DiscoverReporters Off Air
Reporters Off Air
Claim Ownership

Reporters Off Air

Author: Aaj Tak Radio

Subscribed: 7Played: 123
Share

Description

What really happens behind the camera?
While you see fast-paced political and crime coverage on TV, there's a world behind the scenes that rarely comes to light. Reporters Off Air brings you that untold side — raw, real, and unfiltered.

Each week, Aaj Tak’s senior reporters reveal what it’s like to chase breaking news, handle high-stress ground reporting, and uncover exclusive stories that never make it to air — until now.

Off the record. On the ground. Straight from the frontlines.

टीवी पर जो ख़बरें आप देखते हैं, उसके पीछे भी एक दुनिया चल रही होती है. ख़बरों के पीछे की भागमभाग, इसे जुटाने और पहुंचाने के लिए की गई जद्दोजहद और ऐसे कई क़िस्से या अनुभवों से आप अनजान होते हैं, क्योंकि ये टीवी स्क्रीन तक शायद ही पहुंच पाते हैं. ये सब सुनिए आजतक रेडियो के ख़बरी पॉडकास्ट 'रिपोर्टर्स ऑफ एयर' में. ऐसा पॉडकास्ट जिसमें पर्दे के आगे-पीछे की सच्ची और दिलचस्प कहानियां सुनाते हैं...ख़बरों की ख़ाक छानने वाले आजतक के खोजी रिपोर्टर्स. सुनिए हर शुक्रवार को बेधड़क, बेलौस और बेबाक अंदाज़ में.
39 Episodes
Reverse
देश की सियासत में उबाल है, क्योंकि असम से लेकर बंगाल और केरल से लेकर तमिलनाडु तक लोग अपने नेता चुनने वाले हैं. उधर इन चुनावों में सबसे बड़ा रोल इलेक्शन कमीशन का है. इस पर कोई नेता आरोप मढ़ रहा है, तो कई उन आरोपों को सच बता रहे हैं. आरोपों के बीच कहीं समर्थन भी छिपा है. साथ ही भारतीय जनता पार्टी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हिमंत विश्व शर्मा के सहारे है, तो विपक्ष ममता बनर्जी से लेकर कांग्रेस में करिश्मा खोज रहा है. वहीं अखिलेश यादव, हेमंत सोरेन और अरविंद केजरीवाल अलग सियासी खेल में लगे हैं. कहानी संसद के अंदर की भी सुनाएंगे. साथ ही बताएंगे कि हिमंत विश्व शर्मा ने इस्तीफे की बात क्यों कही. कांग्रेस को धोखा देने वालों पर भी चर्चा होगी. साथ ही राज्यसभा के दिलचस्प किस्से भी आपको पता चलेंगे. तो सुनिए ये एपिसोड आज तक के रिपोर्टर संजय शर्मा, ऐश्वर्या पालीवाल, मौसमी सिंह, राहुल गौतम, अमित भारद्वाज और पीयूष मिश्रा के साथ. प्रड्यूसर : अंकित द्विवेदी साउंड मिक्सिंग : अमन पाल वीडियो एडिटर: हार्दिक जैन
देश की संसद से लेकर अंतरराष्ट्रीय राजनीति तक कई बड़े सवाल खड़े हुए हैं. संसद में आखिर ऐसा क्या हुआ कि कंगना रनौत की साड़ी चर्चा का विषय बन गई? सदन के भीतर किसकी दलीलें भारी पड़ीं और कौन बैकफुट पर नजर आया? क्या इस सत्र में राहुल गांधी घिरेंगे? और अगर घिरेंगे तो कैसे बचेंगे? दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल की राजनीति में फिर से ‘खेला’ की चर्चा क्यों तेज हो गई है? क्या ममता बनर्जी के सामने कोई नई चुनौती खड़ी हो रही है? इसी बीच युद्ध के हालात ने दुनिया को कितना हिला दिया है. विदेश नीति पर भी बड़ा सवाल है. आखिर नरेंद्र मोदी सरकार ने बांग्लादेश को डीजल क्यों दिया? इसके पीछे कूटनीति है या कोई रणनीतिक मजबूरी? इसके अलावा