DiscoverReporters Off Air
Reporters Off Air
Claim Ownership

Reporters Off Air

Author: Aaj Tak Radio

Subscribed: 9Played: 176
Share

Description

What really happens behind the camera?
While you see fast-paced political and crime coverage on TV, there's a world behind the scenes that rarely comes to light. Reporters Off Air brings you that untold side — raw, real, and unfiltered.

Each week, Aaj Tak’s senior reporters reveal what it’s like to chase breaking news, handle high-stress ground reporting, and uncover exclusive stories that never make it to air — until now.

Off the record. On the ground. Straight from the frontlines.

टीवी पर जो ख़बरें आप देखते हैं, उसके पीछे भी एक दुनिया चल रही होती है. ख़बरों के पीछे की भागमभाग, इसे जुटाने और पहुंचाने के लिए की गई जद्दोजहद और ऐसे कई क़िस्से या अनुभवों से आप अनजान होते हैं, क्योंकि ये टीवी स्क्रीन तक शायद ही पहुंच पाते हैं. ये सब सुनिए आजतक रेडियो के ख़बरी पॉडकास्ट 'रिपोर्टर्स ऑफ एयर' में. ऐसा पॉडकास्ट जिसमें पर्दे के आगे-पीछे की सच्ची और दिलचस्प कहानियां सुनाते हैं...ख़बरों की ख़ाक छानने वाले आजतक के खोजी रिपोर्टर्स. सुनिए हर शुक्रवार को बेधड़क, बेलौस और बेबाक अंदाज़ में.
70 Episodes
Reverse
दिल्ली की सड़कों पर विपक्ष लगातार चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांग रहा है. पिछले पूरे हफ्ते कांग्रेस समेत इंडिया गठबंधन के नेता सड़कों पर दिखे. इस दौरान कई बार पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी देखने को मिली. इन सबके बीच गृह मंत्रालय और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के बीच बातचीत की ख़बर भी सामने आई.ऐसे में सवाल उठता है कि क्या ज्ञानेश कुमार इस्तीफा देंगे? क्या उन्हें जेल जाना पड़ सकता है? और चुनाव आयोग के अधिकारियों ने आजतक के रिपोर्टर को क्या-क्या बताया? साथ ही, क्या स्मृति ईरानी यूपी में विधानसभा चुनाव लड़ेंगी?इन सवालों के जवाब और चुनाव आयोग से लेकर इंडिया गठबंधन तक की अंदर की कहानी सुनिए आजतक रेडियो के चर्चित पॉडकास्ट ‘रिपोर्टर्स ऑफ एयर’ में संजय शर्मा, ऐश्वर्या पालीवाल, मौसमी सिंह, पीयूष मिश्रा और राहुल गौतम के साथ.Producer - AnkitReporters - Sanjay Sharma, Aishwarya Paliwal, Mausami Singh, Piyush Mishra and Rahul GautamSound - Suraj Singh
ज्ञानेश कुमार को लेकर विपक्ष के बड़े दावे से लेकर चुनाव आयोग में संभावित प्रेस कॉन्फ्रेंस तक, सियासी हलचल तेज है. क्या दो चुनाव आयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं? क्या चुनाव आयोग के भीतर की नाराज़गी अब खुलकर सामने आएगी?उधर राहुल गांधी ने इंडिया गठबंधन की बैठक में 15 साल बाद का सपना दिखाया. क्या इंडिया गठबंधन को नया साथी मिलने वाला है? और इंडिया गठबंधन की बैठक में अखिलेश यादव क्यों नहीं आए?इन सवालों के जवाब और चुनाव आयोग से लेकर इंडिया गठबंधन तक की अंदर की कहानी सुनिए आजतक रेडियो के चर्चित पॉडकास्ट ‘रिपोर्टर्स ऑफ एयर’ में संजय शर्मा, ऐश्वर्या पालीवाल, अनमोल बाली, अमित भारद्वाज और राहुल गौतम के साथ.Producer - AnkitReporters - Sanjay Sharma, Aishwarya Paliwal, Anmol Bali, Amit Bhardwaj and Rahul Gautam.Sound - Suraj Singh
चुनाव आयोग के अंदर क्या पक रहा है? मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर विपक्ष की रणनीति क्या है और राहुल गांधी अब कौन सा बड़ा कदम उठा सकते हैं? क्या ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का दबाव बढ़ेगा या उन्हें हटाना इतना आसान नहीं है? उधर प्रधानमंत्री मोदी की धड़ाधड़ बैठकों के बीच बीजेपी के चिंतन शिविर में क्या हुआ? बीजेपी अब जेन ज़ी का नाम क्यों नहीं लेगी? और उत्तर प्रदेश में होने वाले राज्यसभा चुनाव का पूरा गणित क्या है? साथ ही राहुल गांधी के गढ़ रायबरेली में अखिलेश यादव ने यात्रा क्यों निकाली? क्या इसके पीछे 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की कोई बड़ी रणनीति है? इन तमाम सवालों का जवाब देखिए और सुनिए ‘रिपोर्टर्स ऑफ एयर’ में संजय शर्मा, मौसमी सिंह, ऐश्वर्या पालीवाल, पीयूष मिश्रा और राहुल गौतम के साथ.Producer - AnkitReporters - Sanjay Sharma, Mausami Singh, Aishwarya Paliwal, Piyush Mishra and Rahul GautamSound - Rohan Bharti
मोदी कैबिनेट में आखिर ऐसी कौन सी बात हुई कि एक मंत्री ने इस्तीफा देने से इनकार कर दिया? मंत्री के तेवरों के पीछे क्या कहानी है और सरकार के अंदर क्या चल रहा है? UPI को लेकर सरकार के सामने क्या नई चुनौती है? उधर, DUSU चुनाव का विवाद राहुल गांधी तक क्यों पहुंच गया? कांग्रेस की आधी रात की मीटिंग में किस-किस को डांट पड़ी और प्रियंका गांधी का पार्टी में कद बढ़ने की चर्चा क्यों तेज है? 'रिपोर्टर्स ऑफ एयर' देखिए और सुनिए आज तक के रिपोर्टरों संजय शर्मा, मौसमी सिंह, अमित भारद्वाज, पीयूष मिश्रा और अनमोल बाली के साथ.Producer - AnkitReporters - Sanjay Sharma, Mausami Singh, Amit Bhardwaj, Piyush Mishra and Anmol BaliSound - Rohan Bharti
पीएम मोदी की Gen Z वाली रैली पर बतकही. राहुल गांधी खुद इंटरव्यूअर क्यों बने और उनके इंटरव्यू का पूरा खेल क्या है? सोनिया गांधी के घर का कौन सा राज सामने आया? कैबिनेट में फेरबदल क्यों टला और इसकी गाड़ी कहां फंसी? साथ ही यूपी और पंजाब में कौन सी चुनावी खिचड़ी पक रही है और इसके पीछे क्या है पूरा चुनावी गेमप्लान? अंत में बात नई दिल्ली में हो रहे ब्रिक्स समिट 2026 की भी होगी.देखिए और सुनिए 'रिपोर्टर्स ऑफ एयर' में इन सभी सवालों की अंदर की कहानी. आजतक के रिपोर्टर्स संजय शर्मा, ऐश्वर्या पालीवाल, जितेंद्र बहादुर सिंह, राहुल गौतम, अनमोल बाली और गीता मोहन के साथ.Producer - AnkitReporters -Sanjay Sharma, Aishwarya Paliwal, Jitendra Bahadur Singh, Rahul Gautam, Anmol Bali and Geeta MohanSound - Rohan Bharti
loading
Comments