Discover
Jansampark Madhya Pradesh

1550 Episodes
Reverse
#YouthMahaPanchayat के तहत हमारी विशेष शृंखला 'किस्सा आजाद का'
देखिए देश के महान क्रांतिकारी और सच्चे देशभक्त चंद्रशेखर आजाद के कुछ सुने-अनसुने किस्से।
MP Highlights Podcast खबरें प्रदेश की 29/6/2022
MP Highlights Podcast खबरें प्रदेश की 27/6/2022
मध्यप्रदेश की टीम ने रचा इतिहास
---
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश की क्रिकेट टीम को रणजी चैंपियन बनने पर दी बधाई देते हुए कहा कि यह जीत सिर्फ टीम की नहीं, मध्यप्रदेश की जनता की जीत है। मुख्यमंत्री निवास में रणजी ट्रॉफी चैंपियन टीम को सम्मानित किया जाएगा।
MP Highlights Podcast खबरें प्रदेश की 23/6/2022
MP Highlights Podcast खबरें प्रदेश की 22/6/2022
MP Highlights Podcast खबरें प्रदेश की 21/6/2022
MP Highlights Podcast खबरें प्रदेश की 20-6-2022
MP Highlights Podcast खबरें प्रदेश की 17/6/2022
बात कुछ खास है- मृदा वैज्ञानिक डॉ. शेखर सिंह बघेल से समझें कि मिट्टी का संरक्षण क्यों जरूरी है?
वार्ता में प्रसिद्ध हिन्दी क्रिकेट कमेंटेटर पद्मश्री श्री सुशील दोषी जी ने कहा मध्यप्रदेश आज खेल के क्षेत्र में तेजी से उभर रहा है, उन्होंने युवाओं को दिए कमेंटेटर बनने के अहम टिप्स।
MP Highlights Podcast ख़बरें प्रदेश की 19/5/2022
नई स्टार्टअप पॉलिसी को लेकर सुक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा से जनसंपर्क टीम की विशेष वार्ता
नई स्टार्टअप पॉलिसी को लेकर उद्योग आयुक्त व सचिव MSME श्री पी नरहरि से जनसंपर्क टीम की विशेष वार्ता
मुख्यमंत्री श्री चौहान आज मंत्रालय में मंत्रि-परिषद की बैठक के पहले मंत्रीगण को संबोधित करते हुए कहा कि
कि संस्कृत पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रोत्साहन स्वरूप छात्रवृत्ति की व्यवस्था की जा रही है। यह सुनिश्चित किया जाए कि विद्यार्थियों को जुलाई माह से छात्रवृत्ति मिलना आरंभ हो जाए। छात्रवृत्ति का संचालन पोर्टल से होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अक्षय तृतीया, परशुराम जयंती और ईद का त्यौहार प्रदेश में शांतिपूर्ण तरीके से सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूर्ण उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न होने पर सभी को बधाई और शुभकामनाएँ दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अक्षय तृतीया के पावन पर्व और परशुराम जयंती पर संस्कृत भाषा का अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों और पुजारियों के कल्याण के संबंध में लिए गए निर्णय की जानकारी दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि संस्कृत शिक्षकों के सभी पद भरे जाएंगे। अब तक 1900 पद भर लिए गए हैं, शेष पर भर्ती जारी है। जब तक शिक्षकों की भर्ती नहीं होती तब तक अतिथि शिक्षक की व्यवस्था की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि संस्कृत शिक्षकों के पदों पर भर्ती से, युवा संस्कृत भाषा के प्रति आकर्षित होंगे और संस्कृत शिक्षण को कॅरियर के रूप में अपनाने के लिए भी प्रेरित होंगे।
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में मां पीतांबरा प्राकट्य महोत्सव एवं दतिया गौरव दिवस कार्यक्रम आयोजित हुए। सीएम श्री चौहान ने कहा कि माई के प्रकटोत्सव का कार्यक्रम आज प्रारंभ हो रहा है। माई के प्रकटीकरण के 87 साल बाद और अब ये लगातार जारी रहेगा, और ऐसा मनाया जाएगा कि पूरी दुनिया देखने आएगी। ग्वालियर और दतिया उद्योग और रोजगार का केंद्र भी बनने वाला है।
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से सिंगापुर के काउंसल जनरल श्री शियोंग मिंग फुंग ने निवास कार्यालय में भेंट की। भेंट के दौरान प्रदेश के युवाओं का वैश्विक स्तर पर रोजगार के लिए उपयुक्त कौशल उन्नयन, विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण तथा शैक्षणिक आदान-प्रदान के संबंध में चर्चा हुई। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सिंगापुर के सहयोग से ही ग्लोबल स्किल पार्क का विकास हो रहा है। इस संबंध में सिंगापुर में ही निर्णय लिया गया था। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि राज्य सरकार ग्लोबल स्किल पार्क को आदर्श रूप में विकसित करने की दिशा में कार्यरत है। यह प्रसन्नता का विषय है कि मध्यप्रदेश के सिंगापुर से प्रगाढ़ संबंध हैं। भविष्य में भी परस्पर सहयोग से यह संबंध सकारात्मक रूप से आगे बढ़ते रहेंगे।
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से निवास कार्यालय में आज सीहोर के तीन मां नर्मदा ,श्री गणेश तथा राधा स्व सहायता समूह की महिलाओं और मां साक्षी मछुआ समूह के कार्यकर्ताओं ने भेंट की। मुख्यमंत्री श्री चौहान को समूह की महिलाओं ने उनके द्वारा संचालित गतिविधियों और विपणन व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा की स्व सहायता समूह की गतिविधियों को अधिक रोजगार उन्मुख बनाने के उद्देश्य से उन्हें स्थानीय स्तर पर ही आवश्यक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी।
