अलविदा कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज
Update: 2022-01-17
Description
प्रसिद्ध कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज का निधन हो गया है। वह 83 वर्ष के थे। पंडित बिरजू महाराज का जन्म लखनऊ में 4 फरवरी, 1938 को हुआ था और उनका असली नाम बृजमोहन मिश्रा था। मात्र सात वर्ष की आयु में बिरजू महाराज ने अपने पिता अच्छन महाराज के साथ मंच साझा करना शुरू कर दिया था और भारत के कई शहरों में संगीत के नामचीन कलाकारों के साथ अपनी कला का प्रदर्शन किया। उन्हें देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, पद्म विभूषण, से सम्मानित किया गया था।
Comments