Discoverरेडियो रवीश
रेडियो रवीश
Claim Ownership

रेडियो रवीश

Author: Ravish Kumar

Subscribed: 31Played: 41
Share

Description

इस पॉडकास्ट में, जिसे रवीश होस्ट करते हैं, हम आपको सामान्य समाचारों की पारंपरिक सीमाओं से बाहर ले जाते हैं, ऐसी कहानियों का अन्वेषण करते हैं जो गहराई और अंतर्दृष्टि से भरपूर हैं। हमारे साथ जुड़ें निस्पृह वार्तालापों के लिए और उन मुद्दों पर एक अनोखा नजरिया पाने के लिए जो मायने रखते हैं। कोई चकाचौंध नहीं, सिर्फ सच्ची बातचीत और वास्तविक कहानियाँ।
122 Episodes
Reverse
May 02, 2024, 12:06PM May 02, 2024, 12:06PM यूपी बिहार में 370-370 करने वाली बीजेपी ने क्या एक बार भी अपने मंच से कहा है कि कश्मीर में बीजेपी चुनाव नहीं लड़ रही है? जिस कश्मीर को लेकर मोदी, योगी और शाह पूरे देश में चुनावी भाषण दे रहे हैं, उसी कश्मीर में इन तीनों की पार्टी चुनाव नहीं लड़ रही है। कश्मीर के मतदाता के बीच जाकर अपने विकास के काम गिनाकर वोट मांगने की हिम्मत नहीं जुटा पाए? आखिर क्यों बीजेपी कश्मीर से भाग गई? हम आज के वीडियो में इस पर बात करेंगे।
May 01, 2024, 12:48PM May 01, 2024, 12:48PM संविधान को बदलने का मुद्दा अगले चऱण में प्रवेश कर गया है। बीजेपी बार बार कह रही है कि आरक्षण नहीं समाप्त किया जाएगा और न समाप्त होने देंगे। यहां तक कि मोहन भागवत को भी सामने आकर कहना पड़ा है कि संविधान नहीं बदलेगा और आरक्षण समाप्त नहीं होगा जबकि संघ के ही कई नेताओं के बयान हैं कि आरक्षण की समीक्षा होनी चाहिए। हम आज के वीडियो में बात करेंगे कि आरक्षण तो सिर्फ़ एक पहलू है, संविधान बदलने की बात इसी बिन्दु पर आकर खत्म नहीं होती है। भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने का जो सपना है, क्या वह बिना संविधान बदले भी हो सकता है? क्या यह कहीं हुआ है?
April 30, 2024, 04:28PM April 30, 2024, 04:28PM देवेगौड़ा के पोते को देवेगौड़ा की बनाई पार्टी से सस्पेंड कर दिया गया है। आज के वीडियो में हम बीजेपी के उस नेता देवेराजे गौड़ा का एक पुराना इंटरव्यू दिखाना चाहते हैं, जिन्होंने अपनी पार्टी को प्रज्वल रेवन्ना के बारे में पहले ही बता दिया था। सितम्बर महीने में उन्होंने वार्ता भार्ती को साक्षात्कर में कहा था कि रेवन्ना ने उनकी पत्नी का ब्रेनवॉश कर उनका घर तबाह कर दिया। साफ़ है बीजेपी और जेडीएस सब कुछ जानते थे मगर कोई कार्रवाई नहीं की। अब अमित शाह और राजीव चँद्रशेखर कांग्रेस पर ही दोष मढ़ रहे हैं कि राज्य सरकार ने कार्रवाई नहीं की। यह घटना ऐसी नहीं है कि हेडलाइन से खबरें मैनेज हो जाएं। समझिए इस बात को। जिन महिलाओं के साथ इस आदमी ने अत्याचार किए हैं, उनकी पहचान उजागर हो गई है। उन सभी को मदद की जरूरत है, इंसाफ की ज़रूरत है।
