Bhagavad Gita 5.20

Bhagavad Gita 5.20

Update: 2023-05-22
Share

Description

Bhagavad Gita Chapter 5 Verse 20


अध्याय 5 : कर्मयोग - कृष्णभावनाभावित कर्म


श्लोक 5 . 20


न प्रहृष्येत्प्रियं प्राप्य नोद्विजेत्प्राप्य चाप्रियम् |

स्थिरबुद्धिरसम्मूढो ब्रह्मविद्ब्रह्मणि स्थितः || २० ||


न – कभी नहीं; प्रह्रष्ये – हर्षित होता है; प्रियम् – प्रिय को; प्राप्य – प्राप्त करके; न – नहीं; उद्विजेत् – विचलित होता है; प्राप्य – प्राप्त करके; च – भी; अप्रियम् – अप्रिय को; स्थिर-बुद्धिः – आत्मबुद्धि, कृष्णचेतना; असम्मूढः – मोहरहित, संशयरहित; ब्रह्म-वित् – परब्रह्म को जानने वाला; ब्रह्मणि – ब्रह्म में; स्थितः – स्थित |


भावार्थ

 

जो न तो प्रिय वस्तु को पाकर हर्षित होता है और न अप्रिय को पाकर विचलित होता है, जो स्थिरबुद्धि है, जो मोहरहित और भगवद्विद्या को जानने वाला है वह पहले से ही ब्रह्म में स्थित रहता है |

 

 तात्पर्य


यहाँ पर स्वरूपसिद्ध व्यक्ति के लक्षण दिये गये हैं | पहला लक्षण यह है कि उसमें शरीर और आत्मतत्त्व के तादात्म्य का भ्रम नहीं रहता | वह यह भलीभाँति जानता है कि मैं यह शरीर नहीं हूँ, अपितु भगवान् का एक अंश हूँ | अतः कुछ प्राप्त होने पर न तो उसे प्रसन्नता होती है और न शरीर की कुछ हानि होने पर शोक होता है | मन की यह स्थिरता स्थिरबुद्धि या आत्मबुद्धि कहलाती है | अतः वह न तो स्थूल शरीर को आत्मा मानने की भूल करके मोहग्रस्त होता है और न शरीर को स्थायी मानकर आत्मा के अस्तित्व को ठुकराता है | इस ज्ञान के कारण वह परमसत्य अर्थात् ब्रह्म, परमात्मा तथा भगवान् के ज्ञान को भलीभाँति जान लेता है | इस प्रकार वह अपने स्वरूप को जानता है और परब्रह्म से हर बात में तदाकार होने का कभी यत्न नहीं करता | इसे ब्रह्म-साक्षात्कार या आत्म-साक्षात्कार कहते हैं | ऐसी स्थिरबुद्धि कृष्णभावनामृत कहलाती है |

Comments 
In Channel
Bhagavad Gita 5.2

Bhagavad Gita 5.2

2022-11-2201:04:24

Bhagavad Gita 5.3

Bhagavad Gita 5.3

2022-11-2601:24:29

Bhagavad Gita 5.4-5

Bhagavad Gita 5.4-5

2022-12-0958:57

Bhagavad Gita 5.6

Bhagavad Gita 5.6

2022-12-1001:05:59

Bhagavad Gita 5.7

Bhagavad Gita 5.7

2022-12-1901:13:02

Bhagavad Gita 5.8-9

Bhagavad Gita 5.8-9

2022-12-2701:10:44

Bhagavad Gita 5.11

Bhagavad Gita 5.11

2023-01-1201:14:44

Bhagavad Gita 5.12

Bhagavad Gita 5.12

2023-01-1701:03:35

Bhagavad Gita 5.20

Bhagavad Gita 5.20

2023-05-2253:55

Bhagavad Gita 5.21

Bhagavad Gita 5.21

2023-05-2201:14:33

Bhagavad Gita 5.22

Bhagavad Gita 5.22

2023-05-2201:10:43

Bhagavad Gita 5.23

Bhagavad Gita 5.23

2023-05-2201:13:14

Bhagavad Gita 5.24

Bhagavad Gita 5.24

2023-05-2201:18:52

Bhagavad Gita 5.25

Bhagavad Gita 5.25

2023-05-3001:06:57

Bhagavad Gita 5.26

Bhagavad Gita 5.26

2023-06-0301:09:48

Bhagavad Gita 5 .27-28

Bhagavad Gita 5 .27-28

2023-06-1001:03:18

Bhagavad Gita 5.29

Bhagavad Gita 5.29

2023-06-1901:03:14

Bhagavad Gita 6.1

Bhagavad Gita 6.1

2023-07-1701:15:15

Bhagavad Gita 6.2

Bhagavad Gita 6.2

2023-07-1701:23:53

Bhagavad Gita 6.3

Bhagavad Gita 6.3

2023-07-1701:10:23

loading
00:00
00:00
x

0.5x

0.8x

1.0x

1.25x

1.5x

2.0x

3.0x

Sleep Timer

Off

End of Episode

5 Minutes

10 Minutes

15 Minutes

30 Minutes

45 Minutes

60 Minutes

120 Minutes

Bhagavad Gita 5.20

Bhagavad Gita 5.20

Dvijamani Gaura Das