चर्चा उस नाम की भी होगी, जो अक्सर सियासत में विवाद पैदा करता है. जॉर्ज सोरोस. क्या वह बीजेपी के करीब हैं या कांग्रेस के? और जेफरी एपस्टीन का मुद्दा संसद में कैसे उठा? आखिर में बात बिहार की राजनीति की. नीतीश कुमार आखिर राज्यसभा के लिए कैसे माने? सुनिए ‘रिपोर्टर्स ऑफ एयर’ के इस एपिसोड में आज तक के रिपोर्टर ऐश्वर्या पालीवाल, मौसमी सिंह, शिवानी शर्मा, जितेंद्र बहादुर सिंह और पीयूष मिश्रा के साथ. प्रड्यूसर : अंकित द्विवेदी साउंड मिक्सिंग : रोहन भारती
हिंद महासागर में ईरान के युद्धपोत पर अमेरिकी हमला भारत के लिए क्या चिंता का विषय है, इजराइल-अमेरिका और ईरान की जंग पर भारत क्यों नज़र बनाए हुए है, अफगानिस्तान पर अमेरिकी हमले के समय अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने क्या स्टैंड लिया था, जंग के बीच खाड़ी देशों में फंसे इंडियन्स को वापस लाने पर क्या कुछ हुआ है और संसद के बजट सत्र में क्या ईरान मुद्दे पर विपक्ष हमलावर होगा? इसके अलावा राज्यसभा चुनावों में सबसे चौंकाने वाली ख़बर बिहार से क्यों आई है, बिहार में सीएम नीतीश कुमार का विकेट गिराने में RSS का क्या रोल है, नीतीश अपने बेटे निशांत को क्या इस दिन के लिए तैयार कर रहे थे, बिहार चुनाव में अगर विपक्ष को और ज्यादा सीटें आतीं तो क्या नीतीश फिर पलटी मार देते, कांग्रेस ने अनजान चेहरों को राज्यसभा भेजकर क्या एक मौका गंवाया है, अभिषेक मनुसिंघवी जैसे वकीलों को राज्यसभा भेजने को कोई भी पार्टी क्यों तैयार रहती है और दिल्ली के कथित शराब घोटाला केस में अरविंद केजरीवाल की रिहाई पर कांग्रेस इतनी बेचैन क्यों है, कोर्ट से बरी होने पर केजरीवाल इतने इमोशनल क्यों हुए थे? हफ़्ते भर की सियासी हलचल पर पैनी निगाह रखने वाले आजतक के तेज़तर्रार रिपोर्टर्स - मौसमी सिंह, ऐश्वर्या पालीवाल, शिवानी शर्मा, अमित भारद्वाज और राहुल गौतम से रिपोर्टर्स ऑफ एयर के इस एपिसोड में सुनिए उनके दिलचस्प अनुभव और आंखोंदेखी घटनाओं के ब्यौरे. प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी/कुमार केशव  साउंड मिक्सिंग: रोहन भारती
टीशर्ट खोल प्रोटेस्ट के अंदर की कहानी क्या है? AI Summit Protest से आखिर किसका फायदा हुआ? राज्यसभा में कौन आएगा और कौन जाएगा? क्या राज्यसभा में कांग्रेस कोई बड़ा सरप्राइज़ देने की तैयारी में है? मोदी-शाह के सामने राज्यसभा में असली चुनौती क्या है? बीजेपी कौन सा गेम प्लान लेकर चल रही है? अमित शाह का बंगाल प्लान क्या है? असम में बीजेपी कहां फंसी हुई है? सियासत में ‘मामू पार्टी’ कौन है? ‘रिपोर्टर्स ऑफ एयर’ के इस एपिसोड में आज तक के रिपोर्टर मौसमी सिंह, ऐश्वर्या पालीवाल, राहुल गौतम, श्रेया चटर्जी और पीयूष मिश्रा आपको सिर्फ हेडलाइन नहीं, बल्कि हेडलाइन के पीछे की गणित समझाएंगे. दिल्ली से लेकर बंगाल और असम तक, सत्ता और विपक्ष की चालों का पूरा एक्स-रे करेंगे. सुनिए पूरा एपिसोड और समझिए सियासत का असली खेल. प्रड्यूसर : अंकित द्विवेदी साउंड मिक्सिंग : अमन पाल