April 30, 2024, 11:56AM April 30, 2024, 11:56AM कोरोना का टीका तो आपने लगवाया ही होगा, अब इसके बारे में एक खबर आई है।टीका बनाने वाली एक कंपनी एस्ट्रा ज़ेनेका ने ब्रिटेन की अदालत में मान लिया है कि कुछ दुर्लभ मामलों में उसके टीके का साइड इफेक्ट होता है। इसी कंपनी का टीका भारत में आपको कोविशील्ड के नाम से दिया गया। दुर्लभ कहना काफी नहीं है, देखना होगा कि एक निश्चित संख्या में कितने लोगों को इसका साइड इफेक्ट होता है, जिसके कारण हार्ट अटैक और ब्रेन हेमरेज होता है। हम आज के वीडियो में इस पर बात करेंगे लेकिन आपको कोरोना के समय की कुछ पुरानी बातें भी याद दिलाएंगे कि टीका हमेशा फ्री नहीं था, विपक्ष की पहल और दबाव के बाद फ्री हुआ था।
April 29, 2024, 02:41PM April 29, 2024, 02:41PM 2024 के चुनाव अब सचमुच डराने लगा है। इंदौर का सूरत हो गया या सूरत का इंदौर हो गया। इंदौर और सूरत में जो हुआ है, अगर आप उसे उम्मीदवार की लूट नहीं कहते हैं, चुनाव की लूट नहीं कहते हैं तो लोकतंत्र और चुनाव की समझ पर आपने धर्म की पट्टी चढ़ा ली है। आप जानते सब हैं मगर नहीं जानने की नौटंकी कर रहे हैं। आपका लोकतंत्र जा रहा है, गया तो बुलाने पर भी नहीं आएगा।
April 29, 2024, 10:54AM April 29, 2024, 10:54AM कर्नाटका की यह घटना एक और बार प्रधानमंत्री मोदी का इम्तहान ले रही है। वे पहले भी ऐसे कई मामलों में फेल हो चुके हैं। विपक्ष के उम्मीदवार का वीडियो वायरल हो रहा होता तो अब तक प्रधानमंत्री तमाम रैलियों में बोल चुके होते लेकिन जब अपनी पार्टी के सांसद पर आरोप लगता है, अपने गठबंधन के उम्मीदवार पर आरोप लगता है तब चुप हो जाते है। हम नहीं जानते प्रज्ज्वल रेवन्ना ने कितनी महिलाओं के साथ उत्पीड़न किया है लेकिन 2800 से अधिक वीडियो बता रहे हैं कि इस मामले पर वोट के लिए चुप नहीं रहा जा सकता है। राम के नाम पर वोट मांगने वाले प्रज्ज्वल के नाम पर चुप नहीं रह सकते हैं। धर्म के नाम पर कोई नेता वोट मांगने आए तो सावधान रहा कीजिए क्योंकि वह बलात्कार के मामले में भागे गए नेता के बारे में बोल नहीं पाता है। तभी बार बार कहता हूं जब भी धर्म की राजनीति होती है, अधर्म पैदा होता है।
April 27, 2024, 02:34PM April 27, 2024, 02:34PM जिस वक़्त हम यह वीडियो अपलोड कर रहे हैं, रायबरेली और अमेठी की सीट पर चुनाव कौन लड़ेगा इसको लेकर कांग्रेस कार्य समिति की मीटिंग चल रही है। इस मीटिंग के बाद जो घोषणा होगी वो तो आप जान ही जाएँगे, मगर इस वीडियो में हम आपको अमेठी ले जाना चाहते हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान अमेठी की सीट चर्चा में आती है, मगर चुनाव के अलावा इस शहर के क्या मुद्दे हैं, यहाँ के लोगों का कैसा जीवन है, यह आप तक कभी नहीं पहुँचता है। राहुल गांधी के चुनाव लड़ने की घोषणा से काफ़ी पहले से स्मृति ईरानी अमेठी में प्रचार कर रही हैं। उनके भाषणों और बयानों को देखकर लगता है कि कांग्रेस से ज़्यादा वे राहुल गांधी के चुनाव लड़ने का इंतज़ार कर रही हैं। अमेठी में राहुल के जाते ही यूपी की लड़ाई में जान तो आ ही जाएगी। राहुल गांधी इस बार 2019 और 2014 के राहुल से अलग हैं। जिस लड़ाई का इंतज़ार सभी को है, क्या उस लड़ाई का एलान होने वाला है?
