिखाई दिए.. पीएम मोदी का नाम सुनते ही लालू यादव भड़क गए और दिल्ली आते ही लालू यादव क्या बोले सुनिए Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
ये तस्वीर तो आपको याद होगी... पोती का मुंडन कराने तिरुपति गए थे. इस दौरान तेज प्रताप और तेजस्वी यादव दोनों नए लुक में नजर आए थे. यहां लालू के दोनों लाल ने बाल मुंडवाए थे. लेकिन इस तस्वीर के तीन दिन बाद तेज प्रताप यादव ने एक और तस्वीर डाली जिस पर वो ट्रोल हो गए. तेज प्रताप यादव X पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि आज मैं अपने जबरा फैन से मिला, जिसने अपने सीने पर मेरा टैटू बना रखा है। इस असीम प्यार और सम्मान के लिए अंतर्मन से धन्यवाद। जीवन में सम्मान और प्रतिष्ठा का यह प्रतिरूप है, जिसे आजीवन याद रखूंगा और इनके लिए हर समय किसी भी परिस्थिति में सहायता के लिए तैयार रहूंगा. Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
लोकसभा चुनाव से पहले सीएम नीतीश कुमार ने बड़ा दांव खेला है। और सियासी मैदान में राम के बदले सीता को लेकर आए हैं। एक तरफ पीएम मोदी अगले साल जनवरी में राम मंदिर का उद्घाटन करेंगे। तो वहीं उससे पहले ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीतामढ़ी में जानकी मंदिर का शिलान्यास कर भाजपा को सकते में डाल दिया है। और अब आगामी लोकसभा चुनाव में श्रीराम को मां सीता से चुनौती मिलने वाली है। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
INDIA Alliance की बैठक को लेकर आखिर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने पटना में मीडिया से बात करते हुए कहा कि न्यूज में फालतू की बात चलाई जा रही थी कि हम जानबूझकर मीटिंग में शामिल होने नहीं जा रहे। बुखार था इसलिए बैठक में नहीं जा रहे थे। हमलोग तो चाहते ही हैं बैठक हो और 2024 के चुनाव से पहले कोई ठोस फैसला हो। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
बिहार में पकड़ौआ विवाह के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा केस वैशाली जिले के पातेपुर से आया है। यहां बीपीएससी से चयनित एक शिक्षक का अपहरण कर उसका पकड़ौआ विवाह कर दिया गया। लड़की वालों ने बुधवार दोपहर में स्कूल से ही टीचर को उठा लिया और गाड़ी में बैठा कर ले गए। परिजन ने अपहरण की शिकायत करते हुए घंटों रोड जाम करके हंगामा किया। बाद में पुलिस ने शिक्षक को सकुशल बरामद कर लिया। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
टनल हादसे के बाद विपक्ष मोदी सरकार को घेरने में जुट गया है. RJD सांसद मनोज झा ने सीधा PM मोदी को घेर लिया.. मनोज झा ने कहा कि इवेंटबाजी इनके डीएनए में है..और क्या तीखे सवाल पूछे.. Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
गृह मंत्री अमित शाह की ओर से 'जातिवाद के आरोपों' पर तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर हमला बोला। तेजस्वी बोले- हमको कहता है लोग जातिवादी… मेरी बीवी तो ईसाई धर्म की है। अगर हम जातिवादी होते तो हम ईसाई धर्म में क्यों शादी करते। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
छठ महापर्व पर बिहार के लखीसराय का पंजाबी मोहल्ला ताबड़तोड़ फायरिंग से दहल उठा...यहां एक सनकी आशिक ने लड़की से शादी करने में बाधा बन रहे लड़की के परिजनों को मौत के घाट उतारने के लिए उन पर अंधाधुंध गोलियां दाग दीं.. छठ व्रत के चलते सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर लड़की का परिवार घाट से लौट रहा था। तभी आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है..मिली जानकारी के अनुसार, गोली चलाने वाले आरोपी का नाम आशीष चौधरी है। आशीष चौधरी अपने घर के सामने रहने वाली लड़की से तीन साल से एकतरफा प्रेम कर रहा था। वो उससे शादी करना चाहता था, लेकिन लड़की का परिवार इसके खिलाफ था। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए पानी ढोने वाला कहा था। अब प्रशांत किशोर के खिलाफ लालू यादव की बेटी रोहिणा आचार्य ने मोर्चा संभालते हुए हमला बोला। रोहिणी आचार्य ने पीके को बीजेपी का दलाल बता दिया Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
बिहार की राजधानी पटना में मुख्यमंत्री उद्यमी योजना की पहली किस्त जारी करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। सीएम नीतीश ने इस कार्यक्रम में शिरकत की। मंच से संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नीतीश ने लालू राज की तुलना करते हुए कहा कि अब तक जितना भी काम हुआ है वो सब मेरा है। सब मैंने किया है। 2005 से जब से आए हैं, तब से काम कर रहे हैं। सारा आइडिया मेरा है, पहले कुछ नहीं हुआ था। जब सीएम ये बोल रहे थे, तब मंच पर आरजेडी कोटे के मंत्री समीर महासेठ भी बैठे थे। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने केद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय पर बड़ा हमला बोला है। लालू ने दावा करते हुए कहा कि राजद में शामिल होने के लिए नित्यानंद राय मेरे पास आए थे और काफी अप्रोच भी किया। लालू ने दावा करते हुए कहा कि अगर चुनाव में तेजप्रताप को खड़ा कर दूं तो नित्यानंद राय की जमानत जब्त हो जाएगी। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
बिहार के मुख्यंमत्री नीतीश कुमार के सितारे इन दिनों गर्दिश में नजर आ रहे है, जहां विधानसभा में महिलाओं को लेकर दिए गए अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं, वहीं रही सही कसर जीतन राम मांझी को लेकर उनके शब्दों ने पूरी कर दी, अब तो आलम ये है कि अब उन्होंने खुद मीडिया से किनारा करना भी शुरू कर लिया है, जो नीतीश कुमार मीडिया के चहते हुआ करते थे अचानक से उससे दूर भागने लगे है, यहां तक कि जब नीतीश कुमार से रिपोटर्स ने पूछा कि आप आज कल हम लोगों से नाराज क्यों चल रहे हैं, इसका जवाब देने के बजाय नीतीश दोनों हाथ जोड़कर झुक गए. Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
बिहार विधानसभा में पूर्व सीएम जीतन मांझी पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अमर्यादित टिप्पणी की थी। विधायकों के सामने जीतन राम मांझी को झाड़ते हुए नीतीश कुमार ने यहां तक कह दिया था कि, “मेरी मूर्खता थी कि इसको सीएम बना दिया।” अब मांझी के 'अपमान' पर PM मोदी ने नीतीश कुमार को खूब सुनाया है। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने जमीन के बदले नौकरी मामले बड़ी कार्रवाई की है. जांच एजेंसी ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद और उनके बेटे तेजस्वी यादव के कथित सहयोगी अमित कात्याल को गिरफ्तार कर लिया है. उन्हे मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है. Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
loading
Comments