DiscoverFact Check
Fact Check

Fact Check

Author: Aaj Tak Radio

Subscribed: 9Played: 57
Share

Description

Fact Check is a daily Hindi podcast by Aaj Tak Radio where we fight fake news often viral on whatsapp, facebook, twitter and other social media platforms.

India Today’s Fact Check Editor debunks fake news stories and also explains various fact check methods, tools and practices to help the listeners identify and cross check before they blindly believe on a forwarded message or a social media post.

ख़बरों की नदी में अफ़वाहों का प्रदूषण भी बहकर चला आता है. तो यूं समझिए कि हमारा ये सेक्शन एक छन्नी है. यहां हर अफ़वाह की तसल्लीबख़्श मरम्मत की जाती है. सोशल मीडिया पर फैल रहे तमाम दावे सही हैं या ग़लत, यहां पता कर सकते हैं. रोज़ फॉलो कीजिए और अपने संगी-साथियों और रिश्तेदारों तक भी सही जानकारी पहुंचाइए.
535 Episodes
Reverse
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो पंजाब में मुफ्त बिजली दिए जाने के बारे में बात कर रहे हैं. कुछ सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडयो को पोस्ट करते हुए उनके बिजली मापने की इकाई की जानकारी को लेकर सवाल उठा रहे हैं. वीडियो में वो एक न्यूज चैनल का माइक हाथ में पकड़े हुए कह रहे हैं, "छह सौ यूनिट पर मंथ.. कोई उसमें किलोग्राम की लिमिट नहीं है." एक फेसबुक यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए पंजाबी भाषा में तंज कसा, 'तुम अपने चक्करों में फंसे रहो, झंडा ( भगवंत मान) बिजली भी किलो में बेचने लगा.' दरअसल भगवंत मान ने अपने एक्टिंग करियर के दौरान एक किरदार निभाया था जिसका नाम झंडा अमली था. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
क्या केंद्र सरकार का कोई कैबिनेट मंत्री खुलेआम अपनी सरकार की आलोचना कर सकता है? क्या कोई मंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आरोप लगा सकता है कि सरकार हर मोर्चे पर नाकाम साबित हुई है? कुछ ऐसा ही दावा करते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. न्यूज रिपोर्ट के फॉर्मेट में बनाए गए इस वीडियो में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्र सरकार की आलोचना करते दिख रहे हैं. एक फेसबुक पेज पर पोस्ट किए गए इस वीडियो के थंबनेल में लिखा है, 'शाम होते ही रंग में आ गए राजनाथ सिंह-मोदी की निकाल दी पूरी हेकड़ी..!!'. क्या है इस पोस्ट की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो का एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें उनके साथ कोई सुरक्षाकर्मी नजर नहीं आ रहा. इसे शेयर करते हुए कई लोग तंज कस रहे हैं कि जहां भारत में एक सरपंच तक में अकड़ होती है, वहीं कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो बिना सुरक्षा के रहते हैं. ऐसा कहते हुए लोग ट्रूडो का एक वीडियो पोस्ट कर रहे हैं जिसमें वो हाथ हिलाते हुए लोगों का अभिवादन करते हैं और एक बिल्डिंग के अंदर दाखिल हो जाते हैं. इस वीडियो पर लिखा है, 'यह कनाडा के पीएम है. यह बिना सिक्योरिटी रहते हैं. इस इंसान में 1% भी घमंड नहीं है. ग्रेट सर. यहां भारत में सरपंच में भी अकड़ होती है.'. क्या है इस पोस्ट की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने से लेकर अब तक तकरीबन 35 लाख यूक्रेनी नागरिक बेघर हो चुके हैं. यूक्रेन में सैकड़ों घायल और बीमार लोग फंसे हुए हैं. ये देखते हुए हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने रूस से अपील की कि वो कम से कम डब्लूएचओ के प्रतिनिधियों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए यूक्रेन जाने दे.    इसी बीच सोशल मीडिया पर कुछ लोग कह रहे हैं कि रूस में स्थित डब्लूएचओ के सभी ऑफिस बंद कर दिए गए हैं. मिसाल के तौर पर, एक फेसबुक यूजर ने एक फोटो पोस्ट की जिसमें लिखा है, 'रूस ने विश्व स्वास्थ्य संगठन को निकाला, मॉस्को में स्थित उसके सभी ऑफिस बंद किए.' साथ ही, डब्लूएचओ प्रमुख टेडरोस अदनोम गेब्रेहेसुस की फोटो भी लगी है. क्या है इस पोस्ट की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कांवड़ियों का एक ट्रक नजर आ रहा है. ट्रक के पीछे लटके एक लड़के को कुछ लोग थप्पड़ तो कुछ लोग डंडे से पीट रहे हैं. वहीं नीचे खड़े कुछ लोग वीडियो बना रहे हैं. पिट रहा शख्स खुद को बचाने की भरपूर कोशिश कर रहा है लेकिन वो सफल नहीं हो पा रहा. एक फेसबुक यूजर ने ये वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, "रुड़की के मंगलौर इलाके में यूपी-हरियाणा के कांवड़ियों में संघर्ष. सिर में डंडा लगने से मुजफ्फरनगर में सिसौली के कांवड़िए कार्तिक बालियान की मौत. वह सेना में फौजी भी था. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
loading
Comments