क्या रोबोट खेती करेगा? क्या AI इलाज करेगा? क्या ट्रेन का टिकट भी अब मशीन बुक करेगी? और सबसे बड़ा सवाल… क्या AI Summit ने देश की इज़्ज़त बढ़ाई या डुबाई? इस एपिसोड में हम टेक्नोलॉजी और पॉलिटिक्स के उस चौराहे पर खड़े हैं, जहां भविष्य और चुनावी गणित टकरा रहे हैं. दिल्ली में हुए AI समिट पर सियासी तूफ़ान है. विपक्ष के सवाल हैं, सरकार का विज़न है और आम आदमी की उलझन है. उधर असम सहित पांच राज्यों में चुनाव हैं. अब चुनाव हैं तो पॉलिटिक्स होगी ही. उसकी भी बात करेंगे. और राज्यसभा में किसकी कुर्सी बचेगी, किसकी जाएगी? ये भी सुनिए 'रिपोर्टर्स ऑफ एयर' के इस एपिसोड में, आज तक के रिपोर्टर मौसमी सिंह, ऐश्वर्या पालीवाल, राहुल गौतम, आशुतोष मिश्रा और पीयूष मिश्रा के साथ. प्रड्यूसर : अंकित द्विवेदी साउंड मिक्सिंग : रोहन भारती
संसद का यह बजट सत्र सिर्फ भाषणों और आंकड़ों का नहीं, बल्कि रणनीति, टाइमिंग और सियासी दांव-पेंच का सत्र बन गया. विपक्ष एकजुट दिखा, लेकिन क्या अंदर ही अंदर बंटा हुआ था? और अगर बंटा था, तो फिर अचानक सट कैसे गया? इस बजट सत्र का असली विजेता कौन रहा? कौन बना इस पूरे मुकाबले का “मैन ऑफ द मैच”? स्पीकर के खिलाफ आवाज उठाते हुए राहुल गांधी से क्या चूक हुई? क्या एक ही गलती विपक्ष पर इतनी भारी पड़ी कि महीनों की तैयारी पर पानी फिर गया? और सबसे बड़ा सवाल. क्या विपक्ष के भीतर ही कोई सरकार का ‘आदमी’ है? क्या संसद में रातोंरात नैरेटिव बदल दिया गया? साथ ही, बांग्लादेश में हुए आम चुनाव पर भी बतकही होगी. सुनिए आज तक के तेजतर्रार रिपोर्टर मौसमी सिंह, ऐश्वर्या पालीवाल, राहुल गौतम, जितेंद्र बहादुर सिंह और पीयूष मिश्रा के साथ. प्रड्यूसर : अंकित द्विवेदी साउंड मिक्सिंग : अमन पाल
संसद के बजट सत्र में सरकार और विपक्ष के बीच गतिरोध बना हुआ है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आरोप लगा रहे हैं कि उनको बोलने नहीं दिया जा रहा है. वहीं स्पीकर कह रहे हैं कि लोकसभा में पीएम के ना बोलने की वजह विपक्ष की महिला सांसद हैं. इन सब के बीच कोलकाता से दिल्ली आईं ममता बनर्जी जिन्होंने सुप्रीम कोर्ट से लेकर चुनाव आयोग के चक्कर काटे. इसमें अंदर की बातें आपको इस एपिसोड में बताएंगे. अंत में होंगे आपके लिखे हुए कमेंट्स भी. जिनमेंं एक से बढ़कर एक सावल पूछे गए हैं. तो ‘रिपोर्टर्स ऑफ एयर’ का ये एपिसोड सुनकर बताइए कैसा लगा. आज तक के तेजतर्रार रिपोर्टर मौसमी सिंह, ऐश्वर्या पालीवाल, संजय शर्मा, श्रेया चटर्जी, जितेंद्र बहादुर सिंह और पीयूष मिश्रा के साथ. प्रड्यूसर : अंकित द्विवेदी साउंड मिक्सिंग : रोहन भारती
अजित पवार की फ्लाइट को लेकर उठे सवाल. क्या पायलट पर था भारी दबाव? क्या किसी एक फैसले ने उड़ान को खतरे में डाल दिया? और क्या ये सिर्फ एक तकनीकी मामला था या इसके पीछे कुछ और? राजनीति के आसमान में इस वक्त काफी उथल-पुथल है. राहुल गांधी ने शशि थरूर को क्या साफ-साफ समझाया? क्या कांग्रेस के भीतर केरल को लेकर नई रणनीति तैयार हो चुकी है? राहुल का केरल जीतने का मंत्र क्या है और इसमें थरूर की भूमिका कहां फिट होती है? UGC को लेकर BJP के अंदर क्या चल रहा है और क्या पार्टी के भीतर ही फैसलों पर असहमति है? साथ ही ममता बनर्जी और पश्चिम बंगाल की चुनावी बतकही भी. इसे देखिए और सुनिए आज तक के रिपोर्टर ऐश्वर्या पालीवाल, मौसमी सिंह, संजय शर्मा, श्रेया चटर्जी और राहुल गौतम के साथ. प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी साउंड मिक्सिंग: अमन पाल