April 26, 2024, 03:55PM April 26, 2024, 03:55PM मतदान प्रतिशत से बहुत अंदाज़ा नहीं मिलता है कि कौन जीत रहा है कौन हार रहा है। एक क्षेत्र के भीतर अलग-अलग मतदान केंद्रों का आंकड़ा बताता है कि किसी उम्मीदवार को कहां से बढ़त मिल रही है। दूसरे चरण के मतदान का किस दल के नेता के भाषण पर क्या असर होता है, उसी का इंतज़ार कीजिए। अगर आप जनता हैं, तो इस चुनाव को अपने मुद्दे पर ले आइये वर्ना प्रधानमंत्री कभी आरक्षण के बहाने तो कभी मंगलसूत्र के बहाने मुसलमान लाते रहेंगे। आप मुद्दों को लाते रहिए। Kuku FM: Get 5000 audiobooks for free Start your 7 day free trial now Kuku FM Download link (For Android Users Only) - https://kukufm.page.link/zGpEjDrxfNbSdtap7
April 26, 2024, 12:43PM April 26, 2024, 12:43PM दूसरे चरण के मतदान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी कौन सा झूठ बोलेंगे और चालीस साल पुराना कौन सा मुद्दा ले आएंगे? सही गेस करने वाले को इनाम में प्रधानमंत्री के झूठ से भरे बीस भाषणों का फ्री में यू ट्यूब लिंक दिया जाएगा। जैसे ही विपक्ष किसी मुद्दे पर उनसे जवाब माँगने लगता है वे 2047 तो कभी 1984 की ओर मुड़ जाते हैं। अभी तक उनके भाषणों में मनमोहन सिंह आ चुके हैं, राजीव गांधी आ चुके हैं,इंदिरा गांधी आ चुकी हैं इंतज़ार कीजिए जवाहर लाल नेहरू आते ही होंगे।
April 25, 2024, 02:06PM April 25, 2024, 02:06PM इंडिया के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के नफ़रती भाषण पर नोटिस जारी हुआ है लेकिन प्रधानमंत्री को नहीं, उनकी पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा को भेजा गया है। मोदी इंडिया के पहले प्रधानमंत्री बन गए हैं जिनके खिलाफ चुनाव आयोग ने आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में संज्ञान लिया है। आयोग का नोटिस नहीं आया था तब सवाल उठ रहा था, अब आ गया है तो नए सिरे से सवाल उठ रहे हैं। जुड़िये Unacademy Manzil कार्यक्रम से - https://www.youtube.com/watch?v=2tzmZ-3Ne3c Get ready for the biggest event for UPSC CSE, Unacademy Manzil 2024 Date: 28 April Time: 1:00 pm -2:30 pm
April 24, 2024, 03:59PM April 24, 2024, 03:59PM राहुल गांधी ने एक बात कही है, कि वे जब भी जनता के मुद्दे उठाते हैं, मीडिया यह इमेज बनाता है कि राहुल सीरीयस नहीं हैं। राहुल को समझ आ गया है कि वे मीडिया के बनाए हुए राहुल से काफ़ी अलग राहुल हो चुके हैं। इस राहुल को अगर आप इस सवाल की नज़र से देखेंगे तो आपको वो राहुल नहीं दिखेंगे जो आज हो चुके हैं। क्या लंबी पदयात्रा ने राहुल को बदल दिया है? जनता के बीच जाना और उनके बीच रहना उन्हें बदल गया है? राहुल अब पहले से कहीं ज्यादा घुले मिले लगते हैं। 2014 के बाद विपक्ष की खामियों पर हर दिन रिपोर्ट आती है, यह एक डिज़ाइन के तहत भी किया गया है, लेकिन पदयात्रा ने राहुल गांधी को इस तनाव से मुक्त कर दिया कि राजनीति में केवल विजेता होता है। वे जानते हैं कि राजनीति में पदयात्री भी होता है। जो चलना सीख गया वो बोलना भी सीख जाता है।
