DiscoverTeen Taal
Teen Taal
Claim Ownership

Teen Taal

Author: Aaj Tak Radio

Subscribed: 26,032Played: 94,100
Share

Description

Teen Taal is a witty, comedy oriented Hindi podcast where three musketeers talk about various issues with a pinch of humour and fun. The topic of conversation varies from politics, Indian society, jokes, Viral stuff on social media, food, movies and many more. Catch your share of fun every Saturday with Kamlesh Kishore Singh, Kuldeep Mishra & Asif Khan.


इस पॉडकास्ट के नायक और खलनायक हैं,तीन तिलंगे- कमलेश किशोर सिंह, आसिफ खान और कुलदीप मिश्र. ये तीनों लोग हफ़्ते की घटनाओं पर अतरंगी अंदाज़ में बातें करते हैं, ठहाकों के साथ और अपने अपने biases के साथ. ये पॉडकास्ट सबके लिए नहीं है. जो घर फूंके आपना, सो चले हमारे साथ. यानी वही लोग सुनें जिनका आहत होने का पैरामीटर ज़रा ऊंचा हो. हर शनिवार, आज तक रेडियो पर. जय हो.
314 Episodes
Reverse
देश के नंबर वन कॉमेडी पॉडकास्ट 'तीन ताल' सीजन 2 के एपिसोड 173 में कमलेश ताऊ, आसिफ़ ख़ां चा और कुलदीप सरदार के साथ सुनिए: फूफा नाराज़ क्यों हो जाते हैं, ताऊ क्या 'एथेनॉल फूफा' हैं, भूतपूर्व और मौजूदा नाराज़ फूफा कौन हैं, क्या विपक्ष असल में नाराज़ फूफा ही होता है और नाराज़ फूफा के असली traits क्या हैं? फूफा के फुल-बॉडी ईगो मसाज से लेकर राजनीति में रिश्तों के नाम रखने की परंपरा तक, भारतीय राजनीति के असली फूफा किसे कहा जाना चाहिए? देश के जीजाओं को ताऊ ने चेतावनी दी और यह सवाल भी उठा कि फूफा खामखां बदनाम हैं या सच में वो तुनुकमिज़ाज होते हैं?गाँव के सार्वजनिक फूफा और पीएम मोदी के पॉलिटिकल कंसर्ट पर भी चर्चा हुई. सोशल मीडिया पर चल रहा 80s ट्रेंड और AI के दुरुपयोग पर भी बातचीत. 80s में खान चा और ताऊ का फैशन कैसा था, उस दौर में बात करने का सलीका क्या था और आज हम उस दौर की कौन-सी चीज़ें मिस करते हैं, इस पर भी चर्चा हुई. रेज बढ़ने और Fight or Flight की प्रवृत्ति से लेकर इस सवाल तक बात पहुँची कि इंसान आखिर किस चीज़ से भरा पड़ा है और क्या हमें रिक्तता की ओर लौटना चाहिए. सत्य निकेतन की घटना के बहाने हमारे यहाँ Safety Culture के न होने पर बात हुई और ब्रह्मचर्य, कंट्रोल और पेरिस में एफ़िल टावर बंद होने में BAPS का प्रसंग भी आया. गरबा पर विवाद और मुसलमानों की एंट्री को लेकर शुरू हुई बहस के साथ यह भी समझने की कोशिश हुई कि गरबा और डांडिया में असल फ़र्क क्या है।साथ ही मिडिल ईस्ट में हूतियों की चुनौती, सऊदी अरब की समृद्धि और समृद्धि से पैदा होने वाले आलस्य पर भी ताऊ ने अपनी बातें रखी. आकाश आनंद को पार्टी से बाहर करने से लेकर मायावती को फ़ेवरेट लीडर बताने, दलित वोट बैंक पर चंद्रशेखर की नज़र और हमारे लोकतंत्र में मौजूद एक राजतंत्र पर लंबी बातचीत हुई. मायावती के शासनकाल को ताऊ ने किस तरह याद किया, यह भी सुनिए. Apple iPhone की कीमत पर हैरानी क्यों होती है, Upgradeitis क्या है, iPhone में मनुवाद कहाँ से आ गया और iPhone 18 Duo इतना महंगा क्यों है—इन सवालों के जवाब भी मिलेंगे. इमली का अंग्रेजी नामTamarind कैसे पड़ा, यह कहानी भी निकली. बिज़ार ख़बर में चोरी हुई स्कूटी का चालान आने के बहाने गाड़ी उधार देने और बाइक वाले चालाक दोस्तों के क़िस्से सुनने को मिलेंगे. फोन में नेटवर्क की वजह से रील न चल पाने पर जान गंवाने वाली महिला की घटना के बहाने मनोरंजन और Screen Addiction पर भी चर्चा हुई. सफ़ेद जूते बचाने के लिए बुज़ुर्ग की पीठ पर सवारी करने वाले पटवारी को भी रिमांड पर लिया गया और आखिर में आईं प्राणों से प्रिय तीन तालियों की चिट्ठियां. प्रड्यूसर: कुमार केशव छोटू प्रड्यूसर: मानव देव रावत साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह वीडियो एडिट: आशीष रावत/लोकेश कुमार