इंडिया ब्लॉक में क्या असदुद्दीन ओवैसी की एंट्री होने वाली है? क्या कांग्रेस ने सच में ओवैसी को न्योता भेजा है या फिर यह सिर्फ सियासी हवा है? असम में जीत के लिए राहुल गांधी ने क्या मास्टर प्लान तैयार किया है? ओवैसी ने किन-किन राजनीतिक दलों की नींद उड़ाई हुई है? तमिलनाडु में चुनाव के बाद क्या भारतीय जनता पार्टी नया गठबंधन बनाएगी? इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वायरल वीडियो का पूरा सच भी आपको बता रहे हैं. ‘रिपोर्टर्स ऑफ एयर’ के इस एपिसोड में पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की अंदरूनी राजनीति पर बतकही हुई है, जिसे आप देखिए और सुनिए आज तक के रिपोर्टर मुनीष पांडेय, ऐश्वर्या पालीवाल, श्रेया चटर्जी, राहुल गौतम और पीयूष मिश्रा के साथ. प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी साउंड मिक्सिंग: अमन पाल
‘रिपोर्टर्स ऑफ एयर’ के इस एपिसोड में बात हो रही है उन सवालों की, जो इस वक्त देश की राजनीति के सेंटर में हैं. थलापति विजय सबके कैसे हो गए. बीजेपी और कांग्रेस दोनों उन्हें क्यों साधना चाहते हैं. क्या सिनेमा से सियासत की ये एंट्री किसी बड़े गेम का हिस्सा है? बांग्लादेशी घुसपैठिया कैसे नेता बना? ईडी बनाम ममता बनर्जी की अंदरूनी कहानी क्या है? कांग्रेस ने एम.के. स्टालिन को कहां और कैसे फंसा दिया? और आखिर में. ठाकरे बंधु कहां चूक गए और बीजेपी की बीएमसी चुनाव में कैसे बम-बम हुई? इन सारे सवालों के जवाब मिलेंगे ‘रिपोर्टर्स ऑफ एयर’ के इस एपिसोड में. ऐश्वर्या पालीवाल, श्रेया चटर्जी, मुनीष पांडेय, राहुल गौतम और पीयूष मिश्रा के साथ. प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी साउंड मिक्सिंग: अमन पाल
ममता बनर्जी और ED की भिड़ंत, यूपी में SIR से योगी क्यों चिंतित हैं, क्या SIR बीजेपी को उल्टा पड़ गया, प्रियंका गांधी को असम की कमान क्यों मिली, मोदी और योगी कैबिनेट में बदलाव कब होगा, पश्चिम बंगाल की चुनावी हिंसा की आंखों-देखी, महाराष्ट्र के लोकल चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस कैसे साथ आए, और तुर्कमान गेट की क्या है कहानी. इन सारे सवालों के जवाब मिलेंगे ‘रिपोर्टर्स ऑफ एयर’ के इस एपिसोड में. मौसमी सिंह, ऐश्वर्या पालीवाल, पीयूष मिश्रा, अमित भारद्वाज और राहुल गौतम के साथ. प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी साउंड मिक्सिंग: अमन पाल
चुनाव आयोग में आखिर ऐसा क्या हुआ कि बात तू-तू मैं-मैं तक पहुंच गई? EC के भीतर झगड़े की वजह क्या थी और पर्दे के पीछे कौन-कौन से नाम शामिल थे? राहुल गांधी को किसने डांटा, और उससे भी बड़ा सवाल. राहुल गांधी ने किससे Sorry कहा? कांग्रेस की CWC की अहम मीटिंग में क्या फैसले हुए, किस मुद्दे पर टकराव हुआ और पार्टी के भीतर किस लाइन पर राजनीति आगे बढ़ेगी? साथ ही चर्चा होगी 2026 की. 2026 में क्या बड़ा होने वाला है? किसकी कुर्सी बचेगी और किस पर खतरा है? क्या Operation Sindoor 2.0 की तैयारी है? इन सारे सवालों के जवाब मिलेंगे ‘रिपोर्टर ऑफ एयर’ के इस एपिसोड में. ऐश्वर्या पालीवाल, मौसमी सिंह, जितेंद्र बहादुर सिंह, अमित भारद्वाज और शिवानी शर्मा के साथ. प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी साउंड मिक्सिंग: रोहन भारती