April 24, 2024, 01:11PM April 24, 2024, 01:11PM प्रियंका गांधी के जवाब के बाद क्या प्रधानमंत्री मोदी मंगलसूत्र का झूठा मुद्दा छोड़ेंगे या इसी पर बने रहेंगे? संपत्ति के बंटवारे पर राहुल के जवाब के बाद क्या प्रधानमंत्री मोदी इस मुद्दे को छोड़ेंगे या इसी पर कायम रहेंगे? क्या बीजेपी राहुल गांधी के मुद्दों और कांग्रेस के मेनिफेस्टो से इतना परेशान हो गई है कि उसके पास एक ही काउंटर बचा है, झूठ और नफ़रती भाषण? प्रधानमंत्री मोदी का झूठ बोलना, भाषणों में नफ़रती बातों का टोन पैदा करना अच्छा नहीं है।
April 23, 2024, 04:18PM April 23, 2024, 04:18PM सूरत के आप के आज के वीडियो में पीली भगतसिंह वाली टी शर्ट पहने हुए जो व्यक्ति है वो सूरत में आम आदमी पार्टी के सदस्य राकेश हिरपरा है। हालांकि उनके तर्क सूरत के नागरिक के तौर पर सही है लेकिन वह सामान्य नागरिक नहीं है। सिर्फ आपको सूचित कर रहा हूं। कोई और उद्देश नहीं है।
April 23, 2024, 12:46PM April 23, 2024, 12:46PM क्या इस देश में ऐसी कोई संस्था है जो प्रधानमंत्री को झूठ बोलने और नफ़रती भाषण देने से रोक दे, और तुरंत रोक दे? अगर संस्थाएं खत्म हो चुकी हैं तो क्या जनता बची हुई है जो हाथ जोड़ ले कि बस अब रहने दीजिए, इतना झूठ मत बोलिए, इतनी नफरत मत फैलाइये, दस साल हमने आपको प्रधानमंत्री बनाया है, इसके बाद भी उसी जनता के बीच नफ़रत फैलाने में आपको क्या खुशी मिलती होगी? झूठ बोलने में क्या खुशी मिलती होगी यह तो प्रधानमंत्री ही जानते हैं। मगर एक संस्था है जिससे अब भी उम्मीद है कि वह कार्रवाई करेगी।
April 22, 2024, 03:22PM April 22, 2024, 03:22PM ऐसा लगता है सूरत में मैच फिक्सिंग हो गई? मतदान नहीं हुआ, वोटों की गिनती नहीं हुई, आठ उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिया, कांग्रेस के उम्मीदवार का पर्चा रद्द हो गया और बीजेपी का उम्मीदवार आराम से जीत गया। 2024 के चुनाव का पहला रिज़ल्ट आ गया है। यह अद्भुत चुनाव हुआ है। मतदान के अलावा सब कुछ हुआ है। रातों रात प्रस्तावक गायब हो जाते हैं, मुकर जाते हैं, कांग्रेस के उम्मीदवार चुपके से गायब हो जाते हैं, भाजपा के लिए वाक़ई सौभाग्य की बात है। इतना सब कुछ नियमों के तहत हो रहा है कि अब नियमों पर ही शक होने लगा है।
April 22, 2024, 01:04PM April 22, 2024, 01:04PM भारत के प्रधानमंत्री अगर झूठ न बोलें, उनके भाषण में नफ़रती इशारे न हों तो उनका भाषण पूरा नहीं होता। आम तौर पर प्रधानमंत्रियों के भाषण की आलोचना होती है, लेकिन मोदी पहले प्रधानमंत्री हैं जिनके हर भाषण के बाद देखा जाता है कि उसमें कितना झूठ है और उसमें कितनी नफ़रत है। मुसलमान उनके भाषण में न आए तो लगता ही नहीं कि उनका भाषण है। वे खुद ही साबित कर रहे हैं कि उनकी राजनीति की बुनियाद ही इस नफ़रत पर खड़ी है। उसी के सहारे चुनाव जीतते रहे हैं।
