DiscoverHello Doctor
Hello Doctor
Claim Ownership

Hello Doctor

Author: Aaj Tak Radio

Subscribed: 74Played: 562
Share

Description

Hello Doctor is a Hindi podcast where we talk to specialist doctors on common health problems.

No medical jargons to scare you away! We make sure that listener gets to understand everything about symptoms, diagnosis and treatment of common health diseases and also pack a few health tips for you to take away. The listeners also get a chance to ask their questions to medical experts via social media or email. Catch up with a new episode every Tuesday.

हेलो डॉक्टर आज तक रेडियो की एक ख़ास सीरीज़ है, जिसमें हम आपकी हेल्थ से जुड़े सवाल स्पेशलिस्ट डॉक्टरों से पूछते हैं और कुछ जानकारी और कुछ टिप्स आपके लिए लेकर आते हैं. घर बैठे नामचीन डॉक्टरों की सलाह लेना चाहते हैं तो हर मंगलवार सुबह आ जाइए आज तक रेडियो पर.
318 Episodes
Reverse
माइक्रोप्लास्टिक क्या होते हैं? क्या इन्हें हम अपनी आंखों से देख सकते हैं? हाल के वर्षों में माइक्रोप्लास्टिक को लेकर इतनी चिंता क्यों बढ़ी है? क्या सचमुच माइक्रोप्लास्टिक हमारे शरीर में पहुंच चुके हैं? इसके क्या सबूत हैं? माइक्रोप्लास्टिक हमारे शरीर में मुख्य रूप से किन रास्तों से प्रवेश करते हैं पानी, खाना या हवा? बोतलबंद पानी और नल के पानी में माइक्रोप्लास्टिक का कितना फर्क होता है? क्या प्लास्टिक के डिब्बों में खाना गर्म करना या स्टोर करना जोखिम बढ़ाता है? समुद्री भोजन, नमक, चाय बैग या पैकेज्ड फूड जैसे कौन-कौन से खाद्य पदार्थ माइक्रोप्लास्टिक के स्रोत हो सकते हैं? क्या माइक्रोप्लास्टिक हमारे खून, फेफड़ों या अन्य अंगों तक पहुंच सकते हैं? क्या शरीर माइक्रोप्लास्टिक को बाहर निकाल देता है या वे जमा भी हो सकते हैं? माइक्रोप्लास्टिक का बच्चों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों पर अलग असर पड़ सकता है? क्या माइक्रोप्लास्टिक हार्मोनल असंतुलन या प्रजनन क्षमता को प्रभावित कर सकते हैं? इनके कारण कैंसर, हृदय रोग या न्यूरोलॉजिकल समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है? सांस के जरिए शरीर में जाने वाले माइक्रोप्लास्टिक फेफड़ों को नुकसान पहुंचा सकते हैं? कपड़ों, खासकर सिंथेटिक फैब्रिक से निकलने वाले माइक्रोप्लास्टिक कितनी बड़ी समस्या हैं? क्या घर के अंदर की धूल में भी माइक्रोप्लास्टिक मौजूद होते हैं? आज की तारीख में विज्ञान क्या निश्चित रूप से जानता है और किन बातों पर अभी शोध जारी है? ऐसे सभी सवालों के जवाब जानिए कैलाश दीपक हॉस्पिटल की फिजीशियन डॉक्टर मानसी निगम से. प्रड्यूसर/होस्ट : अतुल साउंड : रोहन What are microplastics? Can we see them with our naked eyes? Why has concern about microplastics grown so much in recent years? Have microplastics really entered the human body, and what evidence do we have for that? Through which routes do microplastics mainly enter our bodies—water, food, or air? How different are bottled water and tap water when it comes to microplastic contamination? Does heating or storing food in plastic containers increase the risk? Which foods—such as seafood, salt, tea bags, or packaged products—can be sources of microplastics? Can these particles reach our blood, lungs, or other organs? Does the body eliminate microplastics, or can they accumulate over time? Could microplastics have different effects on children, pregnant women, and older adults? Can they affect hormones or fertility? Do they increase the risk of cancer, heart disease, or neurological disorders? Can inhaled microplastics damage the lungs? How significant is the problem of microplastics released from synthetic fabrics and clothing? Are microplastics present in household dust as well? What does science know for certain today, and what questions are researchers still trying to answer? Get answers to all these questions from Dr. Mansi Nigam, Physician at Kailash Deepak Hospital. Producer/Host: Atul Sound: Rohan
