बहुत लोग देशहित में बोलना चाहते हैं, पर ,,,
Update: 2020-11-26
Description
नरसिंहपुर (जबलपुर).मोदी सरकार की नीतियों और भाजपा आलाकमान के खिलाफ लगातार बयानबाजी कर रहे मशहूर फिल्म अभिनेता और सांसद शत्रुघ्न सिन्हा रविवार रात को नरसिंहपुर में चल रहे किसान आंदोलन में शामिल होने पहुंच गए। यहां पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा पिछले चार दिन से धरने पर बैठे हुए हैं। शत्रुघ्न ने इशारों में प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि बहुत से लोग देशहित में बोलना चाहते हैं, पर यहां मन की बात करने का राइट किसी और के पास है। ऐसे लोगों के लिए राष्ट्र मंच का गठन किया गया है। जो सरकार को चेताने का काम करेगा। मन की बात का बहुत प्रचार और प्रपोगंडा हो रहा है। मैं दिल की बात करता हूं। चुनाव के पहले बड़े दावे होते है। बाद में उन पर अमल तो दूर चर्चा भी नहीं होती। ऐसी स्थितियों का सामना आज देश कर रहा है। राष्ट्र मंच द्वारा 23 फरवरी को दिल्ली में किसानों का वृहद आंदोलन किया जाएगा।
Comments
In Channel