April 21, 2024, 09:29AM April 21, 2024, 09:29AM आप बार बार एक क़ानून का नाम सुनते हैं। PMLA. मनी लॉंडरिंग की रोकथाम के लिए लाया गया ये क़ानून हाल के वर्षों में अक्सर चर्चा में रहा है। इस क़ानून की धाराएँ काफ़ी सख़्त होती हैं और इस वक़्त दो मुख्यमंत्री इन्हीं धाराओं के तहत जेल में हैं। हमने जानने की कोशिश की कि आख़िर मनी लॉंडरिंग और उसके बाद आने वाले PMLA यानी Prevention of Money Laundering Act का इतिहास क्या है। जब पढ़ने लगे तो समझ आया कि भारत में इसके इतिहास को समझने के लिए 1920 के अमरीका जाना पड़ेगा। हमारी कहानी वहीं से शुरू होती है। आने वाले समय में हम इस पर और वीडियो भी करेंगे। वीडियो पूरा देखें। Credit: Wikimedia Commons
April 20, 2024, 03:51PM April 20, 2024, 03:51PM क्या इस चुनाव में रेल की बात हो रही है? बीजेपी के प्रचार वीडियो में वंदे भारत की चमकदार तस्वीर रेलवे की अलग ही तस्वीर पेश करती है, मगर क्या वंदे भारत ही रेल की असली तस्वीर है? उसी का प्रचार होता रहता है लेकिन कितने लोग वंदे भारत का इस्तेमाल करते हैं। आम हिंदुस्तानी किस हालात में रेल की यात्रा करता है, इसकी तस्वीर ही मीडिया से ग़ायब कर दी गई है। आज के वीडियो में आप शुरू से अंत तक रेलवे ही नहीं, छोटे छोटे शहरों में बनने वाले एयरपोर्ट के बारे में जानेंगे तब पता चलेगा कि आंखों के आगे चमक पैदा की जा रही है ताकि सामने का अंधेरा आपको दिखाई न दे।
April 20, 2024, 11:14AM April 20, 2024, 11:14AM कहीं ज़ीरो प्रतिशत मतदान तो कहीं पांच से आठ प्रतिशत तक कम मतदान तो कहीं मतदाता सूची से ही लोगों के नाम ग़ायब। ये चुनाव वोट डालने का हो रहा है या वोट नहीं डालने का चुनाव है। गर्मी को ज़िम्मेदार बताया जा रहा है मगर गर्मी भी बहाना है। हम इस वीडियो में उत्तराखंड, बिहार, राजस्थान, तमिल नाडु के साथ साथ मणिपुर और नागालैंड की भी बात करने वाले हैं। 2019 की तुलना में 102 सीटों पर मतदान कम ही हुआ, बढ़ा नहीं। नगालैंड में तो छह ज़िलों में ज़ीरो प्रतिशत मतदान हुआ है। क्या यह कोई सामान्य घटना है?
April 19, 2024, 03:42PM April 19, 2024, 03:42PM लोकसभा की 102 सीटों के लिए पहले चरण का मतदान हो गया। दस राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चुनाव पूरी तरह संपन्न हो गया। 21 राज्यों में मतदान से जुड़ी अलग-अलग ख़बरें आती रहीं। कहीं धीमी तो कहीं तेज़ गति से मतदान होता रहा। मणिपुर से सुबह से ही हिंसा की घटनाओं की ख़बरें आती रहीं, मगर कई जगहों पर मतदान सुचारु रूप से चलता रहा। शाम होते होते उत्तर प्रदेश में विपक्षी दलों की तरफ़ से आरोप लगाए जाने लगे कि चुनाव में गड़बड़ी हुई है। कुछ जगहों से चुनाव के बहिष्कार की ख़बर भी सुनने को मिली। सवाल है कि क्या विपक्ष, ख़ास कर कांग्रेस, यहां से अपनी ग़लतियों में सुधार करेगी या बीजेपी अपनी पकड़ और मज़बूत करती चली जाएगी?
loading
Comments 
Download from Google Play
Download from App Store