लोग अक्सर कहते हैं कि हेयर डाई से आँखों की रोशनी पर असर पड़ सकता है. इसमें कितनी सच्चाई है? बाल रंगने के बाद कई लोगों को खुजली, जलन या सूजन हो जाती है. इसके पीछे कौन सा केमिकल सबसे ज्यादा जिम्मेदार होता है? "नो अमोनिया" लिखे प्रोडक्ट क्या वास्तव में ज्यादा सुरक्षित होते हैं या यह सिर्फ मार्केटिंग है? बार-बार डाई करने से बालों की जड़ों या स्कैल्प पर क्या असर पड़ता है? डाई लगाने से पहले पैच टेस्ट कितना जरूरी है और इसे सही तरीके से कैसे करें? कई लोग दाढ़ी और सिर के बालों में एक ही डाई इस्तेमाल कर लेते हैं. क्या यह सुरक्षित है? काली दाढ़ी पाने के चक्कर में लोग सबसे बड़ी गलती क्या करते हैं? लोगों का मानना है कि मेहंदी पूरी तरह प्राकृतिक है, इसलिए पूरी तरह सुरक्षित है. क्या यह धारणा सही है? बाजार में मिलने वाली "ब्लैक मेहंदी" को लेकर डॉक्टर अक्सर सावधान क्यों करते हैं? आंवला, रीठा और शिकाकाई के फायदे वास्तव में कितने वैज्ञानिक हैं और कितने परंपरागत विश्वास? क्या ये प्राकृतिक चीजें बाल झड़ना रोक सकती हैं या सिर्फ बालों की गुणवत्ता बेहतर करती हैं? घरेलू नुस्खों का अत्यधिक उपयोग भी नुकसान पहुंचा सकता है? भीषण गर्मी में त्वचा को सबसे ज्यादा नुकसान किस चीज से होता है—धूप, पसीना या डिहाइड्रेशन? ऐसे सभी सवालों के जवाब जानिए डॉक्टर निहारिका गोयल से. प्रड्यूसर/होस्ट : अतुल तिवारी साउंड मिक्स : रोहन People often say that hair dye can affect eyesight. How much truth is there to this? Many people experience itching, burning, or swelling after coloring their hair; which chemical is primarily responsible for this? Are products labeled "no ammonia" actually safer, or is it just a marketing tactic? What impact does frequent dyeing have on hair roots or the scalp? How important is a patch test before applying dye, and what is the correct way to perform it? Many people use the same dye for their beard and the hair on their head; is this safe? What is the biggest mistake people make in their quest for a black beard? People believe that henna is completely natural and, therefore, entirely safe; is this assumption correct? Why do doctors often warn against the "black henna" available in the market? To what extent are the benefits of Amla, Reetha, and Shikakai backed by science versus traditional belief? Can these natural ingredients stop hair loss, or do they merely improve hair quality? Can the excessive use of home remedies also cause harm? What causes the most damage to the skin during extreme heat—sun exposure, sweat, or dehydration? Find answers to all these questions from Dr. Niharika Goyal. Producer/Host: Atul Tiwari Sound Mix: Rohan
एनीमिया क्या होता है? लोग अक्सर एनीमिया को सिर्फ खून की कमी बोलते हैं. मेडिकल भाषा में इसका सही मतलब क्या है? भारत में एनीमिया इतना आम क्यों है? क्या एनीमिया सिर्फ महिलाओं की बीमारी है या पुरुष और बच्चे भी इसकी चपेट में आते हैं? शरीर कौन-कौन से शुरुआती संकेत देता है कि खून की कमी हो रही है? क्या हर समय थकान रहना एनीमिया का संकेत हो सकता है? चक्कर आना, सांस फूलना, बाल झड़ना, नाखून टूटना! इनका एनीमिया से क्या संबंध है? कुछ लोगों को मिट्टी, बर्फ या कच्चा चावल खाने का मन करता है. क्या ये भी एनीमिया का लक्षण है? कब समझना चाहिए कि मामला गंभीर हो चुका है? महिलाओं में एनीमिया ज्यादा क्यों देखा जाता है? Heavy periods कितने हद तक खून की कमी का कारण बन सकते हैं? Pregnancy में एनीमिया मां और बच्चे दोनों के लिए कितना खतरनाक हो सकता है? क्या डिलीवरी के बाद भी एनीमिया लंबे