DiscoverGyaan Dhyaan
Gyaan Dhyaan

Gyaan Dhyaan

Author: Aaj Tak Radio

Subscribed: 6Played: 87
Share

Description

Gyaan Dhyaan is a Hindi podcast by Aaj Tak Radio on general knowledge, education, trivia and history in the form of explainers.

Aasmaan kyu hai neela, paani kyu geela geela, gol kyu hai dharti. For more such questions come to this window of Gyaan. Simple explainers on complex issues and trivia—designed for you. It could be related to science, history, sociology, general awareness and all possible fields.

ये हमारी वो खिड़की है, जहां से ज्ञान का प्रसाद मिलता है. यहां पेचीदा मसलों को आसान भाषा में समझाया जाता है और अनूठी जानकारियां दी जाती हैं. बीच बीच में ऐसी बातें भी होंगी जो आपकी लाइफ़ आसान बनाएंगी. सब कुछ सरल हिंदी में. तो आइए ज्ञान की बातें ध्यान से सुनिए.
526 Episodes
Reverse
आपने ED का नाम तो सुना होगा।  जब भी कोई हाई प्रोफाइल केस की बात होती है तो ED का ज़िक्र भी सामने आता है। ED भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग का एक हिस्सा है जो भारत में फॉरेन एक्सचेंज ,मनी लॉन्ड्रिंग और आय  से ज्यादा  सम्पति की इंक्वायरी और इन्वेस्टिगेशन  करने वाली एजेंसी है। अक्सर आपने  न्यूज़ चैनल्स और अख़बारों में ED के रेड्स में  काफी ज़्यादा मात्रा में नोटों की गड्डियां, सोने चांदी वगैरह बरामद होते देखा होगा। लेकिन क्या अपने कभी  सोचा है  की ईडी उन पैसों का क्या करती है?  या  पैसे कहां जमा होते हैं? और उन पैसों का इस्तेमाल कैसे होता है? ईडी से जुड़े इन्हीं सारे सवालों का जवाब सुनिए 'ज्ञान-ध्यान' के लेटेस्ट एपिसोड में अमन गुप्ता के साथ.
चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया बनने के लिए क्या मानक पूरे करने होते हैं, कौन बन सकता है सुप्रीम कोर्ट का चीफ जस्टिस, CJI की नियुक्ति में केंद्र सरकार का रोल क्या होता है, चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया की नियुक्ति का प्रोसेस क्या है, CJI के अधिकार क्या होते हैं और सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से जुड़े कुछ रोचक किस्से सुनिए ज्ञान-ध्यान में.
साल 2022 की 31 जुलाई को एक अमेरिकी ऑपरेशन में ओसामा बिन लादेन के बाद आतंकी संगठन अलकायदा लीड कर रहा अल जवाहिरी मार दिया गया था. अफगानिस्तान के काबुल में ये हमला तब किया गया जब अल-क़ायदा चीफ अयमन अल-ज़वाहिरी टहलते हुए बालकनी पर आया. वो सुबह की नमाज़ के बाद अमूमन बालकनी पर जरूर आता था। अमेरिकी फोरसेस तो इसी ताक में थी। कई दिन की जासूसी के बाद ये दिन आया था. काबुल में 6 बजकर अठारह मिनट हुआ था जब दो मिसाइल उसकी बालकनी पर आकर गिरी, धमाका हुआ, और 71 साल के ज़वाहिरी की मौत हो गई.लेकिन घर के अंदर मौजूद ज़वाहिरी की पत्नी और बेटी को खरोंच तक नहीं आई.इस ऑपरेशन के बाद ये बात शुरू हो गई कि आखिर ऐसी कौन सी मिसाइल है जो केवल टारगेट तक ही सीमित रहती हैं और किसी को कुछ भी नुकसान नहीं होता. इतनी शार्प मिसाइल कौन सी है और इसे बनाया कब गया था. ये सारे सवाल हमारे जहनों में आने लगे. इन्हीं सवालों के जवाब लेकर आ गए हैं हम आज के 'ज्ञान-ध्यान' में.
वेटलिफ्टिंग करने से पहले क्या क्या चीज़ें ध्यान में रखनी चाहिए, कैसे वेटलिफ्टर्स खुद से दोगुना से भी ज़्यादा वज़न उठा लेते हैं, क्या है वेटलिफ्टिंग के नियम और इसका इतिहास क्या है, सुनिए 'ज्ञान ध्यान' के इस एपिसोड में आर्यमन गौतम से.
बर्मिंघम में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के लॉन बॉल्स इवेंट में भारतीय महिला टीम ने इतिहास रच दिया है. साउथ अफ्रीका को फाइनल में 17-10 से मात देकर टीम इंडिया ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया. ऐसा पहली बार हुआ है जब कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को इस इवेंट में कोई भी मेडल मिला हो. तो इस खेल की शुरुआत कहां से हुई? इसे खेला कैसे जाता है? और कौन सा देश है लॉन बॉल्स का चैंपियन, सुनिए 'ज्ञान-ध्यान' के इस एपिसोड में अमन गुप्ता के साथ.
loading
Comments