लखनऊ को 100 साल में मिलेगी पहली महिला मेयर, बीजेपी की संयुक्ता आगे
Update: 2021-01-01
Description
उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव की मतगणना शुक्रवार सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। यहां से बीजेपी की संयुक्ता भाटिया आगे चल रही हैं। नवाबों के शहर को 100 साल में पहली बार महिला मेयर मिलेगी। इस सीट के लिए सीधी लड़ाई बीजेपी की संयुक्ता, समाजवादी पार्टी की मीरा वर्धन और बहुजन समाजवादी पार्टी की बुलबुल गोडियाल के बीच मानी जा रही थी। बता दें कि उत्तर प्रदेश म्युनिसिपिल एक्ट 1916 में बना था। तब से अब तक कोई भी महिला मेयर नहीं बनी। 2012 में बीजेपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा मेयर चुने गए थे। लखनऊ में नगर निगम चुनाव के लिए 26 नवंबर को वोटिंग हुए थी।
Comments
In Channel