समय तक रह सकता है? लड़कियों में एनीमिया रोकने के लिए क्या करना चाहिए? कौन-कौन सी खाने की चीजें खून बढ़ाने में सच में मदद करती हैं? क्या सिर्फ पालक खाने से खून बढ़ जाता है? Iron absorption बढ़ाने के लिए किन चीजों के साथ iron-rich food लेना चाहिए? लोग एनीमिया को लेकर सबसे बड़ी गलतफहमी क्या रखते हैं? बच्चों में एनीमिया पढ़ाई और दिमागी विकास को कैसे प्रभावित करता है? बुजुर्गों में एनीमिया किन गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकता है? कौन-कौन से टेस्ट से एनीमिया का पता चलता है? क्या हर एनीमिया iron deficiency वाला ही होता है? Vitamin B12 और folic acid की कमी वाला एनीमिया क्या होता है? ऐसे सभी सवालों के जवाब जानिए फोर्टिस मानेसर के इंटरनल मेडिसिन के डायरेक्टर Dr. Hatinder Jeet Singh से. प्रड्यूसर/होस्ट : अतुल तिवारी साउंड मिक्स : सूरज What is anemia? People often describe it simply as a “lack of blood,” but medically, what does anemia actually mean? Why is it so common in India, and is it only a women’s health problem, or are men and children equally vulnerable? What are the early signs that indicate a falling hemoglobin level? Can persistent tiredness be a warning sign? How are symptoms such as dizziness, breathlessness, hair loss, and brittle nails linked to anemia? Some people develop unusual cravings for soil, ice, or raw rice—could that also point to iron deficiency? At what stage should anemia be considered serious enough to require immediate medical attention? Why is anemia more common among women, and how much can heavy menstrual bleeding contribute to it? During pregnancy, how dangerous can anemia be for both the mother and the baby, and can it continue long after childbirth? What steps can help prevent anemia in adolescent girls? Which foods genuinely help improve hemoglobin levels, and is spinach alone enough? How can iron absorption be improved through diet? What are the biggest misconceptions people have about anemia? How does anemia affect a child’s learning ability and brain development, and in older adults, could it be a sign of a more serious underlying illness? Which tests are used to diagnose anemia, and is every case related to iron deficiency? What is anemia caused by Vitamin B12 and folic acid deficiency? Get answers to all these questions from Dr. Hatinder Jeet Singh, Director, Internal Medicine, Fortis Manesar. Producer/Host: Atul Tiwari Sound Mix: Suraj Singh
यूरिक एसिड होता क्या है? शरीर में यूरिक एसिड बढ़ता क्यों है? हाई यूरिक एसिड और गाउट क्या एक ही बीमारी हैं? क्या हर व्यक्ति जिसका यूरिक एसिड बढ़ा हो, उसे दर्द भी होता है? आजकल कम उम्र के लोगों में भी यूरिक एसिड इतना क्यों बढ़ रहा है? यूरिक एसिड बढ़ने का सबसे पहला संकेत क्या होता है? पैरों के अंगूठे में अचानक तेज दर्द क्यों होता है? यूरिक एसिड के दर्द और सामान्य जोड़ों के दर्द में फर्क कैसे पहचानें? क्या सूजन और लालपन भी इसके लक्षण हैं? क्या सुबह के समय दर्द ज्यादा महसूस होता है? कौन-कौन सी चीजें यूरिक एसिड सबसे ज्यादा बढ़ाती हैं? क्या सिर्फ नॉनवेज खाने वालों को ही यह समस्या होती है? दाल, राजमा, चना, पालक जैसी चीजें भी नुकसान करती हैं? क्या टमाटर और दही से यूरिक एसिड बढ़ता है या यह सिर्फ मिथ है? शराब और बीयर का यूरिक एसिड से क्या संबंध है? क्या ज्यादा प्रोटीन लेना नुकसानदायक हो सकता है? पानी कम पीने से क्या फर्क पड़ता है? क्या वजन बढ़ने का भी इससे संबंध है? अगर लंबे समय तक यूरिक एसिड बढ़ा रहे तो शरीर पर क्या असर पड़ता है? क्या इससे किडनी स्टोन हो सकता है? क्या यह किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है? क्या हाई यूरिक एसिड का संबंध BP, डायबिटीज और हार्ट डिजीज से भी