- तीन ताल में कॉमेडियन-कलाकार रवि गुप्ता - प्रतापगढ़ के हाल-चाल और शहरी हाव भाव - सुभाष गर्ग की व्याख्या, GDP पर बतरस और मूंगफली-बिस्कुट के साथ बतरस - हैप्पीनेस इंडेक्स कैसे नापती है सरकार? - इंडिया गोट लेटेंट में, समय रैना शेरॉन वर्मा, ओरी और सुनील पाल पर बतरस - लंठई और बनारसी गाली से रवि गुप्ता का पहला राब्ता और गाली और फूहड़ता में अंतर - सरस सलिल, नन्हें सम्राट, सरिता और गृह शोभा जैसी पत्रिकाओं के पाठक रवि गुप्ता - एजेंडा में एजेंट रवि गुप्ता के साथ जासूसी पर बतरस - जासूस विजय, संजय दत्त और कमल हसन की फिल्में - साउथ इंडियन फिल्मों का सिरियस हास्य और अतरंगी डायलॉग - सुराग, तहकीकात जैसे सीरियल और डीडी मेट्रो का दौर - राजकुमार, दिलीप कुमार के दौर वाली फिल्में और खान चा की जासूसी - चटखारे लेने के लिए की जाने वाली जासूसी और - गोल-मोल बिज़ार खबर में प्रेम का प्रश्नपत्र - प्रिय तीन तालियों की चिट्ठियां - प्रड्यूसर : अतुल - साउंड मिक्स सूरज
- महंगी चीनी का ज़हर और इथेनॉल चक्कर बाबू भईया- प्याज़ की खुशबू और लेखपाल की लेखनी - गुरमीत राम रहीम सिंह इंसान को फरलो - राहुल गांधी मनुस्मृति और पितृसत्ता को चुनौती दे रहे हैं? - लोन का चक्कर और बेईमान भारत - एजेंडा में रैंडमनेस और अराजकता पर बतरस- दुनिया व्यवस्था से बनी या किसी की नींद खराब थी?- रैंडम ह्यूमर न समझने वाले, लव-मैरेज और अरेंज मैरेज में अराजकता- बिना बात रेलवे स्टेशन पर चाय पीने की रैंडमनेस, पैर पर कुल्हाड़ी : स्वनिर्मित दुःख का स्वदेशी मॉडल- रैंडमनेस से निकली अराजकता, ज़ुबिन गर्ग और रैंडमनेस का क्रिएटिव-पक्ष- भीड़ की अराजाकता और नौरंगी के साथ प्रोफेसर सम्पूर्णानंद- बिज़ार खबर में 'शराबी चचा' - प्रिय तीन तालियों की चिट्ठीयां- प्रड्यूसर : अतुल
- ऑपरेशन सिंदूर डॉक्युमेंट्री और ऑपरेशन सफेद सागर पर बतरस से शुरुआत - नितिन नवीन की टीम में स्मृति ईरानी, राम माधव की एंट्री और अमित मालवीय की छुट्टी - अनुराग ठाकुर और शहजाद पूनावाला का क्या होगा? - E20 से E10 पर आएगी सरकार? इथेनॉल का क्या होगा? - खराब स्कूल पर छापा मारने वाले जेन ज़ी के झंडाबरदार अभिजीत दीपके का क्या होगा? - खान चा का जेल स्वप्न और नदी, पर्वत, पहाड़, जंगल पार करके स्कूल जाने का एफ़र्ट - राजनीति में विकल्पहीनता और दिमागी नक्सल का उड़ता तीर - एजेंडा में आवाज़ की दुनिया पर बतरस - सियार, सुबह, टिक्की वाले, जंगल और अस्पताल की डरावनी और सुखद आवाज़ - फुसफुसाहट, प्रेम और षड्यंत्र की साझी भाषा और खान चा की मिमिक्री - अपनी रिकॉर्ड की हुई आवाज़ और आत्म-पहचान का संकट - लगातार बोलने की थकान और हर समय उपस्थित रहने की मजबूरी - रात की आवाज़ें, दीमक का बिस्कुट, मच्छर का गाना और नल की टप-टप - नौरंगी और पर्यटक के बीच श्लोक-संवाद - बिज़ार खबर में : आदमक़द कुत्ता - प्रड्यूसर : अतुल - साउंड मिक्स : सूरज
- रवि किशन का जलवा और उनकी ऐक्टिंग - क्रिस्टोफर नोलन ने 'द ऑडिसी' पर बतरस - बिना छज्जे का मकर द्वार और संसद का मानसून सत्र का खर्च - JPSC-JSSC का संकट और सरकार-छात्र संवाद का अलग-अलग रिजल्ट - खेत में गड़ा पैसा और सिक्योरिटी सिस्टम की कामयाबी - गांजा फूंककर जहाज़ उड़ाने का HIGH कमांड और कमांड का HIGH - एजेंडा में : रिस्क और रिस्क मैनेजमेंट - छोटे-छोटे रिस्क और रिस्क का मज़ा, रिश्तों और प्रेम और विवाह का रिस्क - वाइल्ड लाइफ के वाइल्ड रिस्क, Riskshaw Puller और जोखिम की सवारी - फूलों के गुलदस्ते में सांप और हॉकी की टांग और देश में रिस्क लेकर खेलने का सवाल - हॉकी, लॉंग जंप, ट्रिपल जंप, मैराथन जैसे खेल पर ताऊ का कथन - Risk-Taker का डर और लापरवाह का आत्मविश्वास - बिज़ार खबर में : मां की क़सम और महकमे की कमसिन इमेज - प्रड्यूसर : अतुल - साउंड मिक्स : सूरज
loading
Comments