DiscoverHarshvardhan JainCrucial Conversation | मन की बात करने से कुछ बड़ा होता है | Harshvardhan Jain
Crucial Conversation | मन की बात करने से कुछ बड़ा होता है | Harshvardhan Jain

Crucial Conversation | मन की बात करने से कुछ बड़ा होता है | Harshvardhan Jain

Update: 2023-02-21
Share

Description

Express your expressions with magnetic words to attract the attention of the people. Learn the art of storytelling to magnetise your success. 




कोई सहमत हो या ना हो, आपको अपनी कहानी सुनानी है, आपको अपना प्लान दिखाना है, आपको अपनी बात कहनी है और आपको अपनी छाप छोड़नी है। प्रयास करना मत छोड़ो, तब तक, जब तक सफलता मिल नहीं जाती। शब्दों में विश्वास भरकर लोगों से बात करें। विश्वास इतना कि सुनने वाले को विश्वास हो जाए। कहानी कहने का एक अलग अंदाज होता है। आप की कहानी अच्छी हो। फिर भी अगर कहने का तरीका या सुनाने का तरीका बेहतर ना हो तो सुनने वाले को आनंद नहीं आता है। जब तक बोलने वाले को आनंद ना आए, तो सुनने वाले को आनंद कहां आएगा। अर्थात आपको अपना प्लान बताते समय एक तरह की खुशी होनी चाहिए, एक तरह की आनंद की अनुभूति होनी चाहिए और एक तरह के मनोरंजन के भाव पैदा होने चाहिए। यदि आप अपने प्लान को समझाते समय आनंदित होते हैं तो सुनने वाले भी आनंदित होते हैं। 




बात ऐसी कि सुनने वाले के दिल को छू जाए। बात ऐसी कि दिमाग में छप जाए। बात ऐसी कि सुनने वाले का उत्साह कई गुना बढ़ जाए। बात ऐसी कि सुनने वाले की उत्सुकता बढ़ जाए। बातें तो सभी लोग करते हैं लेकिन दम किसी किसी की बात में होता है। अपने शब्दों में ऐसा आकर्षण पैदा करो कि लोगों को सुनने की ललक पैदा हो सके। शब्द ही आकर्षित करते हैं। शब्द ही बड़े बदलाव का कारण बनते हैं। सही शब्दों का चुनाव करने से ही सफलता का साम्राज्य विकसित होता है। जब आपकी कहानी में भावनात्मक स्पर्श होता है, तब लोग आप से जुड़ जाते हैं। आपकी भावनाओं को अपनी भावनाओं से जोड़ लेते हैं। आपके संदेश को अपने सपनों से जोड़ लेते हैं। दुनिया पर वही राज करता है जिसकी कहानी में लोगों से जुड़ने का आकर्षण होता है। यही आकर्षण आपको दुनिया में लीडर बनाता है। 




लोगों से बात करते समय वास्तविक शब्दों का प्रयोग करना चाहिए, वास्तविक विचारों की झलक दिखानी चाहिए, वास्तविक भविष्य के सपने दिखाने चाहिए। लोगों से बात करते समय बनावटी शब्दों से बचना चाहिए। बनावटी सपनों से बचना चाहिए क्योंकि बनावट की दुनिया सीमित समय तक ही जीवित रहती है। यदि लंबे समय तक सफलता के शिखर पर विराजमान रहना है तो बनावटी दुनिया से दूर रहना चाहिए। लोगों से जब भी बात करें, अपने मन की बात करें, अपने निजी विचारों की बात करें और अपने वास्तविक सपनों की बात करें। जिससे आप लोगों के मन में एक अलग जगह बना पाएंगे। लीडर वही जो लोगों के मन की बात करे। आपके पास लोगों के विश्वास की शक्ति है। लोगों की शक्ति से ही लीडर बनना संभव होता है। असली दौलत लोगों का विश्वास होता है।




#crucialconversations #मनकीबात #bestmotivationalvideo #harshvardhanjain  Ready For Revolution.. Light of Knowledge

Comments 
In Channel
loading
00:00
00:00
x

0.5x

0.8x

1.0x

1.25x

1.5x

2.0x

3.0x

Sleep Timer

Off

End of Episode

5 Minutes

10 Minutes

15 Minutes

30 Minutes

45 Minutes

60 Minutes

120 Minutes

Crucial Conversation | मन की बात करने से कुछ बड़ा होता है | Harshvardhan Jain

Crucial Conversation | मन की बात करने से कुछ बड़ा होता है | Harshvardhan Jain

Harshvardhan Jain