है? क्या बिना दर्द के भी शरीर अंदर ही अंदर प्रभावित हो सकता है? यूरिक एसिड की जांच कब करवानी चाहिए? रिपोर्ट में कितना यूरिक एसिड सामान्य माना जाता है? क्या एक बार बढ़ा हुआ यूरिक एसिड हमेशा दवा मांगता है? लोग दर्द कम होते ही दवा बंद कर देते हैं, क्या यह सही है? क्या सिर्फ डाइट से यूरिक एसिड कंट्रोल हो सकता है? इलाज में सबसे बड़ी गलती लोग क्या करते हैं? क्या नींबू पानी यूरिक एसिड कम करता है? क्या कॉफी या चाय नुकसान करती है? क्या जिम जाने और प्रोटीन पाउडर लेने से यूरिक एसिड बढ़ सकता है? क्या उपवास या crash dieting भी यूरिक एसिड बढ़ा सकती है? वो कौन-सी एक आदत है जिसे बदलकर लोग खुद को इस बीमारी से बचा सकते हैं? ऐसे सभी सवालों के जवाब जानिए Kailash Hospital, Noida की Consultant Physician Dr. Nupur Jain से. होस्ट/प्रड्यूसर : अतुल तिवारी साउंड मिक्स : अमन What exactly is uric acid? Why does the level of uric acid increase in the body? Are high uric acid and gout the same disease? Does every person with high uric acid experience pain? Why is high uric acid becoming so common even among young people today? What is the very first sign of rising uric acid? Why does sudden severe pain occur in the big toe? How can one differentiate between uric acid pain and normal joint pain? Are swelling and redness also its symptoms? Is the pain usually worse in the morning? Which foods increase uric acid the most? Is this problem limited only to non-vegetarians? Do foods like lentils, kidney beans, chickpeas, and spinach also worsen it? Do tomatoes and curd really increase uric acid, or is that just a myth? What is the connection between alcohol, beer, and uric acid? Can consuming too much protein be harmful? What effect does drinking less water have? Is weight gain also linked to high uric acid? What happens to the body if uric acid remains high for a long time? Can it lead to kidney stones? Can it damage the kidneys? Is high uric acid connected to BP, diabetes, and heart disease? Can the body be affected internally even without pain? When should one get tested for uric acid? What level is considered normal in a report? Does elevated uric acid always require medication? Many people stop taking medicines once the pain subsides — is that correct? Can uric acid be controlled through diet alone? What is the biggest mistake people make during treatment? Does lemon water actually reduce uric acid? Are tea and coffee harmful? Can going to the gym and taking protein powders increase uric acid? Can fasting or crash dieting also raise uric acid levels? What is that one habit people can change to protect themselves from this condition? Know the answers to all these questions from Dr. Nupur Jain, Consultant Physician at Kailash Hospital. Host/Producer: Atul Tiwari Sound Mix: Aman
गर्मियां आते ही सब पानी पीने की हिदायतें क्यों देने लगते हैं? ऊपर ऊपर से जवाब तो सबको पता है. लेकिन Hello Doctor में हम आम सुनाई पड़ने वाले सवालों पर भी बड़े रोचक जवाब पाते हैं Doctors से. बढ़ती गर्मी के बीच आज का एपिसोड अहम है. क्योंकि इस एपिसोड में हमारे मेहमान हैं Dr. Sanjay Verma, Additional Director, Internal Medicine, Fortis Escorts, Okhla, Delhi. इनसे समझेंगे कि Hydration का असल मतलब है क्या? क्या सिर्फ़ बॉतल भर भर पानी पी लेना ही Hydration है? Hydration का सही तरीका समझेंगे. ये भी समझेंगे कि क्या कोई सीमा भी है कि क्या काम करने वाले किसी व्यक्ति को कितना पानी पीना चाहिए? क्या Hydration की भी अति होती है? मिलेंगे सारे सवालों के जवाब, एपिसोड अंत तक सुनिएगा! Producer & Host - Manav Dev Rawat Sound- Suraj Singh
loading
Comments