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से केन्द्रीय सचिव आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय श्री मनोज जोशी ने निवास कार्यालय में भेंट की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश में जारी नगरीय विकास कार्यक्रमों, प्रधानमंत्री शहरी आवास में संचालित परियोजनाओं और स्वच्छता अभियान में किए जा रहे नवाचारों के संबंध में चर्चा की।
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज वरिष्ठ पत्रकार श्री गिरिजा शंकर जी द्वारा लिखित दो पुस्तकें 'समकालीन राजनीति मध्यप्रदेश' और 'चुनावी राजनीति मध्यप्रदेश' का विमोचन किया। कार्यक्रम में सीएम श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश की राजनीति की खासियत है कि मध्यप्रदेश में कभी व्यक्तिवादी राजनीति नहीं रही। मध्यप्रदेश ने सदैव राष्ट्रवाद की राजनीति की है, कभी क्षेत्रीय राजनीति नहीं की।
तो आज एमपी हाइलाइट में इतना ही मिलते अगली अपडेट के साथ सुनते रहिए एमपी हाइलाइट खबरे प्रदेश की ।
विशेष वार्ता:-बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थी अनुत्तीर्ण होने पर तनाव नहीं लें "रुक जाना नहीं योजना" से अनुत्तीर्ण विषयों को पुनः देने का अवसर : स्कूल शिक्षा मंत्री
10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम पर स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री श्री इंदर सिंह परमार से खास बातचीत।
विशेष वार्ता-
मोटिवेशनल स्पीकर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी अवधेश दीदी से जानिए
विपरीत परिस्थितियों में भी कैसे ‘सकारात्मकता से सफलता’ प्राप्त की जा सकती है।
वार्ता में सुनिये प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित अवि शर्मा से खास बातचीत
वार्ता में तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य जी ने ‘मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना’ की प्रशंसा कर कहा- इससे वरिष्ठजनों को लाभ होगा। तीर्थों के दर्शन से पुण्य मिलता और व्यक्ति भव सागर से पार होता है।
1
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में प्रसिद्ध सिने अभिनेता श्री अक्षय कुमार के साथ गुलमोहर और अर्जुन का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अभिनेता श्री अक्षय कुमार को अवगत कराया कि पर्यावरण-संरक्षण और धरती बचाने के लिए पौध-रोपण को प्रदेश में अभियान के रूप में लिया गया है। अभियान में जन-जन को प्रेरित करने के उद्देश्य से वे स्वयं प्रतिदिन पौध-रोपण करते हैं। सामाजिक संस्थाएँ भी पौध-रोपण के इस पुनीत कार्य में उत्साह से शामिल होती हैं।
2
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव पर भोपाल के चौक बाजार क्षेत्र में निकले मुख्य चल-समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इतवारा क्षेत्र में रथ में स्थापित भगवान महावीर की प्रतिमा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश के कल्याण की कामना की।
3
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सामाजिक न्याय के प्रणेता और भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उन्हें नमन कर माल्यार्पण किया। इस मौके पर प्रसिद्ध सिने अभिनेता श्री अक्षय कुमार भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की 131वीं जयंती पर उनकी जन्मस्थली अंबेडकर नगर, महू पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।सीएम श्री चौहान ने कहा कि बाबा साहेब ने कहा, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व का भाव समाज के अंदर रहना चाहिए। शिक्षित बनो, संचित बनो, संघर्ष करो, बाबा साहेब के द्वारा दिए गए संविधान के अनुसार आज ये देश चल रहा है।
वही आज डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की 131वीं जयंती पर मोतीलाल नेहरू स्टेडियम, भोपाल में राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम सबके क्लायण के लिए प्रतिबध्द है। सीएम श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने सिर्फ महू में ही नहीं, दिल्ली, मुंबई, नागपुर और लंदन में बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर जी के पंच तीर्थ बनाए।हर जगह उनके स्मारक बनवाए। आज मैंने तय किया है कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में हम इन पंच तीर्थों को भी शामिल करेंगे। बाबा साहब अम्बेडकर विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज-सुधारक थे। उन्होंने सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया। साथ ही श्रमिक, किसान और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन किया। वे स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री, भारतीय संविधान के जनक एवं भारत गणराज्य के निर्माताओं में से एक थे।