‘रिपोर्टर्स ऑफ एयर’ के इस एपिसोड में आपको बताएंगे कि योगी ने कुलदीप सिंह सेंगर से क्या कहा. केरल इलेक्शन में कौन आगे है. अरावली पर क्या घमासान अभी बाकी है. सचिन पायलट ने क्या ऐलान किया है. प्रियंका गांधी और प्रशांत किशोर की मुलाकात में क्या बात हुई. ये सब आपको बता रहे हैं आज तक के रिपोर्टर संजय शर्मा, मौसमी सिंह, अमित भारद्वाज, पीयूष मिश्रा और राहुल गौतम. साथ ही ये भी बताएंगे कि पीएम मोदी क्रिसमस पर चर्च क्यों गए और कांग्रेस में कौन सी लड़ाई चल रही है. प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी साउंड मिक्सिंग: रोहन भारती वीडियो एडिटर: आशीष रावत
संसद का शीतकालीन सत्र खत्म हो चुका है. इसके साथ ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के तेवरों में हल्की नरमी दिखाई दी है. शीतकालीन सत्र में क्या-क्या अहम रहा, इसका पूरा एनालिसिस इस एपिसोड में किया गया है. इसी दौरान BJP ने नितिन नबीन को क्यों और कैसे चुना, इसके पीछे की सियासी वजहों को भी समझाया गया है. नेशनल हेराल्ड केस में गांधी परिवार को कैसे राहत मिली, और इस पूरे मामले में राहुल गांधी ने कौन-सी स्ट्रैटेजी अपनाई, इस पर भी विस्तार से बात की गई है. इन तमाम सियासी हलचलों के बीच यह भी डिकोड किया गया है कि राहुल गांधी विदेश क्यों गए हैं. इन सभी खबरों को मौसमी सिंह, ऐश्वर्या पालीवाल, मुनीष पांडेय, राहुल गौतम और पीयूष मिश्रा ने कवर किया है. रिपोर्टर्स ऑफ एयर के इस एपिसोड में आपको सियासत की पूरी तस्वीर साफ़ और आसान भाषा में सुनने को मिलेगी.प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदीसाउंड मिक्सिंग: अमन पाल
संसद के शीतकालीन सत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच खींचतान जारी है. एक तरफ गृहमंत्री अमित शाह ने विपक्ष को आड़े हाथों लिया, वहीं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी सरकार को घेरा. इसी दौरान शरद पवार की बर्थडे पार्टी भी चर्चा में रही. संसद में सोनिया गांधी का जन्मदिन भी मनाया गया. इन ख़बरों को ऐश्वर्या पालीवाल, मौसमी सिंह, जितेंद्र बहादुर सिंह, अमित भारद्वाज और राहुल गौतम ने कवर किया. ‘रिपोर्टर्स ऑफ एयर’ के इस एपिसोड में हम यह भी डिकोड करेंगे कि संसद में किसकी स्पीच को सबसे ज़्यादा शाबाशी मिली. प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी साउंड मिक्सिंग: रोहन भारती
आख़िरकार वो घड़ी आ गई है जब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत पहुंचे हैं. ‘रिपोर्टर्स ऑफ एयर’ के इस एपिसोड में पत्रकार आपको बता रहे हैं कि पुतिन का ये दौरा क्यों ख़ास है, प्रधानमंत्री मोदी और पुतिन का रिश्ता कितना पुराना है, और रूसी राष्ट्रपति की सुरक्षा की इनसाइड स्टोरी. साथ ही, राहुल गांधी की विदेशी डेलिगेशन से मुलाकात का मुद्दा कैसे बढ़ रहा है, और शीतकालीन सत्र के बीच क्या कांग्रेस और टीएमसी के रिश्तों में खटास आने लगी है. ये भी समझिए कि संसद में ‘कुत्ता विवाद’ कितना आगे जाएगा और SIR-वंदे मातरम् को लेकर संसद का माहौल क्या रह सकता है? तो बस, इस एपिसोड का आनंद लीजिए मौसमी सिंह, ऐश्वर्या पालीवाल, मनजीत नेगी, जितेंद्र बहादुर सिंह और राहुल गौतम के साथ. प्रड्यूसर: माज़ सिद्दीक़ी साउंड मिक्सिंग: रोहन भारती
