DiscoverDin Bhar
Din Bhar

Din Bhar

Author: Aaj Tak Radio

Subscribed: 15Played: 718
Share

Description

Din Bhar is a daily news analysis podcast in Hindi language presented by Aaj Tak Radio. It covers issues ranging from Politics and international relations to health, society, cinema and sports.

Did your regular prime time debate miss something that really matters to you? Close your day with Din Bhar, wherein we pick four big news stories of the day and analyse them with help of experts in a manner that is easy to understand.

दिन भर के शोर के बाद शाम ढल गई है. हमारे यहां आइए. ख़बरों के सबसे अहम पड़ाव तक ले चलेंगे आपको. तसल्ली से बताएंगे कि दिन में हुआ क्या. और जो हुआ उसका मतलब आपके लिए क्या था. फ़ील्ड पर रहने वाले रिपोर्टरों की फौज है हमारे पास, एक्सपर्ट्स का ज़ख़ीरा है. सब होंगे,इस डेली न्यूज़ एंड एनालिसिस पॉडकास्ट में.
537 Episodes
Reverse
ईडी की कार्रवाईयों के बीच महंगाई पर कांग्रेस के प्रदर्शन के इशारे क्या हैं, केंद्रशासित प्रदेश बनने के तीन साल बाद कितना बदला लद्दाख, ब्याज दर से लेकर जीडीपी पर RBI के ऐलान का आसान मतलब और तुर्की-रूस की नज़दीकियों के मायने, सुनिए 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से. प्रड्यूसर - शुभम तिवारी साउंड मिक्सिंग - नितिन रावत Disclaimer: इस पॉडकास्ट में एक्सपर्ट्स के विचार उनके निजी हैं. आज तक रेडियो इसका अनुमोदन नहीं करता.
क्या चीन ताइवान पर हमले की तैयारी कर रहा और इसमें अमेरिका की क्या भूमिका होने वाली है, सरकार ने किस दबाव में पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन बिल को वापस लिया, मंकीपॉक्स वायरस का इन्फेक्शन क्या एसिमटोमैटिक भी हो सकता है और भारत के अगले चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया यू यू ललित की कहानी. सुनिए 'दिन भर' में कुलदीप मिश्र के साथ.
ताइवान पर दुनिया की नज़र क्यों है और चीन किस डर से ताइवान पर हमला नहीं करेगा? इकोनॉमिक सैंक्शंस को क्या झेल पायेगा ताइवान? कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की कौन सी ग़लती उसपर भारी पड़ सकती है और किन सशोधनों के साथ मंजूर हुआ वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन बिल? सुनिए 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीकी से.
अठारह जगहों पर हुई ईडी की छापेमारी से क्या निकला, सोनिया-राहुल से पूछताछ के बाद ईडी को नेशनल हेरॉल्ड के दफ्तर में छापेमारी की ज़रूरत क्यों पड़ी और ईडी की तेज हुई कार्रवाइयों की क्या वजह? अल जवाहिरी क्यों अमेरिका के लिए बड़ा खतरा था, कबसे चल रही थी अमेरिका में इस ऑपरेशन की प्लानिंग, अल जवाहिरी के मारे जाने पर तालिबान को क्यों है आपत्ति और भारत के लिए किस तरह फायदेमंद है अलकायदा लीडर अल जवाहिरी का मारा जाना? गुजरात में आम आदमी पार्टी की सक्रियता बीजेपी के लिए कितना बड़ा खतरा बनेगी और विधानसभा चुनावों में कितने असरदार होंगे AAP के वादे? क्यों देश भर के 209 ज़िलों में आर्सेनिक युक्त पानी पीने को मजबूर हैं लोग और बीमारियों के लिहाज से ये खतरा कितना बड़ा है? सुनिए 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से. प्रड्यूसर- रोहित अनिल त्रिपाठी साउंड मिक्सिंग- अमृत रज्जी नोट- पॉडकास्ट में व्यक्त किये गए विचार एक्सपर्ट के निजी हैं.
पात्रा चॉल घोटाले के बाद अब पीएनबी घोटाले में भी कैसे फँस गए संजय राउत? और राउत की गिरफ्तारी उद्धव ठाकरे की मुश्किलें कैसे बढ़ाएगी? पश्चिम बंगाल में आज ममता की कैबिनेट मीटिंग में क्या हुआ और मंत्री पार्थ की गिरफ्तारी के बाद घिरी ममता कैबिनेट विस्तार के जरिये किस कोशिश में हैं? लम्पी स्किन डिजीज से मरने वाले पशुओं की संख्या क्यों बढ़ रही है, इस बीमारी के लक्षण और इलाज क्या हैं और क्या सरकारी आंकड़े हकीकत से जुदा हैं? रूस-यूक्रेन के बीच हुई ग्रेन डील क्या कम कर सकेगी दुनिया का अनाज संकट और युद्ध ख़त्म करने के लिहाज से ये डील कितनी पॉजिटिव? सुनिए 'दिन भर' में नितिन ठाकुर से. प्रड्यूसर- रोहित अनिल त्रिपाठी साउंड मिक्सिंग- अमृत रज्जी नोट- पॉडकास्ट में व्यक्त किये गए विचार एक्सपर्ट के निजी हैं.
loading
Comments