Discover
test100
78 Episodes
Reverse
प्रयागराज में चल रहे कुंभ मेले में शनिवार को 10 हजार कर्मचारियों ने एकसाथ सफाई कर विश्व रिकॉर्ड बनाया। इसे गिनीज बुक में दर्ज किया गया। इससे पहले बांग्लादेश की राजधानी ढाका में एक जगह पर सात हजार से अधिक लोगों ने एकसाथ सफाई कर रिकार्ड बनाया गया।
बता दे की प्रयाग में लगा दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक मेला कुंभ अपने अंतिम पड़ाव पर है। महाशिवरात्रि के स्नान के बाद औपचारिक तौर पर मेले का समापन हो जाएगा। कुंभ में पिछले तीन दिनों में लगातार 3 रिकार्ड गिनीज बुक में दर्ज हुए हैं।
दुनिया के सबसे अनूठे और बड़े आध्यात्मिक पर्व कुंभ मे सोमवार को महाशिवरात्रि का अंतिम स्नान है। इसके साथ ही 49 दिनों तक चलने वाला मेला संपन्न हो जाएगा। रात 12 बजते ही श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाकर सुख समृद्धि की कामना की।
बता दे की सोमवार को कुंभ मेले में 80 लाख श्रद्धालुओं के गंगा और संगम में स्नान करने की संभावना है। महाशिवरात्रि स्नान के लिए यहां 41 घाटों पर व्यवस्था की गई है।