सियासत गरम है, खबरें तेज़ हैं और दिल्ली से लेकर बेंगलुरु तक एक ही सवाल तैर रहा है. आख़िर कर्नाटक में सिद्धारमैया को हटाना इतना नामुमकिन क्यों हो गया? क्या पार्टी हाईकमान मजबूर है, या कहानी कुछ और है? उधर बिहार NDA में बीजेपी के खाते में गृह मंत्रालय कैसे गया? संसद के शीतकालीन सेशन में किस बात पर मचेगा बवाल? संसद में इलेक्शन कमीशन से भी सवाल होंगे, तो इसका जवाब कौन देगा? 'रिपोर्टर्स ऑफ एयर' के इस एपिसोड में सुनिए ऐश्वर्या पालीवाल, संजय शर्मा, हिमांशु मिश्रा और राहुल गौतम के साथ. प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी साउंड मिक्सिंग: अमन पाल
साहित्य आज तक के मंच से इस एपिसोड में हम खोल रहे हैं राहुल गांधी के नए प्लान की परतें, एक-एक करके. साथ ही रिपोर्टर्स बता रहे हैं वो अनसुनी बातें, जो कैमरे पर आने से रह जाती हैं. ‘रिपोर्टर्स ऑफ एयर’ में इस बार माहौल भी अलग है और मूड भी. संजय शर्मा, मौसमी सिंह, हिमांशु मिश्रा, ऐश्वर्या पालीवाल, राहुल गौतम और अमित भारद्वाज. ये सभी रिपोर्टर्स अपनी-अपनी फील्ड डायरी के अनुभव साझा कर रहे हैं. और तभी अचानक होती है एक वाइल्ड कार्ड एंट्री…साहिल जोशी की. जैसे किसी कहानी में ट्विस्ट आता है, वैसे ही यह एपिसोड अचानक और तेज़, और और भी दिलचस्प हो जाता है. राजनीति की हलचल, रिपोर्टिंग का रोमांच और मंच के पीछे का सच. सब कुछ, बिल्कुल बिना कट, बिना फ़िल्टर. देखिए और सुनिए ‘रिपोर्टर्स ऑफ एयर’. प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह
बिहार के चुनावी नतीजे आ चुके हैं, और स्टूडियो से लेकर ग्राउंड तक एक ही सवाल गूंज रहा है. आखिर महागठबंधन का हाल इतना बुरा क्यों हुआ? क्या वाकई राहुल गांधी की एक गलती ने पूरा गेम बिगाड़ दिया? और NDA ने कैसे पूरा समीकरण बदल दिया? 'रिपोर्टर्स ऑफ एयर' के इस एपिसोड में ऐश्वर्या पालीवाल, मौसमी सिंह, हिमांशु मिश्रा और राहुल गौतम स्टूडियो से जुड़े हैं, जबकि पटना से हमारे साथ हैं पीयूष मिश्रा.इस एपिसोड में आप सुनेंगे. NDA की रणनीति कहां हिट हुई और महागठबंधन कहां चूक गया. रिज़ल्ट के बीच PMO से आया एक रहस्यमयी फोन. आखिर किसके पास, क्यों और कब? कांग्रेस अब क्या करने वाली है. और बहस इतनी तेज़ हुई कि दो रिपोर्टर आपस में भिड़ गए. बिना कट, बिना फ़िल्टर. सुनिए 'रिपोर्टर्स ऑफ एयर' में बिहार का सबसे अनफ़िल्टर्ड, सबसे अंदरूनी चुनावी सच. प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह
बिहार में पहले चरण का मतदान हो चुका है. करीब आधी सीटों पर अभी मतदान बाकी है. इन सबके बीच आज तक के रिपोर्टर आपको ग्राउंड से लगातार स्टोरीज़ बता रहे थे. लेकिन जो कहानियां बताने से छूट गईं, वो आप 'रिपोर्टर्स ऑफ एयर' के इस एपिसोड में मौसमी सिंह, हिमांशु मिश्रा, राहुल गौतम, अमित भारद्वाज और शशि भूषण कुमार से सुनिए. साथ ही, अब तक जिन सीटों पर वोटिंग हो चुकी है, वहां कौन आगे है और किसकी गाड़ी फंसी हुई दिख रही है. जानने के लिए सुनिए ये पॉडकास्ट.प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदीसाउंड मिक्सिंग: अमन पाल
loading
Comments